'मध्य पूर्व की जंग पूरी मानवता पर कलंक, हम खामोश नहीं रह सकते,' पोप लियो का सीजफायर के लिए भावुक आह्वान
वेटिकन सिटी, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में जारी हिंसा और युद्ध को लेकर पोप लियो ने गहरी चिंता जताते हुए इसे पूरी मानवता पर एक कलंक बताया है। उन्होंने तत्काल युद्धविराम (सीजफायर) की अपील की है।
मिडिल ईस्ट के हालात पर पहले अमेरिकी पोप ने कहा कि वह इस क्षेत्र और दुनिया के अन्य संघर्षग्रस्त इलाकों की स्थिति को व्यथा और निराशा के साथ देख रहे हैं।
सेंट पीटर्स स्क्वायर में साप्ताहिक एंजेल्स प्रार्थना के दौरान उन्होंने कहा, “हम इतने लोगों के दुख के सामने खामोश नहीं रह सकते, खासकर उन बेबस लोगों के लिए, जो इन संघर्षों के शिकार हैं। उनका दर्द पूरी मानवता का दर्द है।”
पोप लियो ने जोर देते हुए कहा कि दुनिया को सिर्फ चिंता जताने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शांति की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने लोगों से प्रार्थना जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि इससे संघर्ष समाप्त होने और स्थायी शांति का रास्ता खुल सकता है।
उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब मध्य पूर्व में तनाव और हिंसा लगातार बढ़ रही है। 28 फरवरी को शुरू हुआ संघर्ष 23वें दिन खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान के नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर शनिवार को हमला किया गया। संवर्धन परिसर पर ये लड़ाई शुरू होने के बाद दूसरा हमला था। ईरानी परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने इसकी सूचना आईएईए को दी कि गनीमत रही कि कोई रेडियोएक्टिव रिसाव नहीं हुआ।
शनिवार रात को ही ईरान की ओर से इजरायल के दो शहरों को निशाना बनाया गया। इनमें से एक डिमोना को इजरायल के परमाणु केंद्र के तौर पर जाना जाता है।
दोनों ओर से परमाणु परिसरों को निशाना बनाए जाने से डब्ल्यूएचओ भी फिक्रमंद है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने इसे मध्य पूर्व संघर्ष को खतरनाक मोड़ पर ला खड़ा किया है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
यूएई से भारत के लिए रविवार को 90 उड़ानें शेड्यूल्ड
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। यूएई से भारत के लिए रविवार को 90 उड़ानें शेड्यूल्ड हैं। इसके साथ ही, सऊदी अरब और ओमान से भी विमानों का आना जारी है। यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई।
बयान में कहा गया है कि हवाई क्षेत्र के आंशिक रूप से फिर से खुलने के साथ, कतर एयरवेज द्वारा रविवार को भारत के लिए लगभग 9-10 नॉन-शेड्यूल्ड कमर्शियल उड़ानें संचालित किए जाने की उम्मीद है।
कुवैत का हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है, जबकि जजीरा एयरवेज ने सऊदी अरब के अल कैसुमा हवाई अड्डे से भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानें शुरू कर दी हैं। इसके अलावा, बहरीन का हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है, जबकि गल्फ एयर सऊदी अरब के दम्माम हवाई अड्डे से भारत के लिए विशेष नॉन-शेड्यूल्ड कमर्शियल उड़ानें संचालित करना जारी रखे हुए है।
बयान में कहा गया है कि कुवैत, बहरीन और इराक से उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों की यात्रा सऊदी अरब के रास्ते सुगम बनाई जा रही है।
इस बीच, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने रविवार को कहा कि वह मध्य पूर्व संघर्ष के बीच समुद्री व्यापार की निरंतरता सुनिश्चित करते हुए जहाजरानी गतिविधियों, बंदरगाह संचालन और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रख रहा है।
बयान में कहा गया है कि 547 से अधिक भारतीय नाविकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया जा चुका है, जिनमें से 13 को पिछले 24 घंटों में वापस लाया गया है।
मध्य पूर्व क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में भारतीय ध्वज वाले जहाजों से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है। 611 भारतीय नाविकों वाले 22 भारतीय ध्वज वाले जहाज पश्चिमी फारस की खाड़ी में ही हैं। जहाजरानी महानिदेशालय जहाज मालिकों, आरपीएसएल एजेंसियों और भारतीय दूतावासों के समन्वय से स्थिति पर नजर रख रहा है।
बयान में कहा गया कि डीजी शिपिंग कंट्रोल रूम 24x7 कार्यरत है और अब तक 3,730 कॉल और 7,058 ईमेल का जवाब दे चुका है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 60 कॉल और 129 ईमेल शामिल हैं।
भारत में बंदरगाहों का संचालन सामान्य रूप से जारी है और कहीं भी भीड़भाड़ नहीं है। राज्य समुद्री बोर्डों ने भी सुचारू रूप से कार्य करने की पुष्टि की है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
















