Responsive Scrollable Menu

Elegant Hair Chain: सिंपल हेयरस्टाइल को दें ग्लैमरस टच, ये हेयर चेन हैं सुपर स्टाइलिश

Hair Chain Design: हेयर चेन आपके लुक में नजाकत और अट्रैक्शन जोड़ने का एक बेहतरीन तरीका है। मोती और कुंदन के डिजाइन- साथ ही सादे और मिनिमलिस्ट स्टाइल- हर तरह के पहनावे के साथ एकदम परफेक्ट लगते हैं, जिससे आप खास मौकों पर स्टाइलिश और क्लासी नजर आएंगी।

Continue reading on the app

Shakira India Concert: पश्चिम एशिया तनाव के चलते शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट पोस्टपोन, फैंस निराश!

Shakira India Concert: ग्लोबल पॉपस्टार शकीरा के भारत में होने वाले मोस्ट अवेटेड कॉन्सर्ट को फिलहाल टाल दिया गया है। अप्रैल में मुंबई और दिल्ली में होने वाले इस शो का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह खबर निराश करने वाली है। आयोजकों ने मौजूदा जियोपॉलिटिकल हालात को इसकी वजह बताया है।

क्यों टला कॉन्सर्ट?

आयोजकों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों को देखते हुए कॉन्सर्ट को अगली सूचना तक पोस्टपोन किया गया है। उन्होंने कहा कि फैंस, आर्टिस्ट और पूरी टीम की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

यह भी पढ़े - बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में मनाई ईद, शाहरुख से लेकर सोनाक्षी तक ने दी मुबारकबाद; PHOTOS

कब और कहां होना था शो?

शकीरा का कॉन्सर्ट 10 अप्रैल को  मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना था। फैंस में इस इवेंट को लेकर काफी उत्साह था और टिकट्स की भी अच्छी-खासी बिक्री हुई थी।

क्या टिकट के पैसे रिफंड होंगे?

आयोजकों ने साफ किया है कि जिन लोगों ने टिकट खरीदी थी, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा। रिफंड उसी पेमेंट मोड में ऑटोमैटिक ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे टिकट बुक की गई थी।

यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: रणवीर सिंह की धुरंधर- द रिवेंज ने रचा इतिहास; 3 दिन में 500 करोड़ पार!

कब होगा कॉन्सर्ट

फिलहाल आयोजकों कॉन्सर्ट की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि शकीरा की टीम के साथ मिलकर नई डेट्स तय करने पर काम कर रहे हैं।

फैंस हुए मायूस

शकीरा का यह कॉन्सर्ट खास इसलिए था क्योंकि वो लंबे समय बाद भारत में परफॉर्म करने वाली थी। 2007 के बाद उनके इस कमबैक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शकीरा से पहले कान्ये वेस्ट का दिल्ली कॉन्सर्ट भी अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते पोस्टपोन किया जा चुका है।

यह भी पढ़े - ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर बरसे अनुपम खेर; बोले - अगर आपसे बर्दाश्त नहीं होता तो…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: आईपीएल के लिए एक और दिग्गज ने छोड़ा पीएसएल! पीसीबी ने दी कार्रवाई की चेतावनी

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा। टीम के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह अब श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका को टीम में शामिल किए जाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बदलाव की औपचारिकताएं फिलहाल पूरी की जा रही हैं। शनाका पीएसएल छोड़कर आईपीएल से जुड़ेंगे। ऐसे में पीसीबी उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता। 

सैम करन को ग्रोइन इंजरी हुई है, जिसके चलते वह इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है कि करन हाल ही में हुए बड़े ट्रेड का हिस्सा थे, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खिलाड़ियों का आदान-प्रदान हुआ था। इस डील में सीएसके को संजू सैमसन मिला जबकि राजस्थान ने रवींद्र जडेजा और करन को अपने साथ जोड़ा था।

अब करन के बाहर होने के बाद राजस्थान ने शनाका पर भरोसा जताया। शनाका ने पाकिस्तान सुपर लीग की टीम लाहौर कलंदर्स को आईपीएल में शामिल होने के अपने फैसले की जानकारी दे दी है।

अगर शानाका के करियर की बात करें, तो वह पहले भी IPL में खेल चुके हैं। उन्होंने 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए तीन मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 26 रन बनाए थे। हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव काफी मजबूत है। उन्होंने श्रीलंका के लिए 131 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 1912 रन बनाए और 46 विकेट भी लिए हैं।

हाल ही में हुए T20 वर्ल्ड कप में भी शानाका शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने ओमान के खिलाफ सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था और पाकिस्तान के खिलाफ 31 गेंदों में नाबाद 76 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा वह श्रीलंका टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं, जिससे उनका अनुभव टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

राजस्थान रॉयल्स अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद टीम 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस, 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।

दिलचस्प बात यह है कि हाल के दिनों में पीएसएल से आईपीएल में खिलाड़ियों के आने का ट्रेंड बढ़ा है। इससे पहले जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी पाकिस्तान सुपर लीग टीम को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने का निर्णय लिया था।

कुल मिलाकर, शनाका का राजस्थान से जुड़ना टीम के लिए एक अहम कदम माना जा रहा। अब देखना होगा कि वह इस मौके को किस तरह भुनाते हैं और टीम को कितना फायदा पहुंचा पाते हैं।

Sun, 22 Mar 2026 18:48:27 +0530

  Videos
See all

Bilaspur Viral Video: नशे में धुत लड़की कैमरे पर देने लगी गाली | Chhattisgarh Police | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T13:38:26+00:00

Maharshtra: बीच रास्ते लगा रखा था चाय का ठेला... हटाने को कहने पर भड़का अकबर | Beed #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T13:37:56+00:00

India Vs Pakistan: 'भारत में Nuclear Attack का टारगेट सेट 'पाक पैनलिस्ट ने दे डाली धमकी! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T13:30:31+00:00

War Update | ईरानी हमले के बाद तबाही का ड्रोन VIDEO #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T13:33:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers