विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओत्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।
ईरान का US-Israel पर बड़ा आरोप, Natanz न्यूक्लियर प्लांट पर फिर हमला, क्या है पूरा मामला?
इसे भी पढ़ें: US Sanctions में ढील, Iran से फिर तेल खरीदेगा भारत? Petrol-Diesel की कीमतों में आएगी गिरावट?
इसे भी पढ़ें: ईरान पर हमले को 21 दिन, Modi सरकार चुप क्यों? जयराम रमेश ने दागे कई तीखे सवाल
16 साल पहले एमएस धोनी ने जो किया, उसे दोहरा सकते हैं रजत पाटीदार, IPL 2026 में हो सकता है ऐसा
IPL 2026 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. हर तरफ सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग की चर्चा है. इस बार तमाम तूफानी बल्लेबाज और विकेटचटकाऊ गेंदबाज टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे बल्ले और गेंद के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है. मगर, इस सीजन आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के पास वो कारनामा करने का मौका है, जो एमएस धोनी ने सालों पहले किया था. आइए आपको उसके बारे में विस्तार से बताते हैं.
IPL 2025 में RCB ने जीती थी ट्रॉफी
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी. RCB के 18 सालों का इंतजार खत्म हुआ था और टीम ने ट्रॉफी उठाई थी. आरसीबी हमेशा से ही बड़े खिलाड़ियों से सजी टीम रही है.
इस टीम के लिए एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल जैसे धाकड़ खिलाड़ी खेले, मगर टीम को अपनी पहली ट्रॉफी के लिए सालों तक इंतजार करना पड़ा और ये सूखा रजत पाटीदार ने खत्म किया और टीम को 2025 में चैंपियन बनाया था. ऐसे में अब पाटीदार के पास इतिहास को दोहराने का मौका है.
Everybody deserves a hype-man like Rajat in their lives. ????????♥️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 21, 2026
This is Emmvee presents RCB Shorts.#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/NgwLAJzzX9
CSK के लिए एमस धोनी ने किया था कमाल
IPL के सबसे सफल कप्तानों में शुमार एमएस धोनी के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. मौजूदा समय में वह एकमात्र ऐसे कैप्टन हैं, जिसने आईपीएल में अपनी टीम को लगातार 2 बार ट्रॉफी जिताई है. माही की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पहली ट्रॉफी 2010 में जीती थी, जब फाइनल में उन्होंने मुंबई इंडियंस को धूल चटाई थी. फिर अगले सीजन यानि आईपीएल 2011 में भी धोनी की कप्तानी में CSK ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फाइनल में हराया और लगातार दूसरी ट्रॉफी जीती.
लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर दोहरा सकते हैं इतिहास
IPL 2026 में यदि रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ट्रॉफी जीतने में सफल होती है, तो पाटीदार इतिहास को दोहराएंगे. रजत की कैप्टेंसी में RCB ने आईपीएल 2025 में ट्रॉफी उठाई थी. अब यदि इस सीजन भी वह आरसीबी को चैंपियन बनाते हैं, तो वह एमएस धोनी के बाद बैक टू बैक आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे कप्तान बन जाएंगे. हालांकि, इसके लिए उन्हें आरसीबी को ट्रॉफी जितानी होगी. ऐसे में पाटीदार के पास एमएस धोनी के लगभग 16 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है.
IPL 2026 के लिए RCB का फुल स्क्वाड
यहां देखें IPL 2026 का शेड्यूल
आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. ये मैच 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. फिर आरसीबी दूसरा मैच 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलेगी. तीसरा मैच 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ और चौथा मैच मुंबई इंडियंस के साथ 12 अप्रैल को खेलेगी.
| मैच नं. | तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 28 मार्च 2026 | RCB vs Sunrisers Hyderabad | बेंगलुरु | 7:30 PM |
| 2 | 5 अप्रैल 2026 | RCB vs Chennai Super Kings | बेंगलुरु | 7:30 PM |
| 3 | 10 अप्रैल 2026 | Rajasthan Royals vs RCB | गुवाहाटी | 7:30 PM |
| 4 | 12 अप्रैल 2026 | Mumbai Indians vs RCB | मुंबई | 7:30 PM |
ये भी पढ़ें: 'टीम अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही, कोच हटा दो...' गैरी कर्स्टन ने खोली पाकिस्तान की पोल, टॉक्सिक कल्चर पर बड़ा बयान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation




















