Responsive Scrollable Menu

'PSL छोड़कर IPL खेलने वालों पर लीगल एक्शन लेगा पाकिस्तान...', मोहसिन नकवी ने खुलेआम दी धमकी

Mohsin Naqvi Statement: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से कई विदेशी खिलाड़ी अपना नाम वापस ले रहे हैं. इतना ही नहीं पीएलएल छोड़ने वाले कई खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजियों से कॉन्ट्रैक्ट मिल गया है और कईयों से बातचीत चल रही है. ऐसे में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने खुलेआम उन विदेशी खिलाड़ियों को चेतावनी दे दी है, जिन्होंने पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलने का फैसला किया है, पाकिस्तान उन खिलाड़ियों पर लीगल एक्शन लेगा.

Continue reading on the app

नहीं थम रही नोरा फतेही की मुश्किलें, 'सरके चुनर' गाना विवाद के बीच इंडिया से डिपोर्ट करने की हुई मांग

Sarke Chunar Song Controversy: कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिंदी गाना ‘सरके चुनर’ रिलीज होते ही बड़े विवाद में घिर गया है. गाने के कथित अश्लील और आपत्तिजनक लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध देखने को मिला, जिसके बाद मेकर्स को यह गाना सभी प्लेटफॉर्म्स से हटाना पड़ा. हालांकि गाना हटाए जाने के बावजूद विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है और अब मामला कानूनी स्तर तक पहुंच गया है. इतना ही नहीं, अब नोरा फतेही का भारत में वर्क परमिट भी कैंसिल होने की कगार पर आ गया है. चलिए आपको सब डिटेल में बताते हैं. 

गाने को लेकर बढ़ा विवाद

फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के इस गाने में एक्ट्रेस नोरा फतेही नजर आई थीं. गाने के हिंदी वर्जन के कुछ शब्दों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक और समाज के लिए अनुचित बताया. रिलीज के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर गाने के खिलाफ कैंपेन शुरू हो गया, जिसमें इसे हटाने की मांग की गई. बढ़ते विरोध को देखते हुए आखिरकार मेकर्स ने गाने को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया.

वर्क परमिट रद्द करने की मांग

विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 वकीलों के एक समूह ने भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स को शिकायत भेजकर नोरा फतेही के वर्क परमिट को रद्द करने की मांग की है. इसके साथ ही शिकायत में उन्हें भारत से डिपोर्ट करने की भी अपील की गई है. यह शिकायत कई अन्य संस्थाओं को भी भेजी गई है, जिनमें Central Board of Film Certification (CBFC), Ministry of Electronics and Information Technology और National Commission for Women शामिल हैं.

शिकायत में क्या कहा गया?

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नोरा फतेही भारत में काम करने के विशेषाधिकार का दुरुपयोग कर रही हैं. आरोप यह भी है कि वह ऐसे कंटेंट का हिस्सा बन रही हैं और उसे बढ़ावा दे रही हैं, जिसे अश्लील, अभद्र और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ माना जा रहा है. शिकायतकर्ताओं ने Foreigners Act 1946 का हवाला देते हुए कहा है कि यदि कोई विदेशी नागरिक सार्वजनिक शालीनता और व्यवस्था के लिए खतरा बनता है, तो सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है.

नोरा फतेही और लिरिसिस्ट का पक्ष

वहीं बता दें कि विवाद बढ़ने के बाद नोरा फतेही ने अपनी सफाई भी दी. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें बिना वजह ट्रोल किया जा रहा है और उन्हें हिंदी लिरिक्स की पूरी जानकारी नहीं थी. साथ ही गाने के लिरिसिस्ट ने भी इस पूरे मामले पर माफी मांगी है. उनका कहना है कि गाना मूल रूप से कन्नड़ भाषा से अनुवादित किया गया था और अनुवाद के दौरान कुछ शब्दों का चयन गलत हो गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया.

सोशल मीडिया पर जारी है बहस

गाना हटाए जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस जारी है. एक तरफ जहां कुछ लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे ओवररिएक्शन मानते हुए क्रिएटिव फ्रीडम की बात कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सोनाक्षी-जहीर से हिना-दीपिका तक, ईद के जश्न में डूबे सेलेब्स, देखें खूबसूरत फोटो और वीडियो

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप में बुरी तरह फेल होने के बाद रिंकू सिंह का प्रमोशन, बने उपकप्तान

रिंकू सिंह को आईपीएल 2026 से पहले बड़ी जिम्मेदारी मिली है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस खिलाड़ी को उपकप्तान बना दिया है. जानिए क्यों कोलकाता नाइट राइडर्स ने ये फैसला लिया. Tue, 24 Mar 2026 19:56:32 +0530

  Videos
See all

Harish Rana Case: 13 सालों की पीड़ा से Harish Rana को मिली मुक्ति! | Passive Euthanasia #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:56:02+00:00

News Ki Pathshala Live | Sushant Sinha | दो दिन में PM Modi ने दूसरी बार ALERT मोड ऑन कर दिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:56:59+00:00

News Ki Pathshala | ईरान बोला धमकी से डर गए ट्रंप ! | #war #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:00:12+00:00

Bihar Board 12th Commerce Topper: बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स की टॉपर अदिति ने ऐसे किया टॉप !Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:54:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers