'यूरोप के लिए सीधा खतरा पैदा कर रहा ईरान', तेहरान पर हमलों को लेकर नेतन्याहू ने कही ये बात
US-Iran War: अमेरिका और इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी समेत तमाम शीर्ष अधिकारी और नेता मारे जा चुके हैं. बावजूद इसके ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है. अमेरिका और इजरायली हमलों का भी ईरान लगातार जवाब दे रहा है और इजरायल पर मिसाइल-ड्रोन से हमले कर रहा है.
इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ईरान सीधे तौर पर यूरोप के लिखा खतरा पैदा कर रहा है. दरअसल, नेतन्याहू का ये बयान तब आया है जब शुक्रवार को ईरान ने हिंद महासागर में स्थित अमेरिका और ब्रिटेन के सैन्य अड्डे डिएगो गार्सिया पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. जो ईरान से करीब 4000 किलोमीटर दूर है. ईरान के इस हमले के बाद पश्चिमी देशों में खलबली मच गई.
ईरान के खिलाफ जारी रहेंगे अमेरिका और इजरायली हमले- नेतन्याहू
इसके साथ ही इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और इजरायल ईरान के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे. इससे पहले नेतन्याहू ने अराद इलाके का दौरा किया. जहां ईरान ने रविवार को हमला किया था. इजरायली पीएम के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें कहा गया कि, "ईरान लगातार यह साबित कर रहा है कि वह सभ्यता और स्वतंत्र दुनिया का दुश्मन है, और अब यूरोपीय देशों के लिए सीधा खतरा बन गया है. इजरायल और अमेरिका अयातुल्ला के आतंकी शासन के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई जारी रखेंगे."
Iran has proven again in the last 48 hours that it is the enemy of civilization and a danger to the free world: targeting children, families, and the elderly with terror missiles, threatening Jerusalem’s holy sites, launching long-range missiles, and trying to blackmail the world… pic.twitter.com/pQaUW1oYgx
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) March 22, 2026
ईरान सभ्यता का दुश्मन- इजरायली पीएम नेतन्याहू
दिमोना के दौरे पर पहुंचे नेतन्याहू ने कहा कि, "अगर किसी को यह समझने की ज़रूरत थी कि ईरान सभ्यता का दुश्मन और पूरी दुनिया के लिए खतरा क्यों है, तो पिछले 48 घंटों में उन्हें इसका जवाब मिल गया. पिछले 48 घंटों में उन्होंने नागरिकों, बच्चों पर आतंकी हथियार दागे. यहां एक बच्चों का नर्सरी है. यहां एक वृद्धाश्रम है. नागरिकों, परिवारों पर वे आतंकी हथियार दागते हैं, और अक्सर वे क्लस्टर बमों का इस्तेमाल करते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कानून द्वारा प्रतिबंधित हैं."
'ईरान को धार्मिक स्थलों की कोई परवाह नहीं'
नेतन्याहू ने आगे कहा कि, "दूसरी बात जो उन्होंने की, वह यह कि उन्होंने पवित्र स्थलों के ठीक बगल में स्थित यरुशलम पर गोलीबारी की. उन्होंने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं जो होली सेपल्चर चर्च, अल-अक्सा मस्जिद और वेस्टर्न वॉल को नष्ट कर सकती थीं. तीन एकेश्वरवादी धर्मों के तीन सबसे पवित्र स्थल, उनकी उन्हें कोई परवाह नहीं है. वे हर चीज पर गोलीबारी कर रहे हैं. तीसरी बात जो उन्होंने की, वह यह कि उन्होंने 4,000 किलोमीटर दूर स्थित अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य अड्डे डिएगो गार्सिया पर एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी."
Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर मारा यू-टर्न, बारिश से गिरा तापमान, जानें आने वाले दिनों हाल
Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से बादलों से घिर चुकी है. 23 मार्च यानि सोमवार को सुबह-सुबह यहां पर हल्की बारिश होने लगी. मौसम सुहावना हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज दिन भर बारिश के आसार बने रहेंगे. इस कारण तापमान में गिरावट और मौसम ठंडा रहने की उम्मीद है. यहां पर सुबह 6 बजे दिल्ली का तापमान 19°C तक दर्ज किया गया. वहीं दिनभर बादल और हल्की बारिश का असर देखने को मिला.
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 32°C के बीच रहने की उम्मीद है. न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो ये 14 से 15°C के करीब हो सकता है. वहीं हवाओं की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है. बीते 24 घंटों में तेज हवाओं की वजह से लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ. रविवार को तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी गई.
IMD का पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह से ही बादल छाए रहने वाले हैं. यहां पर दोपहर तक कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने के आसार बने हुए हैं. बारिश के बाद मौसम ठंडा हो जाएगा. तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है.
24 से 28 मार्च तक का हाल
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. 24 से 28 मार्च के बीच अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 32°C तक पहुंच गया है. यहां पर न्यूनतम तापमान 16°C तक रहने की उम्मीद है. यहां पर बादलों की आवाजाही बनी रहने वाली है. हवाएं 15 से 20 किमी प्रति घंटे चलेंगी. 15 मार्च से लोगों को गर्मी राहत मिल गई. यह अब तक जारी है.
हालिया मौसम का ट्रेंड
15 मार्च को बरसात के बाद 18, 19 और 20 मार्च को लगातार आंधी-तूफान और हल्की बारिश देखने को मिली. इससे तापमान में गिरावट आई है. मौसम में ठंड बढ़ी है. मौसम विभाग की मानें तो अब 29 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. वहीं 28 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में अधिक गर्मी पड़ने के आसार हैं.
ये भी पढ़ें: LPG ATM: देश में शुरू हुई एलपीजी एटीएम की सुविधा, 2-3 मिनट में मिल जाएगा भरा सिलेंडर, जानें कैसे करता है काम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















