Responsive Scrollable Menu

कांग्रेस MLA बोले-पार्टी विधायक चोरी-चोरी CM सैनी से मिलते हैं:हुड्डा के लिए 20 साल तंवर-सैलजा से लड़ा, दिल टूट गया; हाईकमान से बात करूंगा

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग में नाम आने और नोटिस जारी होने के बाद रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा का नाम यहां जिंदा रखने की वजह से ही अशोक तंवर और कुमारी सैलजा से लड़ाई लड़ी। जरनैल सिंह ने CM नायब सैनी की भी खुलकर तारीफ की। बोले- नायब सैनी बहुत ही बढ़िया मुख्यमंत्री हैं, काम करने वाले हैं। पहले सीएम विपक्ष के विधायकों के घर नहीं जाते थे, लेकिन नायब सैनी ने इतिहास रचते हुए ये शुरुआत की है। कांग्रेस विधायक ने कहा- पार्टी के सभी विधायक चोरी-चोरी CM से मिलने जाते हैं, काम कराते हैं। 20 मार्च को ही कांग्रेस अनुशासन समिति ने जरनैल सिंह को नोटिस जारी कर क्रॉस वोटिंग पर 7 दिन में जवाब मांगा है। जानिए…जरनैल सिंह ने क्या-क्या बातें कहीं अभी कांग्रेस छोड़ने पर कोई विचार नहीं कांग्रेस छोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर जरनैल सिंह ने कहा कि अभी ऐसी कोई मंशा नहीं है। पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे। हाईकमान को नोटिस का जवाब भेजकर अपनी निष्ठा के बारे में बताएंगे। पढ़िए… अब तक कौन-कौन विधायक दिखा चुके बागी तेवर हुड्‌डा ने दिलाई थी कांग्रेस की टिकट जरनैल सिंह साल 2009 के उपचुनाव में दूसरी बार विधायक बने थे। उस समय प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा सीएम थे। हुड्‌डा ने पहली बार जरनैल सिंह को कांग्रेस की टिकट दिलाई। इसके बाद हुए हर चुनाव में हुड्‌डा ने ही पैरवी करके जरनैल सिंह को टिकट दिलवाई। कांग्रेस की टिकट पर जरनैल पांच बार चुनाव लड़े हैं। जिनमें से दो बार जीते हैं। एक बार इनेलो के टिकट पर भी जीत दर्ज की। ------------ यह खबर भी पढ़िए… हरियाणा कांग्रेस के 5 विधायकों को नया नोटिस: अब क्रॉस वोटिंग शब्द जोड़ा; पार्टी विरोधी गतिविधि में सख्त कार्रवाई के संकेत हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के मामले में कांग्रेस ने कुछ घंटे में ही अपने 5 विधायकों को नया नोटिस जारी कर दिया है। इस बार इस नोटिस में क्रॉस वोटिंग करने का जिक्र है। इससे पहले जो नोटिस था, उसमें कैंसिलेशन/इनवेलिडिटी लिखा गया था। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा बेहद शुभ, कारोबार में मिलेगी सफलता, प्रेम जीवन रहेगा मधुर, स्वास्थ्य रहेगा सामान्य, करें ये उपाय

Aaj ka Kanya Rashifal: आज कन्या राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ, यात्रा से लाभ और रुका हुआ धन मिलने के संकेत.हर काम में सफलता मिलेगी.बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, करियर-व्यापार में तरक्की के साथ परिवार और प्रेम जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी.

Continue reading on the app

  Sports

CSK ने Suresh Raina को दिया सबसे बड़ा सम्मान, मैथ्यू हेडन भी पहले Hall of Fame में शामिल हुए

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को भारत के पूर्व हरफनमौला सुरेश रैना और आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को टीम के पहले ‘हाल आफ फेम’ में शामिल किया। यह घोषणा एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर टीम के प्रशंसकों के लिये विशेष कार्यक्रम ‘ रोअर 26’ के दौरान की गई। रैना 2008 से 2021 तक चेन्नई टीम का हिस्सा थे।

वह चार बार आईपीएल में चेन्नई की विजेता टीम (2010, 2011, 2018 और 2021)के सदस्य रहे। प्रशंसकों के बीच ‘चिन्ना थाला’ के नाम से मशहूर रैना 2010 और 2014 में चैम्पियंस लीग जीतने वाली चेन्नई टीम में भी थे और 2014 में ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रहे थे। चेन्नई के लिये उन्होंने सर्वाधिक 5529 रन बनाये हैं।

हेडन 2008 से 2010 तक चेन्नई टीम में थे। उन्होंने 2009 में 572 रन बनाकर आरेंज कैप हासिल की थी। इस मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स के कई पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे।

Mon, 23 Mar 2026 13:15:07 +0530

  Videos
See all

मां काली मंदिर के आगे काट दी गाय तो उबल पड़े भोपाल के हिन्दू | Bhopal | Hindu Protest | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:06:26+00:00

UP Commissionaries Connect LIVE: UP कमिश्नरीज़ कनेक्ट, Jhansi से लाइव | Network18 Super Exclusive #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:10:45+00:00

Breaking | New York Airport पर बड़ा विमान हादसा, Runway पर फायर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:06:45+00:00

News Ki Pathshala | लाल सागर के किनारे है सैमरेफ रिफाइनरी ! | #war #news #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:05:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers