Health tips : किडनी के लिए क्यों खतरनाक हैं गर्मियों, हो जाएंगी फेल...फिर झेलोगे, जानें बचाव
Kidney disease in summer : गर्मियों में शरीर में पानी की कमी एक आम समस्या है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका सीधा असर हमारी किडनी पर पड़ता है. पर्याप्त पानी न पीने से किडनी स्टोन और किडनी फेल होने तक का खतरा रहता है. जो लोग धूप में ज्यादा समय बिताते हैं या पर्याप्त पानी नहीं पीते, उनमें यह जोखिम और बढ़ जाता है. लोकल 18 से गाजियाबाद के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके झा बताते हैं कि सामान्य दिनों में एक व्यक्ति को रोजाना 1.5 से 2 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए.
इफ्तार की मेज पर हुआ कुछ अलग, रोजा खोलने से पहले बच्चे ने गाई गणेश वंदना, बना भाईचारे की मिसाल!
इफ्तार का शांत और सुकून भरा माहौल… सामने सजे स्वादिष्ट पकवान और रोजा खोलने का इंतजार करते लोग. तभी अचानक एक मासूम सी आवाज गूंजती है—“गणनायकाय गणदेवताय…” और कुछ पलों के लिए पूरा माहौल जैसे थम सा जाता है. केरल के 13 साल के Robin Zain ने कुछ ऐसा किया, जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया. ईद के मौके पर जब पूरा देश जश्न में डूबा था, उसी दौरान यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में रॉबिन इफ्तार के वक्त अपने परिवार के साथ टेबल पर बैठे नजर आते हैं. सामने फल, समोसे और मिठाइयां सजी होती हैं, लेकिन सबसे खास पल तब आता है जब वह रोजा खोलने से पहले भगवान गणेश की स्तुति ‘गणनायकाय’ गाने लगते हैं.एक तरफ रोजा और दूसरी तरफ गणेश वंदना… यह अनोखा संगम लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी. इतनी छोटी उम्र में रॉबिन ने जो संदेश दिया, वह बेहद गहरा है- धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत सबसे ऊपर होती है. यह वीडियो सिर्फ एक पल नहीं, बल्कि भाईचारे, आपसी सम्मान और सांस्कृतिक एकता का खूबसूरत उदाहरण बन गया है. सोशल मीडिया पर लोग इस बच्चे और उसके परिवार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे “Real Kerala Story” बताते हुए कहा कि यही असली भारत की पहचान है. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने भी इस वीडियो पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश बताय.। यह वीडियो एक बार फिर यह साबित करता है कि सच्ची शिक्षा किताबों से नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों और व्यवहार से झलकती है. Video Credit: Instagram-@robin_zain.vocal
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







