Responsive Scrollable Menu

ईरान की सैन्य क्षमता पूरी तरह खत्म हो चुकी है : ट्रंप

वॉशिंगटन, 21 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सेना “पूरी तरह खत्म” हो चुकी है, जबकि जमीनी स्तर पर लड़ाई जारी है और तेल आपूर्ति मार्गों व क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर दुनिया भर में चिंता बनी हुई है।

व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में पत्रकारों से बात करते हुए और एक विस्तृत बयान में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई को समाप्त करने के करीब पहुंच गया है।

उन्होंने कहा, “हम अपने लक्ष्यों को हासिल करने के बहुत करीब हैं और मध्य पूर्व में ईरान के आतंकी शासन के खिलाफ चल रहे अपने बड़े सैन्य अभियान को अब खत्म करने पर विचार कर रहे हैं।”

ट्रंप ने अपने लक्ष्यों को गिनाते हुए कहा कि अमेरिका ईरान की मिसाइल क्षमता, लॉन्च सिस्टम और उनसे जुड़ी हर चीज को पूरी तरह कमजोर करना चाहता है। इसके अलावा ईरान के रक्षा उद्योग को नष्ट करना और उसकी नौसेना व वायुसेना, साथ ही एंटी-एयरक्राफ्ट हथियारों को खत्म करना भी लक्ष्य थे।

उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार बनाने से हर हाल में रोकेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि वह परमाणु क्षमता के करीब भी न पहुंच सके।

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि सैन्य स्थिति पूरी तरह अमेरिका के पक्ष में है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम जीत चुके हैं। हमने सब कुछ खत्म कर दिया है और हम पूरी तरह से आजाद होकर काम कर रहे हैं। सैन्य नजरिए से देखें तो वे खत्म हो चुके हैं।”

हालांकि कई देशों ने युद्ध रोकने की अपील की है, लेकिन ट्रंप ने साफ कर दिया कि वह युद्धविराम के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा, “जब आप सामने वाले को पूरी तरह खत्म कर रहे हों, तो युद्धविराम नहीं करते। हम ऐसा करने की सोच नहीं रहे हैं।”

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी बात की, जो दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण तेल मार्ग है। उन्होंने कहा कि जिन देशों को इस रास्ते की जरूरत है, उन्हें इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “अमेरिका इस मार्ग पर निर्भर नहीं है। यूरोप, कोरिया, जापान, चीन और कई अन्य देशों को इसकी जरूरत है, इसलिए उन्हें आगे आना होगा।”

उन्होंने इस रास्ते को फिर से खोलने को “आसान सैन्य कदम” बताया, लेकिन साथ ही कहा कि इसके लिए काफी सहयोग और संसाधनों की जरूरत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नाटो अब तक इस मामले में कदम उठाने की हिम्मत नहीं दिखा पाया है।

ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका के सहयोगी देशों को भी इसमें बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें आगे आना चाहिए और उनकी हिचकिचाहट पर हैरानी जताई।

साथ ही उन्होंने इजरायल के साथ अपने तालमेल को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “हम दोनों जीत चाहते हैं और हमें वह मिल रही है।”

रूस और यूक्रेन के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा कि बातचीत जारी है और लगभग हर दिन चर्चा हो रही है।

आर्थिक असर को लेकर उठ रही चिंताओं, जैसे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और बाजार में उतार-चढ़ाव, को ट्रंप ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह सैन्य कार्रवाई जरूरी थी।

उन्होंने कहा, “हम आतंकियों को परमाणु हथियार नहीं देने वाले हैं और हम उन पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी दावा किया कि यह अभियान तय समय से कई हफ्ते आगे चल रहा है।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ईरानी सुप्रीम लीडर बोले- जंग में दुश्मन हारा:मुझे लगा था लोग सरकार के खिलाफ हो जाएंगे, लेकिन हमले के बावजूद देश एकजुट

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के साथ जारी जंग में दुश्मन की हार हुई है। नौरोज के मौके पर जारी लिखित संदेश में खामेनेई ने कहा कि दुश्मन देशों को उम्मीद थी कि हमलों के बाद ईरानी जनता सरकार के खिलाफ खड़ी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खामेनेई ने कहा, ‘मुझे लगा था कि कुछ दिनों के हमलों के बाद देश में डर और निराशा फैल जाएगी और लोग सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएंगे, लेकिन यह मैं बड़ा गलत आकलन था।’ खामेनेई के मुताबिक, इसके उलट देश में अलग-अलग विचारधाराओं और मतभेदों के बावजूद एकजुटता देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि इसी एकता की वजह से दुश्मन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया और उसके खेमे में ही दरार पड़ गई है। ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान युद्ध में साथ न देने पर NATO सहयोगी देशों पर नाराजगी जताई है। ट्रम्प ने कहा है कि NATO देश कायर हैं और अमेरिका के बिना यह गठबंधन सिर्फ कागजी शेर है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, वे न्यूक्लियर ताकत वाले ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते थे। अब जब यह लड़ाई सैन्य रूप से जीत ली गई है, तो वे तेल की ऊंची कीमतों की शिकायत कर रहे हैं। ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र करते हुए कहा कि इसे खुला रखने के लिए सैन्य मदद देना आसान है, लेकिन सहयोगी देश इसमें भी पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह बहुत आसान सैन्य कदम है, जिसमें बहुत कम जोखिम है, लेकिन वे मदद नहीं करना चाहते। कायर हैं, और हम इसे याद रखेंगे।” ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

IPL से पहले BCCI के इस नियम पर बवाल, अक्षर पटेल ने उठाए सवाल, रोहित शर्मा भी नहीं थे खुश

axar patel unhappy with impact player rule: IPL 2026 शुरू होने से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम पर अपनी नाराजगी जताई है. अक्षर ने साफ कहा है कि उन्हें निजी तौर पर यह नियम बिल्कुल पसंद नहीं है. उनका मानना है कि इस नियम की वजह से टूर्नामेंट में ऑलराउंडरों की अहमियत कम हो गई है. बता दें कि आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है और अक्षर इस बार दिल्ली की कमान संभाल रहे हैं. इस नियम को लेकर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. Mon, 23 Mar 2026 18:44:03 +0530

  Videos
See all

Dangal: संसद में PM Modi का बयान, भारत में Middle East War के साइडइफेक्ट | Iran War | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T13:12:21+00:00

Dularchand Yadav केस में Anant Singh को मिली जमानत | #anantsingh #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T13:10:22+00:00

शिया लश्कर का गजवा-ए-पाकिस्तान ! Shia Muslim vs Pakistan | Asim Munir | Shia | Jago | Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T13:16:34+00:00

Iran Israel America War News LIVE: ईरान-अमेरिका में भीषण हुआ युद्ध | Trump | Netanyahu | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T13:11:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers