'लूट लो, लूट लो'... कहां गया सिविक सेंस? सड़क पर बिखरी बोतलें, तो लोग बन गए ‘लुटेरे', VIDEO वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक चौंकाने वाला नज़ारा दिख रहा है. वीडियो में एक ट्रक सड़क पर पलटा हुआ नजर आता है. ट्रक में सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलें भरी थीं, जो सड़क पर बिखर गईं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि लोग मदद करने के बजाय बोतलें उठाने में लग गए. देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई. लोग जल्दी-जल्दी क्रेट उठाकर ले जाते दिखे. कुछ लोग एक साथ कई क्रेट उठाने की कोशिश कर रहे थे. वहीं वीडियो में एक आवाज सुनाई देती है 'लूट लो, लूट लो' कुछ लोग हंसते हुए भी नजर आए. बताया जा रहा है कि हादसे में ड्राइवर घायल था. लेकिन भीड़ ने उसकी मदद करने के बजाय सामान उठाना ज्यादा जरूरी समझा. इस घटना की जगह और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह मामला आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले का है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है. कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इंसानियत इतनी कमजोर कैसे हो गई?
GPS ऑफ, लाइट बंद… ईरान ने खुद रास्ता दिखाया, होर्मुज से कैसे सुरक्षित निकला हमारा टैंकर? उस रात की पूरी कहानी
Indian Tanker In Strait Of Hormuz: ईरान की नौसेना ने हाल ही में एक भारतीय गैस टैंकर को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित निकलने में मदद की. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से कूटनीतिक दखल के बाद ईरानी सेना ने रेडियो के जरिए भारतीय क्रू से संपर्क किया और उन्हें एक खास रास्ते से गाइड किया. युद्ध के माहौल में बिना GPS और AIS के यह सफर तय हुआ, जिसके बाद भारतीय नौसेना ने टैंकर को रिसीव किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)









