Responsive Scrollable Menu

NZ VS SA: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 165 रनों का लक्ष्य, कॉनर एस्टरहुइजेन ने लगाई फिफ्टी

NZ VS SA: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बोर्ड पर लगाए हैं. अब यदि न्यूजीलैंड को इस सीरीज पर अजेय बढ़त बनानी है, तो उन्हें 165 रन बनाने होंगे, जबकि सीरीज को बराबरी पर लाने के लिए अफ्रीकी टीम के गेंदबाजों को इस लक्ष्य का बचाव करना होगा.

साउथ अफ्रीका ने बनाए 164/5 रन

स्काई स्टेडियम, वेलिंग्टन में खेले जा रहे चौथे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. जहां, ओपनिंग करने आए वियान मुल्डर बिना खाता खोले शून्य पर ही पवेलियन लौट गए. मगर, फिर टोनी डी जॉर्जी और कॉनर एस्टरहुइजेन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 81 रनों की पार्टनरशिप बनाई. 

टोनी 21 गेंद पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कॉनर ने 36 गेंद पर 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के लगाए. कॉनर अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी रहे. डियान फॉरेस्टर ने 14 गेंद पर 19 और जेसन स्मिथ ने भी 14 गेंद पर 19 रन की पारी खेली. वहीं, रुबिन हरमन 25 गेंद पर 28 और जॉर्ज लिंडे 8 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तरह अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बोर्ड पर लगाए.

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे चौथे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को शुरुआत तो अच्छी मिली थी. उन्होंने काइल जैमिसन ने खतरनाक बल्लेबाज वियान मुल्डर को शून्य पर ही आउट कर दिया था. मगर, कीवी गेंदबाज इस दबाव को बरकरार नहीं रख सके और साउथ अफ्रीका ने बोर्ड पर 164 रन लगा दिए. इस दौरान न्यूजीलैंड ने की ओर से काइल जैमिसन ने 2 विकेट लिए. उनके अलावा जैकरी फोल्कर्स, बेन सीर्स और क्लो मैकॉन की ने 1-1 विकेट चटकाए.

न्यूजीलैंड ने बदला अपना T20 कप्तान

साउथ अफ्रीका के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के चौथे मैच में न्यूजीलैंड की कमान जिमी नीशम संभाल रहे हैं. ब्लैककैप्स ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर दी है. उन्होंने पोस्ट कर बताया है कि न्यूजीलैंड के लिए बॉल और बल्ले से धमाल मचाने वाले पेस ऑलराउंडर जेम्स नीशम को टीम न्यूजीलैंड का नया कप्तान बनाया गया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से ये फैसला अचानक लिया गया है, जिसके बारे में जानकर सभी हैरान हैं.

ऐसी रही दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड : टिम रॉबिन्सन, कैटीन डी क्लार्क, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली, बेवॉन जैकब्स, जेम्स नीशम (कप्तान), जोश क्लार्कसन, कोल मैककोन्ची, जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, बेन सियर्स

दक्षिण अफ्रीका : वियान मुल्डर, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, ओटनील बार्टमैन

ये भी पढ़ें: NZ vs SA: मिचेल सेंटनर की हुई कप्तानी से छुट्टी, साउथ अफ्रीका सीरीज में न्यूजीलैंड को मिला नया कैप्टन, जानिए नाम

Continue reading on the app

ईरान की मिसाइल रेंज में आए यूरोप के बड़े शहर; इजरायल ने 4000 KM मारक क्षमता का किया खुलासा

इजरायल रक्षा बलों ने शनिवार को एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि ईरान के पास अब ऐसी मिसाइलें हैं जो 4,000 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती हैं। IDF के मुताबिक, जून 2025 में 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' के दौरान यह पाया गया कि ईरानी मिसाइलों के रडार में अब लंदन, पेरिस और बर्लिन जैसे बड़े यूरोपीय शहर भी आ गए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इजरायल ने कहा कि ईरानी शासन ने पहली बार इतनी लंबी दूरी की मिसाइल दागी है, जो न केवल एशिया और अफ्रीका बल्कि पूरे यूरोप के दर्जनों देशों के लिए एक गंभीर वैश्विक खतरा बन गई है।
 

इसे भी पढ़ें: Abdul Basit की अजीब दलील, America हमला करेगा तो पाकिस्तान Mumbai-Delhi पर दागेगा मिसाइल


ईरान का पलटवार

दूसरी ओर, ईरान ने इजरायल के इन दावों का खंडन किया है, लेकिन साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी है। हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि अगर इजरायल अपने सबसे सुरक्षित माने जाने वाले 'डिमोना' क्षेत्र में मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहता है, तो यह माना जाएगा कि इजरायली आसमान अब पूरी तरह असुरक्षित है।

ईरान ने इसे युद्ध के एक नए और खतरनाक चरण का संकेत बताया है। इसी के साथ ईरानी पक्ष ने अपनी अगली योजनाओं को लागू करने की बात कहते हुए नवरोज की शुभकामनाएं भी दीं, जो आने वाले समय में संघर्ष के और बढ़ने की ओर इशारा करता है।
 

इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz बना जंग का नया मैदान, Donald Trump के अल्टीमेटम पर Iran का पलटवार


नेतन्याहू का संकल्प

इजरायल में हुए हालिया हमलों के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज की शाम इजरायल के भविष्य की लड़ाई के लिए बहुत कठिन रही। उन्होंने अराद शहर के मेयर से बात कर घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की और सभी सरकारी मंत्रालयों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजरायल पीछे हटने वाला नहीं है और वे सभी मोर्चों पर अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। उन्होंने नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है और आपातकालीन सेवाओं को अपना पूरा समर्थन दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में खेले जाएंगे कितने मैच, कब आएगा पूरा शेड्यूल? सामने आया बड़ा अपडेट

BCCI ने विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के इंतजार के कारण कुछ दिनों पहले सिर्फ शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी किया था, जो 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाने हैं. अब बचे हुए मुकाबलों का ऐलान टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हो जाएगा. Sun, 22 Mar 2026 21:41:33 +0530

  Videos
See all

Middle East Conflict: ईरान इतनी मजबूती से जंग में अबतक कैसे डटा हुआ है ? | Iran Vs America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T16:15:00+00:00

Iran-Israel War: युद्ध पर अन्नू कपूर ने दी नसीहत ! #irannews #iranvsamerica #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T16:09:36+00:00

Viral Video | बदमाशों ने सरेआम ऑटो चालक को पीटा #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T16:04:04+00:00

3 जवानों की मौत, पायलट ने यूं दी श्रद्धांजलि #shorts #bornunited #stayunited #tribute #iraqcrash #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T16:02:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers