Responsive Scrollable Menu

Realme P4 Lite हुआ बेहद सस्ता, मिल रहा है बस इतनी कीमत में, जानिए जबरदस्त ऑफर

Realme P4 Lite फोन को कंपनी ने पिछले महीने लॉन्च किया था। लेकिन एक महीने में ही फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है।

Continue reading on the app

ट्रेन में रील बनाने लगी बहनें, 'पाला सटाके' पर किया डांस, देखता रह गया TTE

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर @kanojia_sisters नाम से बने एकाउंट्स पर तीन बहनों के रील को लोग काफी पसंद करते हैं. तीनों बहनें अलग-अलग ट्रेडिंग सांग्स पर वीडियो पोस्ट करती हैं. उन्होंने ट्रेन में सफर करने के दौरान भी एक रील बनाया जिसे 60 मिलियन व्यूज मिले. भोजपुरी सांग केवडिया के पाला सटाके पर उनके इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया. आसपास के लोग बहनों को देखते रहे लेकिन वो आराम से रील बनाती रही.

Continue reading on the app

  Sports

ms dhoni video: धोनी ने रैना के लिए किया कुछ ऐसा कि फैंस कर रहे सलाम, दे रहे दोस्ती की मिसाल

MS Dhoni Video: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी सादगी और दोस्ती की मिसाल पेश करते हुए सुरेश रैना को खुद चाय लाकर दी।

यह वीडियो CSK के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया, जिसमें धोनी अचानक पीछे से आकर रैना को सरप्राइज देते हैं। उस समय रैना पीली जर्सी पर ऑटोग्राफ दे रहे थे। जैसे ही धोनी उन्हें चाय देते हैं, रैना मुस्कुरा उठते हैं और यह पल फैंस के लिए खास बन जाता है। CSK ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'ऐसा दोस्त ढूंढो जो सुबह चाय लेकर आए…चिन्ना थाला के पास तो है।'

धोनी और रैना की दोस्ती क्रिकेट जगत में किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साथ खेला और टीम को कई यादगार जीत दिलाई। धोनी ने जहां चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल खिताब जिताया, वहीं रैना लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

इसी बीच रविवार को सीएसके का एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें टीम के कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी शामिल हुए। इस इवेंट में अंबाती रायुडू, मैथ्यू हेडन, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, मुरली विजय और लक्ष्मीपति बालाजी जैसे दिग्गज खिलाड़ी नजर आए।

इस दौरान एक खास घोषणा भी की गई। सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को CSK के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। यह सम्मान उन्हें फ्रेंचाइजी के लिए उनके शानदार योगदान के लिए दिया गया।

अब चेन्नई सुपर किंग्स की नजर आईपीएल 2026 के अपने अभियान पर है। टीम 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इसके बाद 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबला होगा। 

CSK इस बार अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहेगी। वहीं, धोनी और रैना की दोस्ती का यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि रिश्तों का भी नाम है।

Mon, 23 Mar 2026 10:03:06 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: शेयर बाजार पर जंग का असर, सोना-चांदी हुआ इतना सस्ता | Share Market #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T05:30:36+00:00

मौत का ई-रिक्शा! मासूमों की जान से खिलवाड़, ज़िम्मेदार कौन? | Shorts | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T05:22:03+00:00

Iran Israel War Update: इज़रायल के न्यूक्लियर ठिकानों की तबाही का VIDEO देखो! | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T05:17:14+00:00

Iran Massive Attack on israel America LIVE: Trump के खिलाफ 30 देशों का बड़ा ऐलान! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T05:21:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers