Responsive Scrollable Menu

अनिल विज ने की पीएम मोदी की विदेश नीति की सराहना, होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों के लौटने पर जताई खुशी

अंबाला, 22 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज पीएम मोदी की विदेश नीति के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विदेश नीति का ही प्रभाव है कि हमारे जहाज होर्मुज से लौट रहे हैं।

अंबाला में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को सलाम करता हूं। मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के दौरान होर्मुज स्ट्रेट में कई जहाज फंस गए थे, और उन्हें वहां से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ जहाज पहले ही लौट चुके हैं और बाकी बचे जहाजों के लिए लगातार प्रयास जारी है।

अनिल विज ने जहाज के वापस लौटने को एक बड़ी उपलब्धि बताया है, क्योंकि कई देशों के जहाज वहां फंसे हुए हैं और आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय तिरंगा वाले जहाजों को वहां से निकलने की अनुमति दी जा रही है। यह भारत की विदेश नीति का ही प्रभाव है।

दूसरी ओर पीएम मोदी के भारतीय राजनीति में सबसे ज्यादा दिनों तक सरकार के प्रमुख बने रहने पर हरियाणा सरकार में मंत्री गौरव गौतम ने बधाई दी।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि पीएम मोदी ने राष्ट्र सेवा में एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। जनसेवा, सुशासन और विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ही उनके नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जनकल्याण की मजबूत नींव रखने से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तक उनका सफर हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने 8,931 दिनों तक निरंतर सेवा देकर एक नया इतिहास रचा है, जो उनके समर्पण, पारदर्शिता और राष्ट्र प्रथम की भावना को दर्शाता है। यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के विश्वास, आशा और विकास के संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IPL 2026: "उन्हें RCB के खिलाफ बैटिंग करना पसंद...", अभिषेक शर्मा ने आरसीबी को दी वॉर्निंग, जानें किसे लेकर कही ये बात

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 के पहले मैच से पहले आरसीबी को चेतावनी दी है. उन्होंने अपनी ओपनिंग पार्टनर ट्रेविस हेड को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जो RCB फैंस को पसंद नहीं आएगा. IPL 2026 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ेंगी. 

RCB के खिलाफ ट्रेविस हेड को बल्लेबाजी करना पसंद - अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. इसी बीच 28 मार्च को खेले जाने वाले पहले मैच को लेकर जब अभिषेक शर्मा से पूछा गया कि आईपीएल में उनका पसंदीदा विरोधी टीम कौन है. इसपर जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा कि वैसे तो उनकी कोई पसंदीदा विरोधी टीम नहीं है, लेकिन उनके ओपनिंग पार्टनर ट्रेविस हेड को आरसीबी के खिलाफ खेलने बहुत पसंद है.

RCB के साथ ट्रेविस हेड ने की थी आईपीएल की शुरुआत

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत RCB से ही की थी. आरसीबी ने आईपीएल 2016 में ट्रेविस हेड को अपने नाम जोड़ा था. इसके बाद 2018 तक हेड RCB का हिस्सा रहे. हालांकि हेड को आरसीबी में बहुत ही कम खेलने का मौका मिला. इसके बाद वो कई सीजन अनसोल्ड रहे, लेकिन फिर आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड को अपने साथ जोड़ा और वो टीम का एक अहम हिस्सा बन गए. हेड ने पैसे के साथ-साथ बहुत नाम कमाया और आईपीएल इतिहास के सबसे खतरनाक ओपनर्स में से एक बने. हेड ने अपने दम पर SRH को कई बार जीत दिलाई है.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: मुंबई इंडियंस का कैसा है स्पिन अटैक, जो किसी भी विरोधी टीम को चटा सकती है धूल

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni से कहा रिटायर हो जाओ...आप डगआउट से टीम नहीं चला सकते, आकाश चोपड़ा के बयान से मचेगा बवाल

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग में अगर खेलना है तो बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरना चाहिए. अगर वो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रहना चाहते हैं तो फिर संन्यास ले लेना चाहिए. भारतीय टीम के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा का कुछ ऐसा मानना है. Tue, 24 Mar 2026 13:36:08 +0530

  Videos
See all

Tel Aviv में मिसाइल हमले की खबर, EXCLUSIVE रिपोर्ट | #viralnews #viralvideo #update #news #hininews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:09:52+00:00

Isreal Iran War: Tel aviv में फिर बरसा ईरान का कहर, जगह जगह गिरीं मिसाइलें | Middle East Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:09:11+00:00

SC का बड़ा निर्णय धर्म बदलने पर खत्म होगा SC दर्जा | #supremecourt #viralnews #viralvideo #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:11:02+00:00

UP News: Varanasi में Cylinder Blast से मकान जमींदोज होने का CCTV देखो |UP Police |LPG Gas | Injured #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T08:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers