Shakira India Concert: पश्चिम एशिया तनाव के चलते शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट पोस्टपोन, फैंस निराश!
Shakira India Concert: ग्लोबल पॉपस्टार शकीरा के भारत में होने वाले मोस्ट अवेटेड कॉन्सर्ट को फिलहाल टाल दिया गया है। अप्रैल में मुंबई और दिल्ली में होने वाले इस शो का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह खबर निराश करने वाली है। आयोजकों ने मौजूदा जियोपॉलिटिकल हालात को इसकी वजह बताया है।
क्यों टला कॉन्सर्ट?
आयोजकों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों को देखते हुए कॉन्सर्ट को अगली सूचना तक पोस्टपोन किया गया है। उन्होंने कहा कि फैंस, आर्टिस्ट और पूरी टीम की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।
यह भी पढ़े - बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में मनाई ईद, शाहरुख से लेकर सोनाक्षी तक ने दी मुबारकबाद; PHOTOS
कब और कहां होना था शो?
शकीरा का कॉन्सर्ट 10 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना था। फैंस में इस इवेंट को लेकर काफी उत्साह था और टिकट्स की भी अच्छी-खासी बिक्री हुई थी।
क्या टिकट के पैसे रिफंड होंगे?
आयोजकों ने साफ किया है कि जिन लोगों ने टिकट खरीदी थी, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा। रिफंड उसी पेमेंट मोड में ऑटोमैटिक ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे टिकट बुक की गई थी।
यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: रणवीर सिंह की धुरंधर- द रिवेंज ने रचा इतिहास; 3 दिन में 500 करोड़ पार!
कब होगा कॉन्सर्ट
फिलहाल आयोजकों कॉन्सर्ट की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि शकीरा की टीम के साथ मिलकर नई डेट्स तय करने पर काम कर रहे हैं।
फैंस हुए मायूस
शकीरा का यह कॉन्सर्ट खास इसलिए था क्योंकि वो लंबे समय बाद भारत में परफॉर्म करने वाली थी। 2007 के बाद उनके इस कमबैक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शकीरा से पहले कान्ये वेस्ट का दिल्ली कॉन्सर्ट भी अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते पोस्टपोन किया जा चुका है।
यह भी पढ़े - ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर बरसे अनुपम खेर; बोले - अगर आपसे बर्दाश्त नहीं होता तो…
ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 में पाकिस्तान सबसे ऊपर, दुनिया में सबसे ज्यादा हिंसा फैलाने वाला देश बना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















