PM Modi: PM मोदी ने सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का बनाया रिकॉर्ड, Piyush Goyal ने दी बधाई
PM Modi: PM मोदी ने सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का बनाया रिकॉर्ड, Piyush Goyal ने दी बधाई #pmmodi #latestnews #newrecord #milestone #piyushgoyal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड | सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 8,931 दिन | सिक्किम के पूर्व सीएम पवन चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ा | पीयूष गोयल ने एक्स पर पोस्ट के जरिए पीएम मोदी को दी बधाई news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
Uzair Baloch Alive: 'उजैर बलूच' ने धुरंधर 2 को सबसे बेहतरीन ईदी बताया, पाकिस्तानी गैंगस्टर की बढ़ेंगी मुश्किलें
फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने 'धुरंधर' फिल्म से बॉलीवुड को सुनहरे दौर में लौटा दिया है। कारण यह है कि धुरंधर फिल्म की तुलना बॉलीवुड की सबसे मशहूर फिल्मों में शुमार शोले से की जा रही है। शोले मूवी, जिसका हर एक किरदार आज भी लोगों की जेहन में जिंदा है। इस फिल्म के डायलॉग्स भी आज तक लोगों की जुबां पर है। बॉलीवुड के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी फिल्म की तुलना शोले से की जा रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि शोले की तरह धुरंधर का भी हर किरदार हमेशा के लिए अमर हो जाएगा। हमजा (रणबीर सिंह) और रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) जैसे किरदारों के इतर आज एक ऐसे किरदार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है।
हम उजैर बलूच की बात कर रहे हैं, जिसका किरदार अभिनेता दानिश पंडोर ने निभाया है। जिन लोगों को जानकारी नहीं है, तो बता देते हैं कि उजैर बलूच रहमान डकैत का चेचेरा भाई है। धुरंधर फिल्म में जहां कराची के लियारी इलाके के गैंगस्टर रहमान डकैत को हाईलाइट किया गया था, वहीं धुरंधर- द रिवेंज में रहमान डकैत को भी बाखूबी दिखाया है। इस फिल्म को देखकर पता चलता है कि वह भी अपने भाई रहमान डकैत की तरह गैंगस्टरों की दुनिया पर एकमात्र कब्जा चाहता था। उजैर बलूच कराची की जेल में बंद है, लेकिन धुरंधर फिल्म रिलीज होने के बाद से इस गैंगस्टर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
पाकिस्तानी के सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि उजैर बलूच से जुड़े कई पुराने मामलों की दोबारा से समीक्षा की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि उसके नेटवर्क और कथित राजनीतिक संबंधों की जानकारी जुटाई जा सके, जो अभी तक जनता के समक्ष नहीं आई है। कारण यह भी है कि सोशल मीडिया पर उजैर बलूच का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहता सुनाई दे रहा है कि उसने एक भी चींटी नहीं मारी है।
यह वीडियो 2012 का बताया जा रहा है, जिसमें वह खुद को गरीबों का मसीहा बताता नजर आता है। क्रिटिक रवि चौधरी ने यह इंटरव्यू एक्स अकाउंटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में उजैर बलूच पाकिस्तानी पत्रकार नूर-उल-आरिफीन से बातचीत करते हुए खुद को बताता है कि वह ट्रांसपोर्टर है और खुद की जमीन है। इसके अलावा दुबई में एक्सट्रैक्टर का बिजनेस है।
उसने इस इंटरव्यू के दौरान जनता के लिए कई कामों को गिनवाया। जब उससे पूछा कि फिर आपको डॉन क्यों कहा जाता है तो जवाब दिया कि मैं हमेशा जनता के साथ खड़ा रहा हूं। आज आपने भी मुझे डॉन बुलाया। कुछ लोग मुझे पहले डॉन कहा करते थे और आज आपने भी कह दिया। उन्होंने कहा कि मैंने लोगों के लिए जो कुछ किया, बस यही नतीजा मिला है।
'उजैर बलूच' ने धुरंधर के डायरेक्टर को कहा थैंक्यू
धुरंधर के बाद से जहां उजैर बलूच सुर्खियों में है, वहीं इस किरदार को निभाने वाले अभिनेता दानिश पंडोर भी चर्चा में हैं। उनके अभिनय की जमकर प्रशंसा हो रही है। हाल में दानिश ने धुरंधर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर निर्देशक का धन्यवाद करते हुए लिखा कि उन्हें इतना अहम किरदार सौंपना उनके लिए सम्मान की बात है। यह फिल्म उनके लिए प्रोजेक्ट नहीं बल्कि भावनात्मक यात्रा रही है।
उन्होंने इस फिल्म को अपनी जिंदगी की सबसे बेहतरनी ईदी भी बताया है। बता दें कि फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर को शोले जैसी फिल्म बताते हुए इसकी जमकर सराहना की थी। फिल्म में रणवीर सिंह , सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त समेत तमाम किरदार ऐसी अमिट छाप छोड़ गए हैं, जो कि लंबे समय तक दर्शकों के जेहन में याद रहेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
Haribhoomi













.jpg)




