Responsive Scrollable Menu

मध्य पूर्व में तनाव, रुपए की चाल और कच्चे तेल की कीमतों से अगले हफ्ते तय होगा शेयर बाजार का रुझान

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होगा। मध्य पूर्व में तनाव, डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल और कच्चे तेल की कीमतें बाजार की चाल में तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध करीब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर गया है और दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल तनाव को समाप्त करने को कोई संकेत नहीं मिले हैं।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने को लेकर चेतावनी दी है और इससे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने की उम्मीद है।

मध्य पूर्व में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुई है। बीते एक हफ्ते में ब्रेंट क्रूड का दाम (डॉलर में) 8.77 प्रतिशत और एक महीने में 57.35 प्रतिशत बढ़ चुका है। ऐसे में आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों पर निवेशकों की निगाहें होंगी।

इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल भी शेयर बाजार का रुझान तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। बीते हफ्ते, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड लो 93.71 पर पहुंच गया था।

बीते हफ्ते एफआईआई ने शेयर बाजार में करीब 29,718.9 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। हालांकि, डीआईआई द्वारा 30,642 करोड़ रुपए का मजबूत निवेश करने से गिरावट को कुछ हद तक कम करने में मदद मिली।

16-20 मार्च के बीच भारतीय शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, सेंसेक्स 74,523.96 और निफ्टी 23,114.50 पर बंद हुआ।

सूचकांकों में डिफेंस, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जिनमें क्रमशः 2.41 प्रतिशत, 1.91 प्रतिशत और 1.89 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके विपरीत, ऑटो और मेटल शेयरों ने अपेक्षाकृत मजबूती दिखाई और सप्ताह के दौरान क्रमशः 2.15 प्रतिशत और 1.06 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। ​​

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

NZ VS SA: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 165 रनों का लक्ष्य, कॉनर एस्टरहुइजेन ने लगाई फिफ्टी

NZ VS SA: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बोर्ड पर लगाए हैं. अब यदि न्यूजीलैंड को इस सीरीज पर अजेय बढ़त बनानी है, तो उन्हें 165 रन बनाने होंगे, जबकि सीरीज को बराबरी पर लाने के लिए अफ्रीकी टीम के गेंदबाजों को इस लक्ष्य का बचाव करना होगा.

साउथ अफ्रीका ने बनाए 164/5 रन

स्काई स्टेडियम, वेलिंग्टन में खेले जा रहे चौथे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. जहां, ओपनिंग करने आए वियान मुल्डर बिना खाता खोले शून्य पर ही पवेलियन लौट गए. मगर, फिर टोनी डी जॉर्जी और कॉनर एस्टरहुइजेन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 81 रनों की पार्टनरशिप बनाई. 

टोनी 21 गेंद पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कॉनर ने 36 गेंद पर 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के लगाए. कॉनर अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी रहे. डियान फॉरेस्टर ने 14 गेंद पर 19 और जेसन स्मिथ ने भी 14 गेंद पर 19 रन की पारी खेली. वहीं, रुबिन हरमन 25 गेंद पर 28 और जॉर्ज लिंडे 8 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तरह अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बोर्ड पर लगाए.

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे चौथे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को शुरुआत तो अच्छी मिली थी. उन्होंने काइल जैमिसन ने खतरनाक बल्लेबाज वियान मुल्डर को शून्य पर ही आउट कर दिया था. मगर, कीवी गेंदबाज इस दबाव को बरकरार नहीं रख सके और साउथ अफ्रीका ने बोर्ड पर 164 रन लगा दिए. इस दौरान न्यूजीलैंड ने की ओर से काइल जैमिसन ने 2 विकेट लिए. उनके अलावा जैकरी फोल्कर्स, बेन सीर्स और क्लो मैकॉन की ने 1-1 विकेट चटकाए.

न्यूजीलैंड ने बदला अपना T20 कप्तान

साउथ अफ्रीका के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के चौथे मैच में न्यूजीलैंड की कमान जिमी नीशम संभाल रहे हैं. ब्लैककैप्स ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर दी है. उन्होंने पोस्ट कर बताया है कि न्यूजीलैंड के लिए बॉल और बल्ले से धमाल मचाने वाले पेस ऑलराउंडर जेम्स नीशम को टीम न्यूजीलैंड का नया कप्तान बनाया गया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से ये फैसला अचानक लिया गया है, जिसके बारे में जानकर सभी हैरान हैं.

ऐसी रही दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड : टिम रॉबिन्सन, कैटीन डी क्लार्क, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली, बेवॉन जैकब्स, जेम्स नीशम (कप्तान), जोश क्लार्कसन, कोल मैककोन्ची, जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, बेन सियर्स

दक्षिण अफ्रीका : वियान मुल्डर, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, ओटनील बार्टमैन

ये भी पढ़ें: NZ vs SA: मिचेल सेंटनर की हुई कप्तानी से छुट्टी, साउथ अफ्रीका सीरीज में न्यूजीलैंड को मिला नया कैप्टन, जानिए नाम

Continue reading on the app

  Sports

करोड़ों की बोली और अनसुने नाम... 10 अनकैप्ड खिलाड़ी, IPL में मचाएंगे कोहराम!

10 uncapped players to watch out for IPL 2026: कल तक जो गुमनाम गलियों में पसीना बहाते थे, आज उन पर करोड़ों की बरसात हो रही है. कार्तिक शर्मा के संघर्ष से लेकर आकिब नबी के फौलादी इरादों तक. आईपीएल 2026 के ये 10 अनकैप्ड खिलाड़ी सिर्फ रन या विकेट के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार के सपनों के लिए मैदान पर उतरेंगे. तंगहाली की बेड़ियों को तोड़कर शोहरत के शिखर तक पहुंचने वाले इन 'वंडर बॉयज' की कहानी आपको भावुक भी करेगी और प्रेरित भी. Sun, 22 Mar 2026 20:08:18 +0530

  Videos
See all

India Vs Pakistan: Munir के शियाओं को धमकाने वाले बयान पर आरजू काजमी ने क्या कहकर चौंकाया? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T15:01:26+00:00

Bhaiyaji Kahin:इज़राइल में एक भी हिंदू मंदिर दिखा दें #iranisraelwar #lpggascylinder #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T15:00:42+00:00

News Ki Pathshala|Sushant Sinha| Atanu Chakraborty के इस्तीफे से HDFC बैंक के गिरे शेयर ! #hdfcbank #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T15:00:35+00:00

Lebanon में Airstrike, अहम पुल ध्वस्त | #warnews #iranisraelwar #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:59:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers