Responsive Scrollable Menu

BJP सांसद Jagdambika Pal की सरकार से बड़ी मांग, Anganwadi Workers का मानदेय एक समान हो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद ने सोमवार को देश भर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय एक समान करने तथा उन्हें 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश दिये जाने की मांग की। लोकसभा में शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए भाजपा के जगदंबिका पाल ने कहा कि देश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की संख्या करीब 12 लाख 93 हजार है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का वेतन एक समान करने की मांग करते हुए कहा, ‘‘उनके महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद, मानदेय के रूप में उन्हें विभिन्न राज्यों में छह हजार रुपये, आठ हजार रुपये या दस हजार रुपये मिल रहे हैं।’’

भाजपा सांसद ने सरकार से आग्रह किया कि चूंकि वे राष्ट्रीय योजनाओं को वास्तविकता की धरातल पर उतारने का काम कर रही हैं, इसलिए उन्हें नियमित करने पर विचार किया जाए। पाल ने यह भी कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वर्तमान में मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम, 2017 का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से इन्हें भी इस कानून के तहत 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश देने की मांग की।

समाजवादी पार्टी (सपा) के नारायणदास अहिरवार ने आरोप लगाया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र जालौन (उत्तर प्रदेश) में बसौर-बरार समुदाय के लोगों की संख्या शून्य घोषित किये जाने से वे सरकार की कल्याण योजनाओं के लाभ से वंचित हो गए हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘दिनांक छह जुलाई 2024 को परियोजना निदेशक द्वारा (उप्र) शासन को भेजे गए पत्र में यह उल्लेख किया गया कि जिले में इस जाति के लोगों की संख्या शून्य है।

वहीं, जब इस संबंध में परियोजना निदेशक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि नौ विकास खंड अधिकारियों ने लिखित रूप से यह सूचित किया है कि उनके क्षेत्र में बसौर-बरार जाति के लोग निवास नहीं करते।’’ सपा सांसद ने कहा कि यह तथ्य न केवल सत्य से परे है, बल्कि एक समुदाय विशेष के प्रति ‘‘गहरी उपेक्षा और संवेदनहीनता’’ को भी दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि इस कारण समुदाय के पात्र लोग मुख्यमंत्री आवास योजना जैसे महत्वपूर्ण लाभ से वंचित हो गए हैं। उन्होंने जालौन जिले में समुदाय के सभी परिवारों का भौतिक सत्यापन कराने तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्राथमिकता सूची में शामिल करने की मांग की।

सपा के ही बाबू सिंह कुशवाहा ने देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हाल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई, जो पिछले 11 महीने में दूसरी बार हुई है। उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी की रसोई पर प्रभाव पड़ रहा है। कांग्रेस के किरसन नामदेव ने छत्तीसगढ़ के गडचिरौली में निजी उद्योगों के लिए किसानों की उर्वर भूमि का अधिग्रहण किये जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि किसानों की उर्वर जमीन छीन ली जाएगी तो उनके पास खेती के लिए कुछ नहीं बचेगा।

उन्होंने अधिग्रहण की स्थिति में किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस की वर्षा एकनाथ गायकवाड ने उल्लेख किया कि मुंबई में रेल लाइन के किनारे हजारों परिवारों की झुग्गियां हैं। उन्होंने कहा कि 3,150 झोपड़ियों के निवासियों को उन्हें खाली करने का नोटिस दिया गया है और उन्हें तोड़ने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर निर्मित झुग्गियों पर कोई नीति नहीं है तथा मुंबई मे हजारों लोग रक्षा विभाग और रेलवे की जमीन पर रहते हैं। उन्होंने उनके पुनर्वास की सरकार से मांग की।

भाजपा के अनूप संजय धोत्रे ने कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर 8,110 रुपये करने की मांग की। उन्होंने कपास उत्पादकों को राहत देने के लिए इस पर आयात कर मौजूदा पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का भी आग्रह किया। भाजपा के भरत सिंह कुशवाहा ने ग्वालियर के अनेक भागों में कच्चे नाले और अनियोजित सीवेज का मुद्दा उठाते हुए मध्यप्रदेश के इस शहर में सुनयोजित तरीके से जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की।

जनता दल (यूनाइटेड) के कौशलेंद्र कुमार ने बिहार में कुम्हार जाति को अनुसूचित जाति (एससी) में शामिल करने पर केंद्र से विचार करने और इस संबंध में राज्य सरकार के साथ परामर्श करने का आग्रह किया। उन्होंने अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी माटी कला बोर्ड के गठन के लिए कदम उठाने की मांग की।

Continue reading on the app

PM Modi एक व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं: Shivraj Singh Chouhan ने गिनाईं उपलब्धियां

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार प्रमुख के रूप में 8,930 दिन पूरे करने पर उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार और एक संस्था बताया और कहा कि देश भाग्यशाली है कि उसे ऐसा नेता मिला है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, चौहान ने बताया कि कैसे पीएम मोदी ने अपनी मां के निधन के दिन एक रेलवे कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे व्यक्तिगत दुःख के बावजूद राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा प्रदर्शित हुई।
 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi का PM Modi पर बड़ा अटैक: Trump के Control में हैं, संसद में बहस नहीं कर सकते


चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कल सरकार प्रमुख के रूप में 8,930 दिन पूरे कर लिए। वे सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और एक संस्था हैं। एक महान उद्देश्य के लिए दिन-रात काम करते हुए, मोदी जी ने ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है जिससे हृदय गर्व और आनंद से भर उठता है। जिस दिन उनकी माता का देहांत हुआ, हमने टीवी पर देखा कि उनकी माता की अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी। इससे पहले कि हम कुछ और सोच पाते, हमने देखा कि प्रधानमंत्री मोदी का एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था और वे एक रेलवे कार्यक्रम में गए और ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। यह एक बहुत ही उल्लेखनीय घटना है। ताकि उनका दर्द देश के काम पर बोझ न बने।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी को 35 वर्षों से जानते हैं और पार्टी कार्यकर्ता के रूप में संगठनात्मक भूमिकाओं में उनके साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में भी देखा है। उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है; वे जनता के सेवक हैं। जब गुजरात में विनाशकारी भूकंप ने भुज और कच्छ को तबाह कर दिया, तब वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने और भूकंप के बाद पूर्ण पुनर्निर्माण इस प्रकार किया गया कि भुज और कच्छ नए सिरे से खड़े हो गए।
 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में PM Modi का बड़ा बयान, West Asia संकट पर बोले- Petrol-Diesel की कमी नहीं होगी


चौहान ने 2011-12 के उन अंधेरे दिनों को याद किया, जब व्यापक घोटालों के बीच जनता में भारी निराशा फैली हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि उस निराशा में मोदी आशा के प्रतीक बनकर उभरे। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की एकल-दलीय सरकार बनी। एनडीए एकजुट था, लेकिन 30 वर्षों में एक पार्टी को बहुमत मिला। लोगों को विश्वास हो गया था कि 'मोदी है तो मुमकिन है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी को 35 वर्षों से जानते हैं और पार्टी कार्यकर्ता के रूप में संगठनात्मक भूमिकाओं में उनके साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में भी देखा है। उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है; वे जनता के सेवक हैं। जब गुजरात में विनाशकारी भूकंप ने भुज और कच्छ को तबाह कर दिया, तब वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने और भूकंप के बाद पूर्ण पुनर्निर्माण इस प्रकार किया गया कि भुज और कच्छ नए सिरे से खड़े हो गए।

Continue reading on the app

  Sports

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, बोले- देवभूमि विकसित भारत के संकल्प को छू रही है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री धामी को भेजे एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है, … Mon, 23 Mar 2026 19:36:12 GMT

  Videos
See all

Iran America War: जंग के बीच ट्रंप का बयान, ईरान समझौता करने के लिए बेताब!| Israel | Trump |War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T14:09:35+00:00

PM MODI पर Congress का हमला #pmmodi #pawankhera #congress #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T14:01:26+00:00

Iran Israel War: ईरान की मिसाइलों से इसलिए घबरा रहा यूरोप | USA | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T14:05:12+00:00

Rashtra Sarvopari LIVE: Iran Vs Israel America War पर Trump का ऐलान! | Hormuz | Pakistan | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T14:13:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers