Jaunpur News: कहते हैं कि मन में जज्बा हो तो बड़ी मुश्किलों से लड़कर भी सफलता हासिल कर ली जाती है. ऐसी ही कहानी है जौनपुर की रहने वाली पिंकी मौर्य की. पिंकी ने मात्र एक लाख रुपए की छोटी सी पूंजी से फिनायल सहित कई घरेलू उपयोग के प्रोडक्ट बनाने का काम शुरू किया और आज वह हर महीने करीब 3 लाख रुपए तक की बिक्री कर रही हैं.
Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने ईद 2026 के मौके पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनका सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Team India Ireland Tour: टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम एक बार फिर आयरलैंड के दौरे पर जाने के लिए तैयार है। बीसीसीआई ने शनिवार को आधिकारिक पुष्टि की कि टीम इंडिया जून 2026 में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। यह दौरा भारत के जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले आयोजित किया जाएगा, जो खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन तैयारी का मौका होगा।
बेलफास्ट में करीब दो दशक बाद वापसी इस सीरीज की सबसे खास बात यह है कि दोनों मुकाबले 26 जून और 28 जून को बेलफास्ट (Belfast) में खेले जाएंगे। भारतीय टीम करीब 19 साल बाद बेलफास्ट के मैदान पर वापसी कर रही है। इससे पहले भारत ने यहां आखिरी बार साल 2007 में मैच खेला था। पिछले कुछ वर्षों (2018, 2022 और 2023) में भारत ने जब भी आयरलैंड का दौरा किया, तो मुकाबले डबलिन के मालाहाइड में हुए थे।
???? News ????
Schedule announced for #TeamIndia's tour of Ireland for the 2️⃣-match T20I series ????
बेहद व्यस्त रहने वाला है जून का महीना टीम इंडिया के लिए जून का शेड्यूल काफी पैक रहने वाला है। आयरलैंड जाने से पहले भारत घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा, जहां एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 20 जून को खत्म होगी। इसके तुरंत बाद टीम आयरलैंड के लिए उड़ान भरेगी और वहां से सीधे इंग्लैंड जाएगी, जहां 1 जुलाई से 19 जुलाई तक 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज होनी है।
आयरलैंड के लिए नए युग की शुरुआत आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज को 2028 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में देख रहा है। आयरलैंड के हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर ग्राहम वेस्ट ने कहा कि दिग्गज खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग के टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद, नए कप्तान के पास भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपनी रणनीतियों को आजमाने का यह शानदार मौका होगा।