Responsive Scrollable Menu

Shiv Thakare Net Worth: कभी दूध बेचकर गुजारा करते थे 'The 50' के विनर शिव, अब जीते हैं लग्जरी लाइफस्टाइल

Shiv Thakare Net Worth: रियलिटी शो ‘द 50’(The 50) पिछले महीने 1 फरवरी को शुरू हुआ था और अब करीब डेढ़ महीने बाद इस शो को उसका विनर मिल गया है. रियलिटी शो के किंग  शिव ठाकरे ने ‘द 50’ की ट्रॉफी अपने नाम की है. शो में 50 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया था, जिनमें टीवी, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया के लोग शामिल थे. धीरे-धीरे एक-एक कर कंटेस्टेंट्स बाहर होते गए और अंत में शिव ने जीत हासिल की. वहीं, अब सोशल मीडिया पर शिव के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि शिव ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है और आज करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक है. चलिए जानते हैं, उनकी लाइफस्टाइल और करियर स्ट्रग्ल के बारे में-

इन कंटेस्टेंट को शिव ठाकरे ने दी मात

‘द 50’ के फिनाले में टॉप में शिव ठाकरे (Shiv Thakare), मिस्टर फैजू (Mister Faizu), काका (Kaka), रजत दलाल (Rajat Dalal) और कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) पहुंचे थे. इन पांचो के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला था. इसमें सबसे पहले रजत बाहर हुए है और फिर आखिरी में शिव ठाकरे और फैजू टॉप 2 में पहुंचे थे, जिसमें शिव ने जीत हासिल की. इसी के साथ शिव को शो की ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपये की कैश प्राइज मनी भी मिली.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Real Story: रियल है कहानी, तो कितने काल्पनिक और कितने असली है धुरंधर 2 के किरदार?

कभी दूध बेचते थे शिव 

आज भले ही शिव ठाकरे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं लेकिन एक समय था जब वो दूध बेचा करते थे. जी हां,  महाराष्ट्र में जन्में शिव ठाकरे गरीब परिवार से तालुक्क रखते थे. वो चॉल में रहते थे और अपनी बहन के साथ मिलकर दूध और अखबार बेचा करते थे. वहीं, शिव के पिता एक पान की दुकान में काम करते थे. ऐसे में शिव ने परिवार को चलाने के लिए  डांस क्लास शुरू की, जहां से उन्हें अच्छी कमाई होने लगी. फिर धीरे-धीरे शिव ने रियलिटी शो में जाने का ट्रॉय किया. पहले वो रोडीज  में नजर आए.रोडीज के बाद शिव ठाकरे मराठी बिग बॉस में भी शामिल हुए और शो के विनर बने. फिर वो हिंदी बिग बॉस में भी दिखें थे और देशभर में उन्हें पहचान मिली. 

शिव ठाकरे का वर्कफ्रंट और लाइफस्टाइल

शिव ठाकरे ने बिग बॉस के बाद 'खतरों के खिलाड़ी 13' में भी हिस्सा लिया था और एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में सामने आए थे. वहीं, अब वो द 50 के विनर बने. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करे तो शिव वे एकता कपूर के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. वहीं, शिव ने मेहनत कर अपने और अपने परिवार का ख्याल रखा है. शिव बिजनेसमैन भी हैं, उन्होंने मुंबई में अपना खुद का चाय और स्नैक्स का रेस्टोरेंट शुरू किया है. वहींस वो  'बी. रियल' नाम से अपना डिओडोरेंट ब्रांड भी चलाते हैं. इसके अलावा शिव IPL 2023 में मराठी कमेंटेटर के रूप में भी नजर आ चुके हैं.

शिव ठाकरे की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिव ठाकरे की कुल संपत्ति करीब 10 करोड़ (Shiv Thakare Net Worth) रुपये है. शिव रियलिटी शो और अपने बिजनेस से करोड़ों की कमाई करते हैं. इतना ही नहीं शिव सोशल मीडिया से भी कमाते हैं. वहीं, वो म्यूजिक वीडियोज भी करते रहते हैं. शिव ने अपने लाइफ में पहले 2 सेकेंड हैंड गाड़ी ली थी. लेकिन अब उनके पास लग्जरी कार है. वहीं, एक्टर के पास खुद का घर भी है. वहीं, शिव लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं और अपने परिवार को भी साथ में लेकर चलते हैं. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO Collection: 'धुरंधर 2' ने संडे को रच डाला इतिहास, महज चार दिनों में ही 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

Continue reading on the app

मध्य पूर्व में तनाव से भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 1,309 अंक या 1.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,223 और निफ्टी 408 अंक या 1.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,705 पर था।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट देखी गई। सूचकांकों में मेटल, पीएसयू बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स टॉप लूजर्स थे। रियल्टी, डिफेंस, आईटी, हेल्थकेयर, एनर्जी, इन्फ्रा, मीडिया, सर्विसेज और पीएसई सूचकांक भी लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,248 अंक या 2.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 53,607 और निफ्टी स्मॉलकैप 387 अंक या 2.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,331 पर था।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, ट्रेंट, एक्सिस बैंक,एमएंडएम, भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे। केवल एचसीएल टेक ही हरे निशान में था।

विश्लेषकों का कहना है कि बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता और तेल की ऊंची कीमतों के बीच बाजार जोखिम से बचने के दौर में प्रवेश कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, वैश्विक संकेत अभी भी बेहद कमजोर हैं, उच्च अस्थिरता और विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली से बाजार की भावना पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

साथ ही कहा कि भारत सहित उभरते बाजार बाहरी झटकों के प्रति संवेदनशील बने हुए हैं।

एशियाई बाजारों में भी बड़ी बिकवाली देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार के सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे।

भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने 5,518.39 करोड़ रुपए की इक्विटी में निकासी की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) ने 5,706.23 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ‘अर्जुन तेंदुलकर LSG के लिए एक भी मैच नहीं खेलेंगे’

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2025 में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला और इसके बाद उनका ट्रांसफर मुंबई से लखनऊ सुपरजायंट्स में कर दिया गया. लेकिन अब आर अश्विन का दावा है कि ये खिलाड़ी इस सीजन भी एक भी मैच नहीं खेलेगा. Mon, 23 Mar 2026 11:08:47 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: शेयर बाजार पर जंग का असर, सोना-चांदी हुआ इतना सस्ता | Share Market #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T05:30:36+00:00

Iran Israel War Update: इज़रायल के न्यूक्लियर ठिकानों की तबाही का VIDEO देखो! | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T05:17:14+00:00

Iran Massive Attack on israel America LIVE: Trump के खिलाफ 30 देशों का बड़ा ऐलान! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T05:21:55+00:00

मौत का ई-रिक्शा! मासूमों की जान से खिलवाड़, ज़िम्मेदार कौन? | Shorts | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T05:22:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers