Uzair Baloch Alive: 'उजैर बलूच' ने धुरंधर 2 को सबसे बेहतरीन ईदी बताया, पाकिस्तानी गैंगस्टर की बढ़ेंगी मुश्किलें
फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने 'धुरंधर' फिल्म से बॉलीवुड को सुनहरे दौर में लौटा दिया है। कारण यह है कि धुरंधर फिल्म की तुलना बॉलीवुड की सबसे मशहूर फिल्मों में शुमार शोले से की जा रही है। शोले मूवी, जिसका हर एक किरदार आज भी लोगों की जेहन में जिंदा है। इस फिल्म के डायलॉग्स भी आज तक लोगों की जुबां पर है। बॉलीवुड के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी फिल्म की तुलना शोले से की जा रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि शोले की तरह धुरंधर का भी हर किरदार हमेशा के लिए अमर हो जाएगा। हमजा (रणबीर सिंह) और रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) जैसे किरदारों के इतर आज एक ऐसे किरदार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है।
हम उजैर बलूच की बात कर रहे हैं, जिसका किरदार अभिनेता दानिश पंडोर ने निभाया है। जिन लोगों को जानकारी नहीं है, तो बता देते हैं कि उजैर बलूच रहमान डकैत का चेचेरा भाई है। धुरंधर फिल्म में जहां कराची के लियारी इलाके के गैंगस्टर रहमान डकैत को हाईलाइट किया गया था, वहीं धुरंधर- द रिवेंज में रहमान डकैत को भी बाखूबी दिखाया है। इस फिल्म को देखकर पता चलता है कि वह भी अपने भाई रहमान डकैत की तरह गैंगस्टरों की दुनिया पर एकमात्र कब्जा चाहता था। उजैर बलूच कराची की जेल में बंद है, लेकिन धुरंधर फिल्म रिलीज होने के बाद से इस गैंगस्टर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
पाकिस्तानी के सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि उजैर बलूच से जुड़े कई पुराने मामलों की दोबारा से समीक्षा की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि उसके नेटवर्क और कथित राजनीतिक संबंधों की जानकारी जुटाई जा सके, जो अभी तक जनता के समक्ष नहीं आई है। कारण यह भी है कि सोशल मीडिया पर उजैर बलूच का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहता सुनाई दे रहा है कि उसने एक भी चींटी नहीं मारी है।
यह वीडियो 2012 का बताया जा रहा है, जिसमें वह खुद को गरीबों का मसीहा बताता नजर आता है। क्रिटिक रवि चौधरी ने यह इंटरव्यू एक्स अकाउंटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में उजैर बलूच पाकिस्तानी पत्रकार नूर-उल-आरिफीन से बातचीत करते हुए खुद को बताता है कि वह ट्रांसपोर्टर है और खुद की जमीन है। इसके अलावा दुबई में एक्सट्रैक्टर का बिजनेस है।
उसने इस इंटरव्यू के दौरान जनता के लिए कई कामों को गिनवाया। जब उससे पूछा कि फिर आपको डॉन क्यों कहा जाता है तो जवाब दिया कि मैं हमेशा जनता के साथ खड़ा रहा हूं। आज आपने भी मुझे डॉन बुलाया। कुछ लोग मुझे पहले डॉन कहा करते थे और आज आपने भी कह दिया। उन्होंने कहा कि मैंने लोगों के लिए जो कुछ किया, बस यही नतीजा मिला है।
'उजैर बलूच' ने धुरंधर के डायरेक्टर को कहा थैंक्यू
धुरंधर के बाद से जहां उजैर बलूच सुर्खियों में है, वहीं इस किरदार को निभाने वाले अभिनेता दानिश पंडोर भी चर्चा में हैं। उनके अभिनय की जमकर प्रशंसा हो रही है। हाल में दानिश ने धुरंधर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर निर्देशक का धन्यवाद करते हुए लिखा कि उन्हें इतना अहम किरदार सौंपना उनके लिए सम्मान की बात है। यह फिल्म उनके लिए प्रोजेक्ट नहीं बल्कि भावनात्मक यात्रा रही है।
उन्होंने इस फिल्म को अपनी जिंदगी की सबसे बेहतरनी ईदी भी बताया है। बता दें कि फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर को शोले जैसी फिल्म बताते हुए इसकी जमकर सराहना की थी। फिल्म में रणवीर सिंह , सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त समेत तमाम किरदार ऐसी अमिट छाप छोड़ गए हैं, जो कि लंबे समय तक दर्शकों के जेहन में याद रहेगा।
छठ महापर्व के दौरान करें इस व्रत कथा का पाठ, छठी मइया का मिलेगा आशीर्वाद
Chaitra Chhath 2026: चैत्र छठ हिंदू धर्म का एक बेहद पवित्र त्योहार है. व्रत के दौरान छठ से जुड़ी व्रत कथाओं का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है. वैसे तो छठ से जुड़ी अनेक कथाएं हैं, जिनमें से एक के बारे में हमने इस आर्टिकल में बताया है.
The post छठ महापर्व के दौरान करें इस व्रत कथा का पाठ, छठी मइया का मिलेगा आशीर्वाद appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















