Responsive Scrollable Menu

Hezbollah की Terror Funding पर America का बड़ा एक्शन, ग्लोबल फाइनेंशियल नेटवर्क पर लगाए कड़े प्रतिबंध।

अमेरिका ने हिजबुल्ला से जुड़े एक वैश्विक वित्तीय नेटवर्क पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिका हिजबुल्ला को पहले ही आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रधान प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने एक बयान में कहा, “अमेरिका ने हिजबुल्ला को आर्थिक मदद पहुंचाने वाले एक वैश्विक वित्तीय नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए प्रतिबंध लगाए हैं। इस कार्रवाई के तहत उन लोगों और संस्थाओं को लक्षित किया गया है जो पश्चिम एशिया, यूरोप और उत्तर अमेरिका में संचालित विभिन्न कंपनियों और परियोजनाओं के जरिए हिजबुल्ला की वित्तीय टीम के लिए धन जुटाने और धन शोधन में शामिल हैं।”

उन्होंने कहा कि वित्तीय मदद के इन रास्तों को बंद करके अमेरिका ठोस कदम उठा रहा है, ताकि आतंकवाद के वित्तपोषण और प्रतिबंधों से बचने की हिजबुल्ला की क्षमता को कम किया जा सके। वित्त मंत्रालय के एक अलग बयान में कहा गया कि उसके विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने 16 लोगों और संस्थाओं के एक नेटवर्क को प्रतिबंध सूची में डाला है। उसने कहा कि इस नेटवर्क का नेतृत्व हिजबुल्ला से जुड़े वित्तपोषक और पूर्व सार्वजनिक निवेश अधिकारी अला हसन हमीह कर रहा था। बयान में कहा गया कि ये लोग और कंपनियां लेबनान, सीरिया, पोलैंड, स्लोवेनिया, कतर और कनाडा में स्थित हैं। बयान में कहा गया कि वह कई आर्थिक परियोजनाओं में शामिल रहा है और अनुमान है कि उसने 2020 से अब तक 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक राशि की हेरफेर में मदद की है।

बयान में कहा गया कि इस कार्रवाई के बाद जिन लोगों या संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनकी अमेरिका में मौजूद या अमेरिकी नागरिकों के नियंत्रण में रखी गई सभी संपत्तियों और परिसंपत्तियों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इसमें कहा गया है कि जिस भी अमेरिकी नागरिक के नियंत्रण में ऐसी संपत्ति है तो उसे इसकी जानकारी ओएफएसी को देना जरूरी होगा। इसके अलावा, वे इकाइयां भी प्रतिबंध के दायरे में आएंगी जिनमें प्रतिबंधित व्यक्तियों की सीधे या परोक्ष रूप से अकेले या कुल मिलकर 50 प्रतिशत या उससे अधिक हिस्सेदारी है।

Continue reading on the app

Iran से जंग की तैयारी? America ने Europe से हटाकर West Asia में तैनात कीं Patriot Missiles

लंदन, 21 मार्च (एपी) ईरान के खिलाफ युद्ध पर ध्यान केंद्रित करते हुए अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया की ओर भेज दिया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन मिसाइलों को पश्चिम एशिया में भेजे जाने के कारण यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के खिलाफ यूरोप की वायु रक्षा कमजोर होने को लेकर चिंता पैदा हो गई है। संवेदनशील सैन्य मामलों पर गोपनीयता के कारण अधिकारियों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि ईरान युद्ध के कारण यूरोप और अन्य क्षेत्रों में पैट्रियट मिसाइलों का भंडार ‘‘निश्चित रूप से’’ कम हो रहा है और स्थिति ‘‘काफी चिंताजनक’’ है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिकी सेना के पास राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तय किए ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त हथियार, गोला-बारूद और सैन्य भंडार मौजूद हैं।’’ अमेरिका ने ईरान के खिलाफ शुरू किए सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ नाम दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

CSK ने Suresh Raina को दिया सबसे बड़ा सम्मान, मैथ्यू हेडन भी पहले Hall of Fame में शामिल हुए

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को भारत के पूर्व हरफनमौला सुरेश रैना और आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को टीम के पहले ‘हाल आफ फेम’ में शामिल किया। यह घोषणा एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर टीम के प्रशंसकों के लिये विशेष कार्यक्रम ‘ रोअर 26’ के दौरान की गई। रैना 2008 से 2021 तक चेन्नई टीम का हिस्सा थे।

वह चार बार आईपीएल में चेन्नई की विजेता टीम (2010, 2011, 2018 और 2021)के सदस्य रहे। प्रशंसकों के बीच ‘चिन्ना थाला’ के नाम से मशहूर रैना 2010 और 2014 में चैम्पियंस लीग जीतने वाली चेन्नई टीम में भी थे और 2014 में ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रहे थे। चेन्नई के लिये उन्होंने सर्वाधिक 5529 रन बनाये हैं।

हेडन 2008 से 2010 तक चेन्नई टीम में थे। उन्होंने 2009 में 572 रन बनाकर आरेंज कैप हासिल की थी। इस मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स के कई पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे।

Mon, 23 Mar 2026 13:15:07 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | लाल सागर के किनारे है सैमरेफ रिफाइनरी ! | #war #news #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:05:52+00:00

UP Commissionaries Connect LIVE: UP कमिश्नरीज़ कनेक्ट, Jhansi से लाइव | Network18 Super Exclusive #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:10:45+00:00

Iran VS US Israel War:इजराइल की एयरस्ट्राइक से भारी तबाही #shorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:05:47+00:00

मां काली मंदिर के आगे काट दी गाय तो उबल पड़े भोपाल के हिन्दू | Bhopal | Hindu Protest | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:06:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers