Aaj Ka Panchang 23 March 2026: आज है चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 23 March 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्योस्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं आज यानी 23 मार्च 2026, सोमवार का पंचांग क्या होगा.
आज का पंचांग तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
- आज की तारीख- 23 मार्च 2026
- वार- सोमवार
- तिथि- चैत्र शुक्ल पंचमी शाम 06 बजकर 38 मिनट तक है उसके बाद षष्ठी तिथि होगी
- नक्षत्र- कृतिका नक्षत्र साम 08 बजकर 49 मिनट तक है उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होगा.
- योग- विष्कुंभ योग और प्रीति योग
- करण- बव, बालव और तैतिल करण
- दिशा शूल- पूर्व दिशा
- दिशा शूल उपाय- मसूर दाल खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 6 बजकर 24 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 28 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 23 मार्च सुबह 09.14 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 23 मार्च को शाम 11.21 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04.54 मिनट से 05.42 मिनट तक.
अमृत काल- शाम 06.35 बजे से शाम 08.04 बजे तक.
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 मिनट से 12.57 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजे तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 11.03 बजे से दोपहर 12.33 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 02.03 मिनट से दोपहर 03.34 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त दोपहर 12.57 मिनट से दोपहर 01.45 मिनट तक और दोपहर 03.22 और शाम 04.10 बजे तक.
व्रत- चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन, मां स्कंदमाता की पूजा
आपका दिन मंगलमय हो.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 22 March 2026: चैत्र नवरात्र का चौथा दिन आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग
'मुझे ऋषभ पंत पर पूरा भरोसा है...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 शुरू होने से पहले कर दिया साफ
IPL 2026 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी जमकर प्रैक्टिस कर रही है और अपकमिंग सीजन में मजबूती से वापसी करना चाहेगी. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले LSG के मालिक संजीव गोयनका ने कुछ ऐसा कहा है, जो चर्चा में आ गया है. पिछले काफी वक्त से चर्चा चल रही है कि ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़ सकते हैं, मगर गोयनका ने क्लीयर कर दिया है कि ऐसा नहीं होने वाला है.
क्या बोले संजीव गोयनका?
IPL 2026 के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने क्लीयर कर दिया है कि ऋषभ पंत टीम का साथ छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं. पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि यदि आईपीएल 2026 का सीजन अच्छा नहीं रहा, तो वह अगले सीजन टीम से अलग हो सकते हैं.
स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए संजीव गोयनका ने कहा,"अगर किसी कप्तान के पास चार तेज गेंदबाज ही नहीं हों, तो वह क्या करेगा? आपको हालात भी देखने होंगे. मुझे पंत पर पूरा भरोसा है."
Sanjiv Goenka: I was with Rishabh earlier today and the problem we are facing is whom to select because all of them are bowling well... Good problem to have ????
— Rupesh Kumar (@drona_17) March 22, 2026
Vikrant Gupta: It shows on your face , this time you seem relieved.
Sanjiv Goenka: I told you earlier our team has… pic.twitter.com/yVu1vzSsEf
पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन पर भी बोले
IPL 2025 ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा. फ्रेंचाइजी ने 14 मुकाबले खेले, जिसमें सिर्फ 6 जीत सके और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. नतीजन, टीम ने अंक तालिका में 7वें नंबर पर रहते हुए टूर्नामेंट से विदाई ली थी. LSG कई प्लेयर्स चोटिल हुए थे, जिसके कारण टीम का बैलेंस बिगड़ गया था.
संजीव गोयनका ने निराशाजनक रहे पिछले सीजन के बारे में बात करते हुए कहा, "पिछले साल हमारे पास ट्रॉफी जीतने लायक टीम ही नहीं थी. ऑक्शन में और टीम बनाने में हमसे गलतियां हुईं. लेकिन इस साल हमने उन कमियों को दूर किया है."
उन्होंने आगे कहा, हां, कभी-कभी हमारी मैनेजमेंट टीम मुझे बताती है, लेकिन हमेशा नहीं. यह एक सीख भी है क्योंकि स्पष्ट रूप से हम कहीं न कहीं गलती कर रहे हैं, कहीं न कहीं चूक हो रही है. देखिए, कुछ ट्रोल पैसे लेकर ट्रोलिंग करते हैं, उन्हें भूल जाइए. लेकिन कुछ वास्तविक भी होते हैं. कहीं न कहीं हम अपने नजरिए को ठीक से व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं.
मजबूत वापसी करना चाहेंगे ऋषभ पंत
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था. हां, उनके बल्ले से एक शतक तो आया था, लेकिन वह पूरे सीजन 133.17 की स्ट्राइक रेट से महज 269 रन ही बना सके थे. ऐसे में अब पंत आईपीएल 2026 में मजबूती से वापसी करना चाहेंगे, ताकि वह अपनी टीम को उसकी पहली ट्रॉफी जिता सकें.
IPL 2026 के लिए ऐसी है LSG की पूरी टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), एडन मार्करम, मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, एनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, शहबाज अहमद, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, अर्जुन तेंदुलकर, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, एम. सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, आकाश सिंह और जोश इंग्लिस.
ऐसा है लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | वेन्यू | समय |
|---|---|---|---|
| 1 अप्रैल 2026 | LSG vs Delhi Capitals | लखनऊ (Ekana Stadium) | 7:30 PM |
| 5 अप्रैल 2026 | Sunrisers Hyderabad vs LSG | हैदराबाद | 3:30 PM |
| 9 अप्रैल 2026 | Kolkata Knight Riders vs LSG | कोलकाता | 7:30 PM |
| 12 अप्रैल 2026 | LSG vs Gujarat Titans | लखनऊ | 3:30 PM |
ये भी पढ़ें: हार्दिक, रोहित, बुमराह या सूर्या... मुंबई इंडियंस IPL 2026 में किसे दे रही है सबसे ज्यादा सैलरी? शायद ही जानते हो आप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















