'मुझे ऋषभ पंत पर पूरा भरोसा है...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 शुरू होने से पहले कर दिया साफ
IPL 2026 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी जमकर प्रैक्टिस कर रही है और अपकमिंग सीजन में मजबूती से वापसी करना चाहेगी. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले LSG के मालिक संजीव गोयनका ने कुछ ऐसा कहा है, जो चर्चा में आ गया है. पिछले काफी वक्त से चर्चा चल रही है कि ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़ सकते हैं, मगर गोयनका ने क्लीयर कर दिया है कि ऐसा नहीं होने वाला है.
क्या बोले संजीव गोयनका?
IPL 2026 के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने क्लीयर कर दिया है कि ऋषभ पंत टीम का साथ छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं. पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि यदि आईपीएल 2026 का सीजन अच्छा नहीं रहा, तो वह अगले सीजन टीम से अलग हो सकते हैं.
स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए संजीव गोयनका ने कहा,"अगर किसी कप्तान के पास चार तेज गेंदबाज ही नहीं हों, तो वह क्या करेगा? आपको हालात भी देखने होंगे. मुझे पंत पर पूरा भरोसा है."
Sanjiv Goenka: I was with Rishabh earlier today and the problem we are facing is whom to select because all of them are bowling well... Good problem to have ????
— Rupesh Kumar (@drona_17) March 22, 2026
Vikrant Gupta: It shows on your face , this time you seem relieved.
Sanjiv Goenka: I told you earlier our team has… pic.twitter.com/yVu1vzSsEf
पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन पर भी बोले
IPL 2025 ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा. फ्रेंचाइजी ने 14 मुकाबले खेले, जिसमें सिर्फ 6 जीत सके और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. नतीजन, टीम ने अंक तालिका में 7वें नंबर पर रहते हुए टूर्नामेंट से विदाई ली थी. LSG कई प्लेयर्स चोटिल हुए थे, जिसके कारण टीम का बैलेंस बिगड़ गया था.
संजीव गोयनका ने निराशाजनक रहे पिछले सीजन के बारे में बात करते हुए कहा, "पिछले साल हमारे पास ट्रॉफी जीतने लायक टीम ही नहीं थी. ऑक्शन में और टीम बनाने में हमसे गलतियां हुईं. लेकिन इस साल हमने उन कमियों को दूर किया है."
उन्होंने आगे कहा, हां, कभी-कभी हमारी मैनेजमेंट टीम मुझे बताती है, लेकिन हमेशा नहीं. यह एक सीख भी है क्योंकि स्पष्ट रूप से हम कहीं न कहीं गलती कर रहे हैं, कहीं न कहीं चूक हो रही है. देखिए, कुछ ट्रोल पैसे लेकर ट्रोलिंग करते हैं, उन्हें भूल जाइए. लेकिन कुछ वास्तविक भी होते हैं. कहीं न कहीं हम अपने नजरिए को ठीक से व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं.
मजबूत वापसी करना चाहेंगे ऋषभ पंत
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था. हां, उनके बल्ले से एक शतक तो आया था, लेकिन वह पूरे सीजन 133.17 की स्ट्राइक रेट से महज 269 रन ही बना सके थे. ऐसे में अब पंत आईपीएल 2026 में मजबूती से वापसी करना चाहेंगे, ताकि वह अपनी टीम को उसकी पहली ट्रॉफी जिता सकें.
IPL 2026 के लिए ऐसी है LSG की पूरी टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), एडन मार्करम, मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, एनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, शहबाज अहमद, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, अर्जुन तेंदुलकर, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, एम. सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, आकाश सिंह और जोश इंग्लिस.
ऐसा है लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | वेन्यू | समय |
|---|---|---|---|
| 1 अप्रैल 2026 | LSG vs Delhi Capitals | लखनऊ (Ekana Stadium) | 7:30 PM |
| 5 अप्रैल 2026 | Sunrisers Hyderabad vs LSG | हैदराबाद | 3:30 PM |
| 9 अप्रैल 2026 | Kolkata Knight Riders vs LSG | कोलकाता | 7:30 PM |
| 12 अप्रैल 2026 | LSG vs Gujarat Titans | लखनऊ | 3:30 PM |
ये भी पढ़ें: हार्दिक, रोहित, बुमराह या सूर्या... मुंबई इंडियंस IPL 2026 में किसे दे रही है सबसे ज्यादा सैलरी? शायद ही जानते हो आप
Shiv Thakare Net Worth: कभी दूध बेचकर गुजारा करते थे 'The 50' के विनर शिव, अब जीते हैं लग्जरी लाइफस्टाइल
Shiv Thakare Net Worth: रियलिटी शो ‘द 50’(The 50) पिछले महीने 1 फरवरी को शुरू हुआ था और अब करीब डेढ़ महीने बाद इस शो को उसका विनर मिल गया है. रियलिटी शो के किंग शिव ठाकरे ने ‘द 50’ की ट्रॉफी अपने नाम की है. शो में 50 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया था, जिनमें टीवी, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया के लोग शामिल थे. धीरे-धीरे एक-एक कर कंटेस्टेंट्स बाहर होते गए और अंत में शिव ने जीत हासिल की. वहीं, अब सोशल मीडिया पर शिव के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि शिव ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है और आज करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक है. चलिए जानते हैं, उनकी लाइफस्टाइल और करियर स्ट्रग्ल के बारे में-
इन कंटेस्टेंट को शिव ठाकरे ने दी मात
‘द 50’ के फिनाले में टॉप में शिव ठाकरे (Shiv Thakare), मिस्टर फैजू (Mister Faizu), काका (Kaka), रजत दलाल (Rajat Dalal) और कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) पहुंचे थे. इन पांचो के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला था. इसमें सबसे पहले रजत बाहर हुए है और फिर आखिरी में शिव ठाकरे और फैजू टॉप 2 में पहुंचे थे, जिसमें शिव ने जीत हासिल की. इसी के साथ शिव को शो की ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपये की कैश प्राइज मनी भी मिली.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Real Story: रियल है कहानी, तो कितने काल्पनिक और कितने असली है धुरंधर 2 के किरदार?
कभी दूध बेचते थे शिव
आज भले ही शिव ठाकरे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं लेकिन एक समय था जब वो दूध बेचा करते थे. जी हां, महाराष्ट्र में जन्में शिव ठाकरे गरीब परिवार से तालुक्क रखते थे. वो चॉल में रहते थे और अपनी बहन के साथ मिलकर दूध और अखबार बेचा करते थे. वहीं, शिव के पिता एक पान की दुकान में काम करते थे. ऐसे में शिव ने परिवार को चलाने के लिए डांस क्लास शुरू की, जहां से उन्हें अच्छी कमाई होने लगी. फिर धीरे-धीरे शिव ने रियलिटी शो में जाने का ट्रॉय किया. पहले वो रोडीज में नजर आए.रोडीज के बाद शिव ठाकरे मराठी बिग बॉस में भी शामिल हुए और शो के विनर बने. फिर वो हिंदी बिग बॉस में भी दिखें थे और देशभर में उन्हें पहचान मिली.
शिव ठाकरे का वर्कफ्रंट और लाइफस्टाइल
शिव ठाकरे ने बिग बॉस के बाद 'खतरों के खिलाड़ी 13' में भी हिस्सा लिया था और एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में सामने आए थे. वहीं, अब वो द 50 के विनर बने. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करे तो शिव वे एकता कपूर के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. वहीं, शिव ने मेहनत कर अपने और अपने परिवार का ख्याल रखा है. शिव बिजनेसमैन भी हैं, उन्होंने मुंबई में अपना खुद का चाय और स्नैक्स का रेस्टोरेंट शुरू किया है. वहींस वो 'बी. रियल' नाम से अपना डिओडोरेंट ब्रांड भी चलाते हैं. इसके अलावा शिव IPL 2023 में मराठी कमेंटेटर के रूप में भी नजर आ चुके हैं.
शिव ठाकरे की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिव ठाकरे की कुल संपत्ति करीब 10 करोड़ (Shiv Thakare Net Worth) रुपये है. शिव रियलिटी शो और अपने बिजनेस से करोड़ों की कमाई करते हैं. इतना ही नहीं शिव सोशल मीडिया से भी कमाते हैं. वहीं, वो म्यूजिक वीडियोज भी करते रहते हैं. शिव ने अपने लाइफ में पहले 2 सेकेंड हैंड गाड़ी ली थी. लेकिन अब उनके पास लग्जरी कार है. वहीं, एक्टर के पास खुद का घर भी है. वहीं, शिव लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं और अपने परिवार को भी साथ में लेकर चलते हैं.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO Collection: 'धुरंधर 2' ने संडे को रच डाला इतिहास, महज चार दिनों में ही 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















