धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची
नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और इजरायल पर बड़ा निशाना साधा है। अराघची ने स्पष्ट किया कि ईरान ने इस सामरिक समुद्री मार्ग को बंद नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जहाजों की आवाजाही में आ रही कमी का मुख्य कारण बीमा कंपनियों में व्याप्त युद्ध का भय है, जिसकी वजह से शिपिंग कंपनियां इस क्षेत्र से गुजरने में संकोच कर रही हैं। अराघची ने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजरायल पर युद्ध शुरू करने का आरोप लगाते हुए कहा, होर्मुज स्ट्रे्ट बंद नहीं हुई है। शिपिंग कंपनियां इसलिए हिचकिचा रही हैं क्योंकि बीमा कंपनियों को उस युद्ध का डर है जो ईरान ने नहीं, बल्कि आपने ही शुरू किया है। कोई भी बीमा कंपनी और कोई भी ईरानी और धमकियों से नहीं घबराएगा। सम्मान करने की कोशिश करें। समुद्र में जहाजों के आने-जाने की आजादी तभी संभव है जब व्यापार करने की आजादी हो। अगर आप इन दोनों का सम्मान नहीं करेंगे, तो आपको दोनों में से कुछ भी नहीं मिलेगा।
इजरायली डिफेंस फोर्स का कहना है कि उसने तेहरान में बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए हैं, जिनका निशाना ईरान के आतंकवादी शासन का इंफ्रास्ट्रक्चर है। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान में हुए धमाकों की आवाज बहुत ज्यादा है। फार्स न्यूज एजेंसी ने तेहरान के पांच इलाकों में धमाकों की भयानक आवाजें आने की खबर दी।
ईरानी मीडिया ने कहा कि हमले एरिया 1, 4, 11, 13 और 21 में हुए और कितना नुकसान हुआ और कितने लोग मारे जा सकते हैं, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। वहीं ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम शहर के पूर्वी हिस्से में एक्टिवेट हो गए हैं। इसका मतलब है कि ईरान अमेरिका-इजरायली ड्रोन का जवाब दे रहे हैं।
इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फातिह बिरोल ने चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट में हालात बहुत गंभीर हैं और 1970 के दशक के दो एनर्जी संकटों को मिलाकर भी उनसे ज्यादा खराब हैं।
ऑस्ट्रेलिया के नेशनल प्रेस क्लब में एक भाषण में बिरोल ने कहा कि मौजूदा संकट का सबसे बड़ा समाधान होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना है, जिसे ईरान ने देश पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद असरदार तरीके से ब्लॉक कर दिया है।
--आईएएनएस
केके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पाकिस्तान की हालत खस्ता, ईंधन की कीमते में 200% बढ़ी, पेट्रोल 321.17 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचा
मिडिल ईस्ट में संकट के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में गतिरोध जारी है. इसका असर पाकिस्तान पर भी साफ दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान की हालत खस्ता हो चुकी है. यहां पर लग्जरी गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले उच्च-ऑक्टेन ईंधन के दामों में 200 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने रविवार को उच्च-ऑक्टेन ईंधन के दाम में प्रति लीटर 200 पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. यहां पर ईंधन के दामों में 100 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 300 पाकिस्तानी रुपये होगी. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने इस बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है.
पेट्रोल-डीजल के दाम में तगड़ा उछाल
इससे पहले छह मार्च को वैश्विक तेल के दामों में तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम प्रति लीटर 55 पाकिस्तानी रुपये तक बढ़ा दिए थे. इसके बाद पेट्रोल के नए दाम 266.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर बढ़कर 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और डीजल की दर 280.86 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, उच्च-ऑक्टेन ईंधन के दामों में बढ़ोतरी से सार्वजनिक परिवहन के किराए और हवाई यात्रा के दाम पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा.
घरेलू उड़ानें भी महंगी
10 मार्च को पाकिस्तानी एयरलाइंस ने जेट फ्यूल के दाम में बढ़ोतरी के बाद किराए बढ़ा दिए गए थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू उड़ानों के टिकट के दामों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है. यह बढ़ोतरी डबल के आसपास है. इसे कराची से लाहौर, इस्लामाबाद और अन्य घरेलू जगहों पर जाने वाली उड़ानों पर लागू किया गया. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के किराए में भी जबरदस्त तेजी देखी गई. गौरतलब है कि पाक पहले से कंगाल है. यहां लोग दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं. ऐसे में ईंधन के दाम 200 फीसदी की बढ़ोतरी से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें: LPG ATM: देश में शुरू हुई एलपीजी एटीएम की सुविधा, 2-3 मिनट में मिल जाएगा भरा सिलेंडर, जानें कैसे करता है काम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















