Responsive Scrollable Menu

आंध्र प्रदेश के विधायक से ऑनलाइन धोखाधड़ी, ठगों ने 12 लाख का लगाया चूना

अमरावती, 22 मार्च (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के एक विधायक को ऑनलाइन धोखाधड़ी में 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर पोलावरम के विधायक चिर्री बलाराजू के साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दरअसल, जन सेना पार्टी (जेएसपी) के एक विधायक को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) के चालान के नाम पर एक लिंक था। जानकारी के अनुसार, लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए। जब ​​विधायक को एहसास हुआ कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में जीलुगुमिली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पता लगाने और पैसे बरामद करने के लिए जांच चल रही है।

यह आंध्र प्रदेश के किसी विधायक के साइबर क्राइम का शिकार होने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले, पिछले साल अक्टूबर में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के एक विधायक कथित डिजिटल अरेस्ट के मामले में 1.07 करोड़ रुपए गंवा बैठे थे। साइबर अपराधियों ने वाईएसआर कडप्पा जिले के मैदुकर से विधायक पुट्टा सुधाकर यादव को ठग लिया था। हैदराबाद में रहने वाले विधायक को जब अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है, तो उन्होंने हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ठगों ने विधायक को मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी के एक मनगढ़ंत मामले में गिरफ्तार करने की धमकी दी थी। उन्होंने विधायक को अंतरिम जमानत दिलाने के बहाने पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। साइबर अपराधियों ने विधायक को बताया कि मुंबई साइबर क्राइम पुलिस ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 17 शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके नाम पर बैंक अकाउंट खोलने के लिए उनके आधार और सिम कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है।

विधायक के मुताबिक, साइबर क्राइम जांच अधिकारी बनकर एक ठग ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर भी बात की। इस दौरान एक फर्जी गिरफ्तारी वारंट और सीबीआई का अकाउंट फ्रीज करने का आदेश दिखाया। गिरफ्तारी की धमकी मिलने के बाद विधायक ने अंतरिम जमानत पाने के लिए एक हफ्ते में 9 ट्रांजैक्शन के जरिए 1.07 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद, जब ठगों ने कोर्ट से क्लीन चिट दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपए और मांगे, तो विधायक को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

--आईएएनएस

पीएसके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ईरान के हमलों से सहमा इजरायल, इन्फ्लुएंसर रिवाइटल मोसेस ने जाहिर की चिंता

तेल अवीव, 22 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में इस वक्त तनाव का माहौल बना हुआ है। ईरान इजरायल और पूरे पश्चिम एशिया में अमेरिकी बेसों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। ईरान ने स्थानीय समयानुसार शनिवार को इजरायल के परमाणु केंद्र पर हमला किया। इजरायल में ताजा हालात पर भारतीय-इजरायली इन्फ्लुएंसर रिवाइटल मोसेस ने अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि लोग वहां पर सायरन और डर के साए में जिंदगी बिता रहे हैं।

मोसेस ने कहा, मैं 2020 में इजरायल आई थी तो अब छह साल हो गए हैं। अभी, इजरायल में हालात डर और चिंता से भरे हुए हैं। खासकर यहां रहने वाले आम लोगों के दिलों में बहुत डर है, क्योंकि इजरायल पर कभी भी हमला हो सकता है और कोई भी ऐसे लगातार डर के साथ नहीं रहना चाहता।

उन्होंने आगे कहा, हम सायरन के बीच अपनी जिंदगी जीते रहते हैं। चाहे किराने का सामान खरीदना हो, वीडियो बनाना हो, काम करना हो या बच्चों की पढ़ाई हो, सब कुछ सायरन बजते ही होता है। जब मिसाइलें गिर रही होती हैं, तो लोग घर के अंदर, शेल्टर के पास रहने की कोशिश करते हैं और हो सके तो शेल्टर में ही सो जाते हैं, क्योंकि हमले सुबह एक या तीन बजे भी हो सकते हैं।

इजरायल में जारी हमलों के बीच हुई एक शादी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इसे लेकर रिवाइटल मोसेस ने कहा, यह सच में बहुत बढ़िया था। एक कपल था, मेरे दोस्त, मेरे बहुत करीबी दोस्त। उन्होंने कहा कि वे पारंपरिक शादी नहीं करना चाहते, वे माइनस चार डिग्री के तापमान में भी जाकर अपनी शादी का जश्न मनाएंगे।

इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में ईरानी हमलों में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में से 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इजरायली मीडिया के अनुसार, ईरान की ओर से किए गए ताबड़तोड़ हमले में इजरायली एयर डिफेंस कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहा।

हमलों के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायल डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने इजरायल के दुश्मनों से सभी मोर्चों पर लड़ते रहने का वादा किया।

इजरायली मीडिया, टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, दक्षिण में हुए हमलों में गंभीर रूप से घायल लोगों में डिमोना में हुए हमले के कारण छर्रे लगने से घायल एक 12 साल का लड़का और अराद में हुए अगले हमले में घायल एक 5 साल की लड़की शामिल हैं। शनिवार को डिमोना इलाके में ईरान ने कई हमले किए।

ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा कि ये हमले इजरायल की न्यूक्लियर रिसर्च फैसिलिटी को टारगेट कर रहे थे, जो डिमोना से लगभग 10 किलोमीटर (छह मील) और अराद से 30 किलोमीटर (18.5 मील) दूर है। अमेरिका और इजरायल शुरू से ही ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए हमले कर रहे हैं। ऐसे में इजरायल के परमाणु केंद्रों पर ताजा मिसाइल हमले को ईरान की तरफ से बदले के रूप में देखा जा रहा है।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ICC T20 Ranking: Smriti Mandhana दूसरे स्थान पर बरकरार, Captain Harmanpreet की टॉप-15 में एंट्री

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर मंगलवार को यहां जारी नवीनतम रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गईं। मंधाना के अलावा आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा शीर्ष 10 में शामिल दूसरी भारतीय खिलाड़ी है। उन्होंने अपना छठा स्थान बरकरार रखा है, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स संयुक्त 11वें स्थान पर बनी हुई हैं। गेंदबाजी विभाग मेंस्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गईं, जबकि तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर छठे स्थान पर बनी हुई हैं।

तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी शीर्ष 10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर खिसक गई है। दीप्ति ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल पहली बार बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष 10 में शामिल हुईं, जबकि न्यूजीलैंड की स्टार सोफी डिवाइन के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो अर्धशतकों ने उन्हें सूची में दो स्थान ऊपर18वें स्थान पर पहुंचने में मदद की।

रवांडा की 15 वर्षीय फैनी उटागुशिमानिंदे टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने पदार्पण मैच में (घाना के खिलाफ) शतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बनी। यही नहीं वह पुरुष और महिला क्रिकेट में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बनी। इससे उन्होंने 66वें स्थान पर रैंकिंग में प्रवेश किया है।

Tue, 24 Mar 2026 15:48:33 +0530

  Videos
See all

Breaking News : “Encounter का जवाब Encounter” AIMIM नेता Shaukat Ali का विवादित बयान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:41:34+00:00

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी| Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:30:02+00:00

Converted Christians Cannot Claim SC Rights : धर्म बदला तो होगा आरक्षण खत्म ! | Dali | Reservationt #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:32:54+00:00

केरलम CEO दफ्तर की गलती, EC नोटिफिकेशन में केरलम BJP की मुहर पर आयोग का आधिकारिक बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:38:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers