Responsive Scrollable Menu

म्यूचुअल फंड में भी होता है खेल, पोर्टफोलियो में जो पैसा दिखता वह पूरा हाथ में नहीं आता बंधु

आपके पोर्टफोलियो में जो पैसा दिखता है, जो रिटर्न आपको अपने ब्रोकरेज ऐप में दिखता है. असर में म्यूचुअल फंड कंपनियां वह पूरा आपको नहीं देती हैं. उसमें कुछ चार्जेस काट लेती हैं. आइए उन्हीं के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

Continue reading on the app

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे : ब्रश से सौ गुना बेहतर दातुन, नीम से जामुन तक, मौसम के अनुसार करें इस्तेमाल

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। तन-मन के साथ मुंह की सफाई भी मायने रखती है। दुनिया भर में आज के दिन वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ मुंह को स्वास्थ्य से जोड़ना है। इस अवसर पर आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा दातुन पर विचार करना महत्वपूर्ण है, जो आधुनिक ब्रश से कहीं ज्यादा प्रभावी मानी जाती है।

महर्षि वाग्भट के ग्रंथ अष्टांग हृदयम में दातुन के महत्व को विस्तार से बताया गया है। एक श्लोक में कहा गया है कि दांतों की सफाई से दुर्गंध दूर होती है, जीभ और दांतों की गंदगी निकलती है तथा स्वाद में ताजगी आती है। दातुन सिर्फ दांत साफ करने का माध्यम नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए लाभकारी है। प्राकृतिक टहनियों से बनी दातुन दांतों को चमकदार बनाती है, मसूड़ों की देखभाल करती है और कई रोगों से बचाव में भी मददगार है।

महर्षि वाग्भट ने दातुन के लिए कड़वा या कसैले स्वाद वाली टहनियां बेहतर बताई हैं। नीम सबसे कड़वा होने के कारण प्रमुख है, लेकिन मदार को इससे भी बेहतर माना गया है। ग्रंथ में कुल 12 पेड़ों की टहनियां सुझाई गई हैं। इनमें नीम, मदार, बबूल, अर्जुन, आम, अमरूद, जामुन, महुआ, करंज, बरगद, अपामार्ग और बेर हैं। इनके अलावा शीशम और बांस का भी जिक्र है।

आयुर्वेदाचार्य मौसम के अनुसार दातुन चुनने की सलाह देते हैं। चैत्र मास से गर्मियों तक नीम, मदार या बबूल की टहनी का इस्तेमाल उचित है। सर्दियों में अमरूद या जामुन, जबकि बरसात में आम या अर्जुन की टहनी से दातुन करना फायदेमंद बताया गया है।

नीम के दातुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो प्लाक और बैक्टीरिया हटाते हैं, मसूड़ों की सूजन-खून आने की समस्या दूर करते हैं और मुंह की बदबू खत्म करते हैं। नीम में निम्बीन, मार्गोसीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पायरिया, दांतों में कीड़ा लगने की समस्या में राहत देते हैं। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए नीम की ताजी टहनी से सुबह-शाम दातुन करने की सलाह है, जिससे शिशु पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। बबूल की दातुन कफ और पित्त नाशक है, रक्त संबंधी समस्याओं में भी लाभदायक है। इसमें मौजूद गोंद अतिसार, फेफड़ों की बीमारियां, दांतों का समय से पहले न गिरना, मसूड़ों से खून और मुंह के छाले रोकता है। नियमित उपयोग से मुंह सेहतमंद रहता है।

अर्जुन की टहनी में क्रिस्टलाइन लेक्टोन होता है, जो हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और टीबी जैसी बीमारियों में राहत देता है। महुआ (मधूक) वात-पित्त शांत करता है, त्वचा-मूत्र मार्ग की समस्याओं से बचाता है और दांतों की कमजोरी, रक्तस्राव, मुंह सूखना दूर करता है। बरगद की दातुन टैनिक तत्व से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार और गर्भावस्था की परेशानियां दूर करती है। अपामार्ग क्षारीय गुण से पथरी, श्वास और त्वचा रोग नष्ट करता है। करंज बवासीर, पाचन समस्या और पेट के कीड़ों में आराम देता है। बेर मुंह की समस्याओं के साथ गले की खराश, पीरियड्स में स्राव की अधिकता, खांसी और रक्त विकार दूर करता है।

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि दातुन 6-8 इंच लंबी होनी चाहिए। इसे महीन कूची बनाकर इस्तेमाल करें। सुबह-शाम दातुन करना सबसे अच्छा है। दातुन करते समय उकड़ू (पांव के बल) बैठें, ताकि लाभ पूरे शरीर तक पहुंचे। नीम जैसे कुछ दातुन लगातार तीन महीने से ज्यादा न करें, बीच में विराम देकर मंजन या दूसरी टहनी अपनाएं।

--आईएएनएस

एमटी/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अंधेरे में जीता वर्ल्ड कप, 3 ओवर पहले ही शुरू हुआ जश्न, अंपायरों की गलती से जब ICC हुआ था शर्मसार!

ICC ODI World Cup 2007 controversy AUS vs SL: आईसीसी वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे विवादित फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला गया था. ये फाइनल मुकाबला साल 2007 में ब्रिजटाउन में खेला गया था. इस पूरे विवाद के कारण आईसीसी को माफी भी मांगनी पड़ी थी और मैच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था. Sat, 21 Mar 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Live: Israel Iran Conflict | US Iran War | Iran Israel US Tensions | World News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T00:10:59+00:00

MallikaArjun Kharge की देवेगौड़ा पर टिप्पणी, PM Modi की छूटी हंसी #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T00:11:55+00:00

Iran Israel War: जंग के बीच अचानक लाइव आए Netanyahu ने क्या बताया? | Sejjil Missile | Mojtaba |Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T00:30:53+00:00

Navatri 2026: तीसरे दिन झंडेवालान मंदिर में मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा #shorts #viral #navratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T23:59:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers