IPL 2026: पंजाब किंग्स की क्या है सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी, जानें सभी डिटेल्स
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. सभी टीमों इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. पिछले सीजन से इस बार सभी 10 टीमों के स्क्वाड में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा, तो चलिए आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले जानते हैं कि इस बार पिछले सीजन की रनरअप टीम पंजाब किंग्स की ताकत और कमजोरी क्या है.
आईपीएल 2026 में क्या है पंजाब किंग्स की ताकत
पंजाब किंग्स के पास एक विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी है. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की ओपनिंग जोड़ी पावरप्ले तेजी से रन बनाती है और टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई है. वहीं शशांक सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर मीडिल ऑर्डर में अच्छा बल्लेबाजी करते हैं. पंजाब किंग्स के पास मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन और अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे खतरनाक ऑलराउंडर हैं, जो किसी भी वक्त मैच को रुख पलट सकते हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाजी की डिपार्टमेंट अर्शदीप सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे स्टार गेंदबाज संभालेंगे. इसके अलावा पंजाब किंग्स के पास अच्छे स्पिनर्स भी हैं. युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बराड़ जैसे स्पिनर्स हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी ऑर्डर को ध्वस्त करने की झमता रखते हैं.
पंजाब किंग्स के पास है बेहतरीन कप्तान
पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी ताकत में से एक टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं. अय्यर एक अच्छे कप्तान के अलावा शानदार बल्लेबाज भी हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी. हालांकि फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब श्रेयस इस हार को भुलाकर इस सीजन पंजाब किंग्स को चैंपियन बनाने के इरादे से उतरेंगे.
क्या है पंजाब किंग्स की कमजोरी
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि टीम के पास ज्यादा भारतीय अनुभवी खिलाड़ी हैं. जो युवा भारतीय खिलाड़ी हैं, उन्हें ज्यादा खेलने का अनुभव नहीं है. वो अधिकतर आईपीएल ही खेलते हैं. कई युवा खिलाड़ी बड़े मैच में खुद को साबित नहीं कर पाए हैं. यह पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी कमजोरी रही है. इसके अलावा पंजाब किंग्स में विकेटकीपर का ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं है. ऐसे में प्रभसिमरन सिंह पर टीम ज्यादा निर्भर रहेगी. इसके अलावा खिलाड़ियों का चोटिल होना भी टीम के लिए मुसीबत खड़ी करती है. लॉकी फर्ग्यूसन जैसे तेज गेंदबाज जल्दी चोटिल हो जाते हैं.
मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स का खराब रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स का घरेलू मैदान मुल्लांपुर स्टेडियम में टीम का रिकॉर्ड खराब रहा है. पिछले सीजन आईपीएल 2025 में भी पंजाब किंग्स का मुल्लांपुर स्टेडियम में बुरा हाल रहा था. पंजाब किंग्स ने मुल्लांपुर स्टेडियम में अब तक कुल 8 मुकाबले खेला है, जिसमें से 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में पंजाब किंग्स को पहला आईपीएल का खिताब जीतना है तो उसे अपने घर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.
आईपीएल 2026 के लिए तैयार है पंजाब किंग्स
आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह ने कहा कि टीम ने 18 साल से कोई ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन टीम ने अपनी सबसे बड़ी गलतियों (खासकर बैटिंग) पर काम किया है और आईपीएल 2026 में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार है. अब देखने वाली बात होगी कि इस बार पंजाब किंग्स का प्रदर्शन कैसा रहता है.
????“18 SAAL KA DARD KHATAM HOGA” - PBKS Star Shashank Singh Sends Big WARNING.????
— Sam (@Cricsam01) March 19, 2026
Shashank Singh said????️- Punjab Kings haven’t won a trophy in 18 years, but the team has worked on mistakes (especially batting) and is ready to perform better in IPL 2026. ????pic.twitter.com/f3WJSSioRP
यह भी पढ़ें: "संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा...", IPL 2026 से पहले फाफ डु प्लेसिस ने कह दी ये बड़ी बात
अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की बैठक में ईरान के समुद्री खतरों की कतर ने की आलोचना
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। कतर ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी और बुनियादी ढांचे पर हमलों और धमकियों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए ईरान की कड़ी आलोचना की।
आईएमओ परिषद के 36वें असाधारण सत्र को यूनाइटेड किंगडम में कतर के राजदूत और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) में स्थायी प्रतिनिधि, शेख अब्दुल्ला बिन मोहम्मद बिन सऊद अल-थानी ने संबोधित किया।
यह सत्र खाड़ी देशों के खिलाफ खुले आक्रमण और समुद्री नौवहन पर इसके प्रभावों और होर्मुज जलडमरूमध्य के संभावित बंद के खतरे को समर्पित था।
इस दौरान मोहम्मद बिन सऊद अल-थानी ने ईरान की ओर से वाणिज्यिक जहाजरानी और समुद्री बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य में किए गए हमलों और धमकियों की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और नौवहन की स्वतंत्रता के सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन बताया है।
थानी ने कतर के क्षेत्र पर हुए हमलों के साथ-साथ खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्य देशों और जॉर्डन के हाशमाइट साम्राज्य पर हुए हमलों की भी निंदा दोहराई। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई राज्य की संप्रभुता का उल्लंघन है और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का हनन करती है।
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का भी स्वागत किया, जिसमें इन हमलों की निंदा की गई थी। उन्होंने नौवहन की स्वतंत्रता को बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने के महत्व पर जोर दिया।
राजदूत ने कहा कि ये हमले सीधे तौर पर समुद्री नौवहन की सुरक्षा को प्रभावित करते हैं, निर्दोष नाविकों के जीवन को खतरे में डालते हैं और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक की स्थिरता को खतरे में डालते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे वैश्विक व्यापार, आपूर्ति श्रृंखलाओं और ऊर्जा सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
उन्होंने आगे नाविकों की सुरक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा तथा नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य भी शामिल है। उन्होंने समुद्री मार्ग में बाधा डालने वाले किसी भी कार्य या खतरे को अस्वीकार कर दिया, और समुद्री सुरक्षा तथा संरक्षा को बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन और उसके सदस्य देशों के प्रयासों के प्रति कतर के समर्थन की पुष्टि की।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)




