हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में एक महिला यात्री की उड़ान के एक घंटे बाद मौत हो गई. फ्लाइट को बीच में नहीं रोका गया और शव को गैली में रखा गया. गर्म फर्श के कारण बदबू फैल गई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई. लंदन पहुंचने पर पुलिस ने जांच की और सभी को बैठाए रखा.
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि प्रथम सत्र की बैठक से लेकर चतुर्थ सत्र की प्रथम बैठक तक विधानसभा अध्यक्ष का विपक्ष के प्रति जो रवैया रहा है, वह न केवल चिंताजनक है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप भी नहीं है. सरकार की आलोचना एवं जनहित के मुद्दे उठाने पर एक साथ पूरे विपक्ष को, विपक्ष के नेता सहित, सदन से बाहर करना न केवल सदन से बल्कि सदन परिसर से भी बाहर कर देना सदन की मर्यादा के विरुद्ध है.
BCCI ने विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के इंतजार के कारण कुछ दिनों पहले सिर्फ शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी किया था, जो 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाने हैं. अब बचे हुए मुकाबलों का ऐलान टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हो जाएगा. Sun, 22 Mar 2026 21:41:33 +0530