Responsive Scrollable Menu

NIA की गिरफ्तारी पर Russia का Ukraine पर बड़ा हमला, Maria Zakharova ने बताया 'नव-नाजी' शासन

भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ के हवाई अड्डों से कुल सात विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह नागरिक यूक्रेन के हैं और एक अमेरिका का है। इन सभी पर आरोप है कि वे म्यांमार के रास्ते भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में अवैध रूप से दाखिल हुए थे। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि ये लोग 'पीपल्स डिफेंस फोर्स' नामक संगठन को ट्रेनिंग दे रहे थे, जिसे म्यांमार की सैन्य सरकार ने आतंकवादी घोषित कर रखा है।

रूस का तीखा हमला

इस घटना पर रूस ने यूक्रेन की सरकार पर कड़ा तंज कसा है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने यूक्रेन प्रशासन को 'नव-नाजी' बताते हुए कहा कि वे अपने नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों को छिपाना चाहते हैं। जखारोवा ने अपने बयान में कहा, 'नई दिल्ली में यूक्रेनी दूतावास की प्रतिक्रिया से साफ है कि वे इस मामले को दबाना चाहते थे। यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों द्वारा भारतीय कानूनों के उल्लंघन पर तो चुप्पी साध ली, लेकिन उल्टा भारतीय और रूसी समाचार एजेंसियों पर ही गलत खबरें फैलाने का आरोप लगा दिया।'
 

इसे भी पढ़ें: Hormuz Strait पर Iran नरम पड़ा, USA-Israel को छोड़ दुनिया के लिए खोला रास्ता


यूक्रेन का 'साजिश' वाला दावा

वहीं, यूक्रेन ने इन गिरफ्तारियों को एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार दिया है। यूक्रेनी दूतावास ने इस बात पर चिंता जताई है कि यह पूरी कार्रवाई रूस द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर की गई है।

दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि यह कार्रवाई रूसी पक्ष की सूचना पर हुई है। मौजूदा तथ्यों को देखते हुए हमें डर है कि यह मामला राजनीतिक रूप से प्रेरित और एक गहरी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

Continue reading on the app

श्रीलंका के शनाका PSL छोड़कर IPL खेलेंगे:सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े, पाकिस्तानी लीग में लाहौर ने खरीदा था

श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलेंगे। वे राजस्थान रॉयल्स (RR) में चोटिल सैम करन की जगह शामिल होंगे। PSL से जुड़े कागजी प्रक्रिया के चलते उनकी एंट्री फिलहाल औपचारिकताओं में अटकी हुई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही वह गुवाहाटी में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। पाकिस्तानी टी-20 लीग में लाहौर कलंदर्स ने शनाका को टीम में शामिल किया था। मुजरबानी ने भी PSL छोड़ा इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी भी PSL छोड़कर IPL में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना करार खत्म कर कोलकाता नाइट राइडर्स जॉइन किया, जहां वह मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट बने। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी, जो शुरुआती चरण में टीम का होम ग्राउंड रहेगा। टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी की शानाका हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी कर रहे थे, जहां टीम सुपर-8 स्टेज से बाहर हो गई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में 165 रन बनाए, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 31 गेंद में नाबाद 76 रन की पारी शामिल रही। इसके अलावा उन्होंने 3 विकेट भी लिए। IPL के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, जिसके बाद उन्हें PSL टीम लाहौर कलंदर्स ने साइन किया था। राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा हैं, जबकि विक्रम राठौर टीम के असिस्टेंट कोच हैं। -------------------- PSL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी लीग में दर्शकों की एंट्री बैन ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी, टूर्नामेंट 2 शहरों में होगा; PCB चीफ बोले– यह खर्च कटौती अभियान का हिस्सा पाकिस्तान ने खर्च कटौती अभियान के तहत अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री नहीं होगी। इसके साथ ही टूर्नामेंट के सभी मैच सिर्फ लाहौर और कराची में खेले जाएंगे। पढें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

मरने के बाद अमर RCB के 11 फैन, एम चिन्नास्वामी में सीटें हमेशा रहेंगी रिजर्व, मैच से पहले देंगे श्रद्धांजलि

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इसे लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों की याद में एक स्मारक पट्टिका (memorial plaque) का अनावरण करेंगे. यह हादसा उस वक्त हुआ था जब फ्रेंचाइजी अपनी पहली आईपीएल खिताबी जीत का जश्न मना रही थी. Tue, 24 Mar 2026 13:06:39 +0530

  Videos
See all

SC फटकार West Bengal सरकार कोलकाता मेट्रो प्रोजेक्ट देरी पर | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:43:14+00:00

Israel के कई शहरों पर एक साथ मिसाइल अटैक | Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:42:18+00:00

पश्चिम एशिया के हालात पर Rajnath Singh ने की बैठक | Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:40:21+00:00

Tel Aviv Attack Viral Video :तेल अवीव में भारी तबाही | #viralvideo #viralnews #middleeast #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:41:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers