Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: "उन्हें RCB के खिलाफ बैटिंग करना पसंद...", अभिषेक शर्मा ने आरसीबी को दी वॉर्निंग, जानें किसे लेकर कही ये बात

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 के पहले मैच से पहले आरसीबी को चेतावनी दी है. उन्होंने अपनी ओपनिंग पार्टनर ट्रेविस हेड को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जो RCB फैंस को पसंद नहीं आएगा. IPL 2026 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ेंगी. 

RCB के खिलाफ ट्रेविस हेड को बल्लेबाजी करना पसंद - अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. इसी बीच 28 मार्च को खेले जाने वाले पहले मैच को लेकर जब अभिषेक शर्मा से पूछा गया कि आईपीएल में उनका पसंदीदा विरोधी टीम कौन है. इसपर जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा कि वैसे तो उनकी कोई पसंदीदा विरोधी टीम नहीं है, लेकिन उनके ओपनिंग पार्टनर ट्रेविस हेड को आरसीबी के खिलाफ खेलने बहुत पसंद है.

RCB के साथ ट्रेविस हेड ने की थी आईपीएल की शुरुआत

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत RCB से ही की थी. आरसीबी ने आईपीएल 2016 में ट्रेविस हेड को अपने नाम जोड़ा था. इसके बाद 2018 तक हेड RCB का हिस्सा रहे. हालांकि हेड को आरसीबी में बहुत ही कम खेलने का मौका मिला. इसके बाद वो कई सीजन अनसोल्ड रहे, लेकिन फिर आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड को अपने साथ जोड़ा और वो टीम का एक अहम हिस्सा बन गए. हेड ने पैसे के साथ-साथ बहुत नाम कमाया और आईपीएल इतिहास के सबसे खतरनाक ओपनर्स में से एक बने. हेड ने अपने दम पर SRH को कई बार जीत दिलाई है.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: मुंबई इंडियंस का कैसा है स्पिन अटैक, जो किसी भी विरोधी टीम को चटा सकती है धूल

Continue reading on the app

पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, ईंधन-एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति पर मंथन

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेट्रोलियम, कच्चे तेल, गैस, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच निर्बाध आपूर्ति और स्थिर वितरण सुनिश्चित करने को लेकर थी।

बैठक का मुख्य फोकस निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने, स्थिर लॉजिस्टिक्स सुनिश्चित करने और पूरे देश में वितरण प्रणालियों को सुव्यवस्थित करने पर था, ताकि आवश्यक सेवाओं में किसी भी तरह की रुकावट को रोका जा सके।

इस दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को ईंधन की उपलब्धता की वर्तमान स्थिति और भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, सरकार वैश्विक घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रही है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतार-चढ़ाव से उपभोक्ताओं और उद्योगों को प्रभावित न होने देने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है।

बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच पर्याप्त भंडार बनाए रखने और आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह समीक्षा ऐसे समय में हुई है, जब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। यह क्षेत्र तेल और गैस आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

मुख्य समुद्री मार्गों, विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य में संभावित व्यवधान को लेकर भी चिंता जताई गई है, जो वैश्विक ऊर्जा व्यापार का बड़ा हिस्सा संभालता है।

एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बातचीत की थी और क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करते हुए शांति और स्थिरता की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व को भी रेखांकित किया और चेतावनी दी कि किसी भी तरह का व्यवधान वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं को प्रभावित कर सकता है।

मध्य पूर्व पर निर्भरता कम करने के लिए भारत ने अपने तेल और गैस आयात को विविध बनाया है, जिसमें अमेरिका, रूस और अफ्रीकी देशों जैसे नाइजीरिया से आयात बढ़ाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, अब भारत लगभग 70 प्रतिशत तेल आयात खाड़ी क्षेत्र के बाहर के स्रोतों से आते हैं।

सरकार ने एलपीजी आपूर्ति प्रबंधन के लिए भी प्रयास तेज किए हैं, जिसमें संभावित कमी को दूर करने के लिए अमेरिका से तरलीकृत पेट्रोलियम गैस की खरीद शामिल है।

हालांकि एलपीजी उपलब्धता को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ता स्तर पर आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आई है और ऑनलाइन बुकिंग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: तो क्या ऋषभ पंत छोड़ रहे हैं लखनऊ की टीम? मालिक संजीव गोयनका ने बता दिया सच, जानिए खुद को क्यों कहा 'पंचिंग बैग'

आईपीएल 2026 की धमाकेदार शुरुआत से ठीक पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने कप्तान ऋषभ पंत को लेकर सोशल मीडिया पर मचे हंगामे को सिरे से खारिज कर दिया। Sun, 22 Mar 2026 20:06:23 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin: "US की निंदा करने से घबराए नहीं मनमोहन #iranisraelwar #lpggascylinder #bjp #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:45:00+00:00

US-Iran War : Trump की 48 घंटे की धमकी! Hormuz खोलो वरना… Iran का Nuclear जवाब! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:46:00+00:00

Bilaspur Viral Video | बदतमीजी पड़ी भारी, कानून ने लिया एक्शन #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:43:25+00:00

Kanpur Viral Video | सांड के हमले में शख्स उछला, हालत गंभीर #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:43:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers