Responsive Scrollable Menu

कभी देखा है इतना बड़ा ताला? बिना चाबी के खोलना असंभव; वीडियो देख लोग हैरान

कभी देखा है इतना बड़ा ताला? बिना चाबी के खोलना असंभव; वीडियो देख लोग हैरान

Continue reading on the app

नाटो प्रमुख ने अमेरिकी हमलों का समर्थन किया, ईरान के खतरे को लेकर चेतावनी दी

वॉशिंगटन, 23 मार्च (आईएएनएस)। नाटो के महासचिव मार्क रुट्टे ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई का समर्थन किया और चेतावनी दी कि ईरान ऐसी मिसाइल क्षमताएं विकसित करने के “बहुत करीब” है जो यूरोप के लिए खतरा बन सकती हैं। उन्होंने यह बयान उस समय दिया जब नाटो हिंद महासागर में स्थित एक अमेरिका-ब्रिटेन सैन्य अड्डे पर लंबी दूरी के हमले की रिपोर्टों का आकलन कर रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

बिना दर्शकों के होंगे PSL के मैच, पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार के हालात

पिछले 24 दिनों से चल रहे आ रहे ईरान-इजरायल के बीच युद्ध के कारण अब दुनियाभर में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। युद्ध के कारण से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल और गैस का ट्रांसपोर्ट नहीं हो पा रहा है। दुनियाभर की तेल और गैस सप्लाई का करीब 30 प्रतिशत इसी से होकर गुजरता है। वहीं पाकिस्तान के हालात तो बेहद खराब होते दिख रहे हैं। शाहबाज शरीफ सरकार का दावा है कि उसके पास 28 दिनों का फ्यूल रिजर्व है लेकिन आलम ये है कि तेल की कीमतें आसामान छू रही हैं और तेल की खपत घटाने की हर मुमकिन कोशिश हो रही है। फिलहाल, इसका असर पाकिस्तान क्रिकेट लीग पर भी दिख रहा है। 

दरअसल, इस तेल संकट के बीच पाकिस्तान सुपर लीग अब स्टेडियम में बिना दर्शकों के होगा। अभूतपूर्व तेल संकट के मद्देनजर पाकिस्तान सरकार पहले ही लोगों से जितना संभव हो सके, यात्रा से बचने की अपील कर चुकी है। स्कूल और संस्थान बंद हैं जिससे तेल की खपत घट सके। ईद की छुट्टियां बढ़ा दी गईं ताकि तेल बचे। सरकार के निर्देश के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बिना दर्शकों के खाली स्टेडियमों में पीएसएल के मैच कराने की घोषणा की है। जो टिकट पहले ही बिक चुके थे उसके पैसे संबंधित लोगों को लौटाए जाएंगे। 

यहां तक कि, उद्धघाटन समारोह तक को रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान सुपर लीग के 2026 सीजन की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है जोकि 3 मई तक चलेगी। सारे मैच लाहौ या फिर कराची में कराए जाएंगे यानी 6 के बजाय सिर्फ 2 वेन्यू होंगे। 
 
पीसीबी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, ऐसा अनुमान था कि एक महीने से ज्यादा समय तक औसतन 30 हजार दर्शक और सपोर्ट स्टाफ हर दिन सफर करते, जिससे ऊर्जा संसाधनों पर काफी दबाव पड़ता। 

वहीं,पीसीबी की उम्मीद है कि मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध आने वाले कुछ हफ्तों में खत्म हो सकता है या फिर फ्यूल सप्लाई की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकती है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि अगर तेल संकट बीच में खत्म होता है तो दर्शकों को स्टेडियम में मैच देखने की इजाजत दी जा सकती है।  
Mon, 23 Mar 2026 12:30:00 +0530

  Videos
See all

Iran VS US Israel War: इजराइल-US से बदला लेंगे मोजतबा खामेनेई #shorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T07:08:16+00:00

Jalandhar Encounter: फोलड़ीवाल में पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर घायल, अवैध हथियार बरामद | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T07:12:35+00:00

पुरी में कोहरे की हल्की से मध्यम परत छाई #odisha #trending #viralshorts #ytshorts #weather #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T07:10:05+00:00

Assam Accident: NH 15 पर कंटेनर-एम्बुलेंस टक्कर, 9 की मौत, सिस्टम पर उठे सवाल | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T07:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers