Responsive Scrollable Menu

इन नौ आयुर्वेदिक औषधियों के पौधों में बसती हैं नवदुर्गा, सेहत के लिए है वरदान

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। नवरात्र के नौ दिनों में पूजी जाने वाली नवदुर्गा केवल आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे हमारे जीवन में स्वास्थ्य और संतुलन का भी संदेश देती हैं। इन नौ देवियों का संबंध नौ आयुर्वेदिक औषधीय पौधों से जोड़ा गया है, जो तन और मन दोनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

पहले दिन पूजी जाने वाली मां शैलपुत्री का संबंध हरड़ से माना जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। दूसरे दिन पूजी जाने वाली मां ब्रह्मचारिणी का संबंध ब्राह्मी से माना जाता है। यह पौधा दिमाग को तेज करने और तनाव कम करने में बेहद उपयोगी है। तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को पूजा जाता है। इनसे जुड़ा चंद्रसूर पौधा पेट को ठंडक देता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। इनका संबंध कुम्हड़ा (पेठा) से माना जाता है, जो शरीर को ठंडक देता है और ऊर्जा प्रदान करता है। पांचवें दिन पूजी जाने वाली स्कंदमाता का संबंध अलसी से जुड़ा है, जो शरीर में वात-पित्त को संतुलित रखती है और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है, जिनका संबंध मोइया से है। यह औषधीय पौधा कफ और पित्त से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है।

सातवें दिन पूजी जाने वाली मां कालरात्रि का संबंध नागदौन से है, जो अपने शक्तिशाली औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है और कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद करता है। आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है, जिनका संबंध तुलसी के पौधे से है। तुलसी को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों से रक्षा करने में अहम भूमिका निभाती है। वहीं नौवें दिन पूजी जाने वाली मां सिद्धिदात्री का संबंध शतावरी से है, जो शरीर की कमजोरी को दूर कर ताकत और ऊर्जा प्रदान करती है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IPL 2026 के बाद आयरलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान

IND VS IRE: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम बैक टू बैक मुकाबले खेलने वाली है. कुछ ही दिन पहले बीसीसीआई अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल जारी किया था और अब बोर्ड ने ऐलान किया है कि जून में ही भारतीय टीम 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड जाएगी. तो आइए जानते हैं कि ये दौरा कब शुरू होगा और मुकाबले कब-कब खेले जाएंगे.

जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम को जून महीने में आयरलैंड दौरे पर जाना है. ये चौथा मौका होगा जब टीम इंडिया आयरलैंड टूर पर जाने वाली है. इससे पहले भारत 2018, 2022 और 2023 में भी आयरलैंड का दौरा कर चुका है. यानी आठ साल में कुल 3 बार टीम आयरलैंड दौरे पर गई है. बीसीसीआई ने बताया कि 2007 के बाद पहली बार होगा जब भारत बेलफास्ट में मुकाबले खेलेगा. भारत और आयरलैंड के बीच पहला T20 26 जून और दूसरा T20 28 जून 2026 को खेला जाएगा.

IND VS IRE Head to Head

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला 2009 में नॉटिंघम में खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने जीता था. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हर T20I मैच भारत ने जीता है. जी हां, आज तक आयरलैंड की टीम भारत को एक भी मैच में हरा नहीं सकी है. पिछली बार ये दोनों टीमें 2024 में आमने-सामने आई थीं, जो मैच न्यूयॉर्क में खेला गया था, वहां भी टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

यहां देखें पूरी डीटेल्स

क्रमांक तारीख दिन मैच स्थान समय (IST)
1 26 जून 2026 शुक्रवार आयरलैंड vs भारत (1st T20I) Stormont Cricket Ground, बेलफास्ट रात 9:00 बजे (लगभग)
2 28 जून 2026 रविवार आयरलैंड vs भारत (2nd T20I) Stormont Cricket Ground, बेलफास्ट रात 9:00 बजे (लगभग)

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के शुरू होने से सामने आ गई मुंबई इंडियंस की ऐसी कमजोरी, जिसपर विपक्षी टीमें करना चाहेंगी वार

Continue reading on the app

  Sports

जय शाह से नहीं दिक्कत, शिवरामकृष्णन ने नए बयान से मचाई खलबली, बोले- BCCI में एक कर्मचारी...

laxman sivaramakrishnan new statement: लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कहा है कि उनके कमेंट्री से संन्यास लेने वाले विवाद में BCCI को नहीं घसीटना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड के पूर्व सचिव जय शाह और उनकी टीम का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. शिवरामकृष्णन ने साफ किया कि इसमें बोर्ड के एक कर्मचारी है की वजह से उनकी कमेंट्री करियर प्रभावित हुआ है. Sat, 21 Mar 2026 14:46:45 +0530

  Videos
See all

Iran vs America-Israel War LIVE: जंग पर ट्रंप का चौंकाने वाला ऐलान! | Trump | Netanyahu | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T09:34:15+00:00

Iran Israel War : 3 बजते ही ईरान-इजराइल युद्ध पर बड़ी खबर | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T09:30:06+00:00

ईद पर पाकिस्तानी महंगाई से परेशान [Pakistanis troubled by inflation on Eid] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T09:33:13+00:00

Iran vs Israel America War: Ras Laffan प्लांट पर हमले से बड़ा नुकसान | Ras Laffan Attack | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T09:28:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers