Responsive Scrollable Menu

Middle East Conflict: युद्ध के बीच एलपीजी से भरे 2 भारतीय टैंकर पार करेंगे Strait of Hormuz, टिकी है दुनिया की निगाहें

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी महायुद्ध ने वैश्विक व्यापारिक मार्गों पर ब्रेक लगा दिया है, लेकिन भारत ने अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए एक साहसी कदम उठाया है। लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस से भरे दो भारतीय टैंकर अब हॉर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह वह समुद्री इलाका है जहा पिछले कुछ दिनों में कई व्यापारिक जहाजों पर हमले हुए हैं और जहा से दुनिया का एक-तिहाई समुद्री तेल और गैस व्यापार गुजरता है। भारत के इस कदम को देश में ईंधन की किल्लत रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक फैसला माना जा रहा है।

​युद्ध के मुहाने पर भारतीय जहाज: कतर और यूएई से आ रही है सप्लाई 
​रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों टैंकर कतर और संयुक्त अरब अमीरात से एलपीजी भरकर भारत की ओर रवाना होने के लिए तैयार खड़े हैं। हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव इतना अधिक है कि दुनिया भर की शिपिंग कंपनियों ने अपने जहाजों की आवाजाही को बहुत धीमा कर दिया है या रास्ते बदल दिए हैं।

हालांकि, भारत के पास सीमित विकल्प हैं क्योंकि देश में एलपीजी की मांग और सप्लाई के बीच संतुलन बनाए रखना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। इन जहाजों की सफल आवाजाही पर ही देश के करोड़ों घरों की रसोई का भविष्य टिका है।

​नौसेना का सुरक्षा कवच: 'ऑपरेशन संकल्प' के तहत होगी निगरानी 
भारतीय टैंकरों को इस खतरनाक रास्ते से सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय नौसेना पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सूत्रों के मुताबिक, 'ऑपरेशन संकल्प' के तहत तैनात भारतीय युद्धपोत इन टैंकरों को सुरक्षा घेरा प्रदान कर सकते हैं। नौसेना के टोही विमान हॉर्मुज क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। भारत सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय लगातार नौसेना के संपर्क में हैं।

​शिपिंग सेक्टर में सुस्ती और बढ़ता बीमा खर्च

ईरान-इजरायल तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय शिपिंग सेक्टर में भारी सुस्ती देखी जा रही है। जहाजों का बीमा खर्च कई गुना बढ़ गया है, जिससे आयात की लागत में वृद्धि हुई है। कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने हॉर्मुज क्षेत्र को 'असुरक्षित' घोषित कर दिया है, लेकिन भारतीय तेल कंपनियां कूटनीतिक रास्तों और नौसैनिक सुरक्षा के भरोसे आपूर्ति बहाल रखने की कोशिश कर रही हैं। यदि ये टैंकर सुरक्षित भारत पहुँचते हैं, तो यह वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत होगी।

​ऊर्जा संकट को टालने का 'मास्टरप्लान'

​भारत सरकार पहले से ही वैकल्पिक मार्गों और घरेलू भंडारण को बढ़ाने पर काम कर रही है, लेकिन हॉर्मुज की नाकेबंदी भारत के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बनी हुई है। इन दो टैंकरों का इस समय वहां से गुजरना केवल व्यापार नहीं, बल्कि एक कड़ा संदेश है कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों का मानना है कि अगर यह सप्लाई बाधित होती है, तो घरेलू बाजार में एलपीजी की कीमतों में उछाल आ सकता है, जिसे रोकने के लिए यह जोखिम उठाना जरूरी है।

Continue reading on the app

Car Care Tips: घर पर ही ठीक करें गाड़ी के डेंट और स्क्रैच, जानें आसान और सस्ते तरीके

Car Care Tips: आज के समय में शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और सीमित पार्किंग स्पेस के कारण कार पर छोटे-मोटे डेंट और स्क्रैच लगना एक आम समस्या बन गई है। अक्सर लोग इन छोटी-छोटी परेशानियों के लिए भी सर्विस सेंटर या मैकेनिक के पास चले जाते हैं, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। हालांकि, कुछ आसान DIY (Do It Yourself) तरीकों की मदद से आप इन समस्याओं को घर पर ही ठीक कर सकते हैं।

1. डेंट पुलर से ठीक करें छोटा डेंट
कार पर लगे हल्के डेंट की, तो इसके लिए सक्शन कप डेंट पुलर एक कारगर टूल माना जाता है। इसे डेंट वाली जगह पर मजबूती से चिपकाकर धीरे-धीरे बाहर की ओर खींचा जाता है, जिससे मेटल अपनी पुरानी स्थिति में वापस आ सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह तरीका सिर्फ छोटे और सपाट हिस्सों पर पड़े डेंट के लिए ही उपयोगी होता है। गहरे या किनारों पर पड़े डेंट को खुद ठीक करने की कोशिश नुकसानदायक हो सकती है।

2. टच-अप पेंट से छिपाएं गहरे स्क्रैच
अगर आपकी कार पर गहरे स्क्रैच आ गए हैं, तो टच-अप पेंट का इस्तेमाल एक अच्छा विकल्प है। हर कार का एक खास कलर कोड होता है, इसलिए उसी के अनुसार पेंट चुनना जरूरी है। पेंट लगाने से पहले प्रभावित हिस्से को साफ और सूखा करना चाहिए, ताकि फिनिशिंग बेहतर और स्मूद मिल सके।

3. स्क्रैच रिमूवर से हटाएं हल्के निशान
वहीं, हल्के स्क्रैच को हटाने के लिए स्क्रैच रिमूवर या रबिंग कंपाउंड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे एक साफ और मुलायम कपड़े पर लगाकर गोलाकार गति में रगड़ने से कार की सतह चिकनी हो जाती है और स्क्रैच काफी हद तक गायब हो जाते हैं।

4. गर्म पानी या हेयर ड्रायर का इस्तेमाल
इसके अलावा, प्लास्टिक बंपर पर पड़े हल्के डेंट को गर्म पानी या हेयर ड्रायर की मदद से भी ठीक किया जा सकता है। गर्मी से प्लास्टिक नरम हो जाता है और हल्का दबाव देने पर अपनी मूल शेप में लौट आता है। हालांकि, इस दौरान ज्यादा गर्मी देने से बचना चाहिए।

5. DIY किट का करें इस्तेमाल
आजकल बाजार में डेंट और स्क्रैच रिपेयर के लिए DIY किट भी आसानी से उपलब्ध हैं, जिनमें सभी जरूरी टूल्स और केमिकल्स मिलते हैं। इनकी मदद से छोटे-मोटे रिपेयर काम घर पर ही किए जा सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े या जटिल डेंट और स्क्रैच के लिए प्रोफेशनल मदद लेना ही बेहतर रहता है। सही तरीकों को अपनाकर आप अपनी कार को लंबे समय तक नई जैसी बनाए रख सकते हैं। 

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

IPL में KKR की कप्तानी पर Ajinkya Rahane का मंत्र, 'शांति और सकारात्मकता ही मेरी सबसे बड़ी ताकत'

 पिछले साल के निराशाजनक प्रदर्शन और टीम में कई बदलाव करने के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कप्तान अजिंक्य रहाणे पर अपना भरोसा बरकरार रखा है, जिन्होंने शुक्रवार को यहां कहा कि वह शांति और सकारात्मकता के साथ जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। रहाणे ने पिछले सत्र में 390 रन बनाए लेकिन उनकी टीम केवल पांच मैच ही जीत पाई और आखिर में आठवें स्थान पर रही। इस अनुभवी बल्लेबाज ने कहा कि उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है और वह सही मानसिकता के साथ चुनौतियों का सामना करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

रहाणे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हर साल, एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में अलग-अलग चुनौतियां सामने आती हैं। मैंने अपने पूरे सफर में यही सीखा है कि चाहे कितनी भी चुनौतियां क्यों न हों, हर बार सकारात्मक रहना चाहिए।’’ इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं पिछले साल से टीम का नेतृत्व कर रहा हूं और फ्रेंचाइजी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे टीम का नेतृत्व करने की यह जिम्मेदारी दी।

मैं हर चीज को सहजता से ले रहा हूं, हर चीज को सकारात्मक तरीके से ले रहा हूं। अवसर हमेशा होते हैं, चुनौतियां भी होती हैं, लेकिन आपको हमेशा अवसर नजर आते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपने पूरे करियर में मेरी मानसिकता हमेशा यही रही है कि अगर मुझे कोई चुनौती नजर आती है तो मैं उसे सकारात्मक तरीके से लेता हूं तथा एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं।

Sat, 21 Mar 2026 12:42:57 +0530

  Videos
See all

Oil Price News : भारत में भी बढ़ने लगे, पेट्रोल, डीजल के दाम ! World News | India News | Iran News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T07:13:23+00:00

Monalisa receives death threats : रो-रोकर मोनालिसा ने लगाई मदद की गुहार! | Top News | Breaking News| #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T07:15:04+00:00

Noida में Eid पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एडिशनल पुलिस कमिश्नर Rajeev Narayan Mishra ने दी जानकारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T07:14:17+00:00

UP के सहारनपुर में बेरहमी से कटे मिले गोवंश | #cowslaughter #uppolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T07:13:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers