IPL 2026 के बाद आयरलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान
IND VS IRE: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम बैक टू बैक मुकाबले खेलने वाली है. कुछ ही दिन पहले बीसीसीआई अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल जारी किया था और अब बोर्ड ने ऐलान किया है कि जून में ही भारतीय टीम 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड जाएगी. तो आइए जानते हैं कि ये दौरा कब शुरू होगा और मुकाबले कब-कब खेले जाएंगे.
जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
???? News ????
— BCCI (@BCCI) March 21, 2026
Schedule announced for #TeamIndia's tour of Ireland for the 2️⃣-match T20I series ????
Details ▶️ https://t.co/txJpSlQ7oi#IREvIND pic.twitter.com/rKYRmzBUU8
भारतीय क्रिकेट टीम को जून महीने में आयरलैंड दौरे पर जाना है. ये चौथा मौका होगा जब टीम इंडिया आयरलैंड टूर पर जाने वाली है. इससे पहले भारत 2018, 2022 और 2023 में भी आयरलैंड का दौरा कर चुका है. यानी आठ साल में कुल 3 बार टीम आयरलैंड दौरे पर गई है. बीसीसीआई ने बताया कि 2007 के बाद पहली बार होगा जब भारत बेलफास्ट में मुकाबले खेलेगा. भारत और आयरलैंड के बीच पहला T20 26 जून और दूसरा T20 28 जून 2026 को खेला जाएगा.
IND VS IRE Head to Head
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला 2009 में नॉटिंघम में खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने जीता था. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हर T20I मैच भारत ने जीता है. जी हां, आज तक आयरलैंड की टीम भारत को एक भी मैच में हरा नहीं सकी है. पिछली बार ये दोनों टीमें 2024 में आमने-सामने आई थीं, जो मैच न्यूयॉर्क में खेला गया था, वहां भी टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.
यहां देखें पूरी डीटेल्स
| क्रमांक | तारीख | दिन | मैच | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 26 जून 2026 | शुक्रवार | आयरलैंड vs भारत (1st T20I) | Stormont Cricket Ground, बेलफास्ट | रात 9:00 बजे (लगभग) |
| 2 | 28 जून 2026 | रविवार | आयरलैंड vs भारत (2nd T20I) | Stormont Cricket Ground, बेलफास्ट | रात 9:00 बजे (लगभग) |
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के शुरू होने से सामने आ गई मुंबई इंडियंस की ऐसी कमजोरी, जिसपर विपक्षी टीमें करना चाहेंगी वार
दक्षिण कोरिया के डेजॉन में ऑटो पार्ट्स प्लांट में आग से 10 की मौत, 59 घायल
डेजॉन, 21 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के डेजॉन में एक कार पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 59 लोग गंभीर या मामूली रूप से घायल हुए हैं।
दमकलकर्मी उन चार लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो आग लगने के समय लापता हो गए थे।
अधिकारियों के अनुसार, एक शव फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर मिला जबकि अन्य नौ शव तीसरी मंजिल पर पाए गए।
शुक्रवार दोपहर 1:17 बजे आग लगने की सूचना मिलने के समय प्लांट के अंदर कुल 170 कर्मचारी मौजूद थे। आग की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने राष्ट्रीय स्तर की फायरफाइटिंग मोबिलाइजेशन का आदेश जारी किया, जो तब दिया जाता है जब आग का स्तर स्थानीय प्रशासन की क्षमता से अधिक माना जाता है।
संरचना के ढहने की आशंका के कारण दमकलकर्मी पहले अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। साथ ही, इमारत के अंदर मौजूद 200 किलोग्राम सोडियम ने भी आग बुझाने के प्रयास को जटिल बना दिया, क्योंकि गलत तरीके से संभालने पर यह विस्फोट कर सकता था।
अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा इमारत में प्रवेश को सुरक्षित घोषित करने के बाद शुक्रवार रात 10:50 बजे से खोज अभियान शुरू किया गया। एक अधिकारी ने कहा कि दमकलकर्मी लापता लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
अधिकारी ने कहा, “हम उन संरचनाओं को तोड़ने की योजना बना रहे हैं, जिनकी जांच पहले ही रेस्क्यू डॉग्स कर चुके हैं, ताकि बचावकर्मियों को तैनात किया जा सके और लापता लोगों की तलाश जारी रखी जा सके।”
दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री किम मिन-सोक ने गृह मंत्रालय और अग्निशमन एजेंसी को आपात निर्देश दिए कि लोगों को बचाने और आग बुझाने के लिए सभी उपलब्ध उपकरणों और कर्मियों का उपयोग किया जाए।
दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री ने डेजॉन महानगर प्रशासन और पुलिस को यातायात नियंत्रण और निकासी उपाय लागू कर आगे किसी भी नुकसान को रोकने का आदेश भी दिया।
--आईएएनएस
पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)

