Responsive Scrollable Menu

ईरान मुस्लिम देशों के साथ युद्ध नहीं चाहता : राष्ट्रपति पेजेश्कियान

तेहरान, 21 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने स्पष्ट किया है कि उनका देश मुस्लिम देशों के साथ किसी भी तरह का युद्ध या टकराव नहीं चाहता। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, उन्होंने यह बात ईद-उल-फितर और नवरोज के अवसर पर दिए गए अपने संदेश में कही।

ईद-उल-फितर जहां रमजान के महीने के समापन का प्रतीक है, वहीं नवरोज 21 मार्च को मनाया जाने वाला ईरानी नववर्ष है।

राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने हाल के दिनों में ईरान और कुछ अरब देशों के बीच बढ़ते तनाव पर भी बात की। उन्होंने कहा, हम मुस्लिम देशों के साथ किसी भी तरह का मतभेद नहीं चाहते। हम न तो संघर्ष चाहते हैं और न ही युद्ध। वे हमारे भाई हैं। उन्होंने इन तनावों के लिए संयुक्त राज्य और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने आगे कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों के साथ सभी विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने मध्य पूर्व में मुस्लिम देशों का एक साझा सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव भी रखा, जिससे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।

राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा, हमें इस क्षेत्र में बाहरी शक्तियों की जरूरत नहीं है। हम मुस्लिम देशों के सहयोग से एक इस्लामिक असेंबली बना सकते हैं, जिसके तहत हम अपनी सुरक्षा, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों को बेहतर तरीके से संचालित कर सकते हैं।

परमाणु हथियारों के मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में नहीं बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि देश के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई पहले ही एक धार्मिक आदेश जारी कर चुके हैं, जिसमें परमाणु हथियारों पर रोक लगाई गई है। ऐसे में कोई भी अधिकारी इस दिशा में कदम नहीं उठा सकता।

हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका दुनिया को यह विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहा है कि ईरान परमाणु हथियार बना रहा है।

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से तेहरान और ईरान के कई अन्य शहरों पर हमले किए थे। इन हमलों में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता, कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर और आम नागरिकों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन हमलों की शृंखला शुरू कर दी, जिसमें इजरायल और मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

iPhone में बिना किसी ऐप डाउनलोड किए कर सकते हैं फ्लाइट ट्रैक, जानें कैसे

iPhone में फ्लाइट ट्रैक करना बेहद आसान है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी ऐप की जरूरत नहीं पड़ती. iOS का इनबिल्ट फीचर खुद ही फ्लाइट डिटेल्स पहचानकर लाइव स्टेटस और लोकेशन दिखा देता है. बस सही तरीके से सर्च या टैप करें, और सारी डिटेल्स तुरंत आपके सामने होगी.

The post iPhone में बिना किसी ऐप डाउनलोड किए कर सकते हैं फ्लाइट ट्रैक, जानें कैसे appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

महान क्रिकेटर जो पूरे टेस्ट करियर में नहीं ठोक पाया एक भी शतक, फिर भी नाम सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

most runs without a hundred in test: टेस्ट मैच में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए अपने आप में एक खास उपलब्धि होती है, लेकिन दुनिया जो कभी इस फॉर्मेट में तीन अंकों के आकड़े को नहीं छू सके. इन्हीं में से एक महान क्रिकेटर शेन वॉर्न हैं, जो सिर्फ एक रन से टेस्ट शतक पूरा करने से चूक गए थे. बावजूद इसके उनके नाम बैटिंग में बिना शतक के सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. Sat, 21 Mar 2026 11:00:03 +0530

  Videos
See all

Mathura News : मथुरा की घटना का CM योगी ने लिया संज्ञान..CM योगी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T06:14:48+00:00

Iran America War : अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया हमला? Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T05:50:01+00:00

Farsa Wale Baba Murder Big Breaking LIVE: गौ-तस्करों ने संत को मार डाला? | Chandrashekhar | Mathura #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T05:39:32+00:00

क्या AI छोटी नौकरियां खत्म कर देगा? [ Is the Entry-Level Job Dying?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T06:00:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers