Responsive Scrollable Menu

ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के करीब पहुंचा, क्या अब कम होगा युद्ध का बड़ा खतरा?

Crude Oil Price: इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के करीब पहुंच गया है. जानिए नेतन्याहू के बयान का मार्केट पर क्या असर हुआ है.

The post ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के करीब पहुंचा, क्या अब कम होगा युद्ध का बड़ा खतरा? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Atanu Chakraborty के इस्तीफे पर HDFC Bank में संकट? RBI बोला- चिंता नहीं, बैंक की बुनियाद मजबूत

एचडीएफसी बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने ‘मूल्यों और नैतिकता’ पर मतभेदों का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा दे दिया है। देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक के प्रबंधन ने इस्तीफे के कारण को ‘हैरान’ करने वाला बताया है। प्रबंधन का कहना है कि बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद चक्रवर्ती ने चीजों को साफ-साफ नहीं बताया। चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद एचडीएफसी बैंक समूह के अनुभवी अधिकारी केकी मिस्त्री को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती और कार्यकारी नेतृत्व के बीच ‘संबंधों में कुछ समस्याएं’ हो सकती हैं, लेकिन उन्हें इस्तीफे के पीछे कोई ठोस कारण नहीं मिला।

मिस्त्री ने कहा कि बैंक का परिचालन और संचालन स्थिर और मजबूत बना हुआ है। यह पहली बार है कि एचडीएफसी बैंक के अंशकालिक चेयरमैन ने बैंक के कामकाज पर चिंता जताते हुए कार्यकाल के बीच में ही इस्तीफा दिया है। उन्होंने 17 मार्च को लिखे अपने इस्तीफे में कहा, ‘‘पिछले दो वर्षों में मैंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी चीजें और गतिविधियां देखी हैं जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं हैं। यही मेरे उपरोक्त निर्णय का आधार है।’’ संचालन, नामांकन और पारिश्रमिक समिति के चेयरमैन एच. के. भनवाला को लिखे पत्र में चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘उपरोक्त कारणों के अलावा मेरे इस्तीफे का कोई अन्य महत्वपूर्ण कारण नहीं है।’’

एचडीएफसी बैंक ने बुधवार देर शाम शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चक्रवर्ती ने 18 मार्च, 2026 को तत्काल प्रभाव से अंशकालिक चेयरमैन एवं स्वतंत्र निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि चक्रवर्ती को आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव के पद से सेवानिवृत्ति के लगभग एक वर्ष बाद, पांच मई, 2021 से बैंक का अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 2024 में तीन वर्ष के लिए बढ़ाकर चार मई, 2027 तक कर दिया गया था। गुजरात कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी चक्रवर्ती अप्रैल, 2020 में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले वह निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव थे। ये दोनों विभाग वित्त मंत्रालय के अधीन आते हैं। चक्रवर्ती देश की प्रमुख आवास वित्त और मूल कंपनी एचडीएफसी लि. का बैंक में विलय की प्रक्रिया के दौरान चेयरमैन बने।

एचडीएफसी लि. का एचडीएफसी बैंक में विलय एक जुलाई, 2023 से प्रभावी हुआ। इससे 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक के संयुक्त बही-खाते वाला एक विशाल वित्तीय संस्थान अस्तित्व में आया। चक्रवर्ती के पद छोड़ने के बारे में आरबीआई ने कहा कि बैंक के आचरण या संचालन के संबंध में कोई महत्वपूर्ण चिंता का विषय नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बयान में कहा, ‘‘ एचडीएफसी बैंक एक घरेलू स्तर पर प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक (डी-एसआईबी) है जिसके पास मजबूत वित्तीय स्थिति, पेशेवर तरीके से संचालित निदेशक मंडल और सक्षम प्रबंधन दल है। हमारे समय-समय पर किए गए आकलन के आधार पर, इसके आचरण या संचालन के संबंध में चिंता वाली कोई बात नहीं है।’’ बयान में कहा गया कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है और उसकी वित्तीय स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। बैंक के चेयरमैन के इस्तीफे के बाद बृहस्पतिवार को एचडीएफसी बैंक के शेयरों में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। बीएसई में यह 5.13 प्रतिशत टूटकर 799.70 रुपये पर बंद हुआ।

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘बैंक ‘मजबूत बुनियाद के साथ सुदृढ़ संस्थान है।’’ वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने कहा कि आरबीआई इस संबंध में पहले ही एक बयान जारी कर चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘एचडीएफसी बैंक मजबूत बुनियाद के साथ एक सुदृढ़ संस्थान है।’’ इस अप्रत्याशित कदम के बाद एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शशिधर जगदीशन ने संवाददाताओं से कहा कि बोर्ड के अधिकांश सदस्यों ने चक्रवर्ती के इस कदम को ‘हैरान’ करने वाला बताया क्योंकि उन्होंने इस्तीफे पत्र में जिन चिंताओं का जिक्र किया है, उनका कोई विशेष उल्लेख नहीं किया था। जगदीशन के अनुसार, बैंक में समस्या वाली कोई बात नहीं है और प्रबंधन ने विश्वास जताया कि समय के साथ बैंक अपनी प्रतिष्ठा को हुए नुकसान की भरपाई कर लेगा। उन्होंने कहा, ‘‘बोर्ड के हर सदस्य ने चक्रवर्ती को अपना इस्तीफा वापस लेने या चिंताओं को विस्तार से समझाने की कोशिश की ताकि उनका समाधान किया जा सके, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने कहा कि 17 मार्च (मंगलवार) के इस्तीफे पर बुधवार को बोर्ड की नामांकन और पारिश्रमिक समिति की बैठक में चर्चा हुई और शाम करीब सात बजे, दो पूर्णकालिक सदस्यों और दो स्वतंत्र निदेशकों सहित निदेशक मंडल के चार सदस्यों ने आरबीआई से घटनाक्रम के बारे में बातचीत शुरू की। जगदीशन ने कहा कि पत्र में इस्तेमाल की गई को कुछ हद तक बदलने की कोशिश भी की गई थी। उन्होंने संकेत दिया कि इसमें सफलता न मिलने के कारण आरबीआई को जानकारी दी गई और नियामक ने तत्परता दिखाते हुए केकी मिस्त्री को तीन महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दी। प्रबंधन और चक्रवर्ती के बीच मतभेदों को लेकर व्यापक अटकलों के बीच, मिस्त्री ने ‘व्यक्तिगत संबंधों के मुद्दे’ का संकेत दिया, लेकिन संवाददाताओं से इस विषय में न पड़ने का अनुरोध किया।

एचडीएफसी बैंक के मूल कंपनी एचडीएफसी में विलय से जुड़ी चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर, इसके उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा ने कहा कि विलय से आवास ऋण लेने वालों के बचत खातों में वृद्धि के रूप में लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि इन खातों में औसत शेष राशि बैंक के औसत से 2.5 गुना अधिक है। एचडीएफसी बैंक नेतृत्व संबंधी समस्याओं से जूझने वाला नवीनतम निजी क्षेत्र का बैंक है। पूर्व में आईसीआईसीआई बैंक की तत्कालीन सीईओ चंदा कोचर पर धोखाधड़ी वाली ऋण गतिविधियों शामिल होने का आरोप लगा था, जबकि एक्सिस बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी शिखा शर्मा का कार्यकाल बढ़ते फंसे ऋणों पर नियामकीय चिंताओं के कारण छोटा कर दिया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अब दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, खूंखार गेंदबाज आईपीएल के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएगा

IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज गेंदबाज को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है।

दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों को लेकर बेहद सतर्क है। इसी वजह से स्टार्क के साथ-साथ जोश हेजलवुड और पैट कमिंस भी आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। बोर्ड आने वाले बड़े इंटरनेशनल शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए यह फैसला ले रहा है।

मिचेल स्टार्क चोटिल
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने अगले 12 महीनों में भारी शेड्यूल है। अगस्त से टीम को करीब 21 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड जैसे बड़े दौरे शामिल हैं। इसके बाद 2027 वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। ऐसे में अपने मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ियों को फिट रखना बोर्ड की प्राथमिकता है।

स्टार्क एशेज सीरीज में पांचों टेस्ट खेले थे
मिचेल स्टार्क हाल ही में एशेज सीरीज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी पांच टेस्ट खेले थे। पिछले एक साल में उन्होंने सबसे ज्यादा गेंदबाजी भी की है। यही वजह है कि उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

स्टार्क की गैरमौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका है। पिछले सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी थी। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम के लिए वह मुख्य हथियार माने जाते हैं।

अब सवाल यह है कि स्टार्क की जगह कौन जिम्मेदारी संभालेगा। शुरुआती मैचों में लुंगी एनगिडी दिल्ली की तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। उनके साथ टी नटराजन, अकीब नबी, काइल जेमिसन और दुश्मंता चमीरा जैसे गेंदबाज मौजूद रहेंगे।

दिल्ली ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में कुछ नए चेहरे भी जोड़े हैं। खास तौर पर जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी दार ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे और 30 लाख की बेस प्राइस से 8.40 करोड़ रुपये में खरीदे गए।

वहीं, नगिडी और जेमिसन को 2-2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में दिल्ली के पास विकल्प तो हैं, लेकिन स्टार्क जैसा अनुभव और प्रभाव फिलहाल किसी और गेंदबाज में नजर नहीं आता।

अब देखने वाली बात यह होगी कि दिल्ली कैपिटल्स शुरुआती मैचों में इस कमी को कैसे संभालती है। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में शुरुआत काफी अहम होती है और स्टार्क की गैरमौजूदगी टीम के संतुलन को प्रभावित कर सकती है।

Fri, 20 Mar 2026 11:36:11 +0530

  Videos
See all

Israel-Iran War News: ईरान युद्ध हुआ भयंकर, फूटा महंगाई बम | Trump | America | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T07:14:31+00:00

Times Now Navbharat Top News | इस वक्त की 50 सबसे बड़ी खबरें | Latest Hindi News Today | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T07:12:58+00:00

Israel-Iran War Update: ईरान के केरमान में इजरायल का हमला | US | Netanyahu | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T07:11:02+00:00

NKP | Sushant Sinha: खाड़ी देश भी युद्ध में कूदने को तैयार? #israeliranwar #iranvsusa #qatar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T07:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers