Responsive Scrollable Menu

गोवा ट्रिप पर कर दी ये हरकत तो सीधा होगी जेल! जाने से पहले रखना होगा इन बातों का खास ध्यान

Goa Travelling Tips: गोवा घूमने जाना लगभग हर किसी का सपना होता है. चाहे आप दोस्तों के साथ बैचलर ट्रिप पर जा रहे हों या अपने पार्टनर के साथ, यहां की बीच वाइब, म्यूजिक, पार्टी और खुला माहौल हर किसी को पसंद आता है. ऑफ सीजन में भी गोवा की मस्ती कम नहीं होती. लोग बीच पर घूमते हैं, डांस करते हैं और एंजॉय करते हैं. लेकिन इस मस्ती के बीच कुछ ऐसे नियम भी हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है.

नियमों का पालन कितना जरूरी?

अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते, तो आपकी ट्रिप का मजा खराब हो सकता है और आपको जेल तक जाना पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि ट्रिप शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लें.

शराब और पब्लिक बिहेवियर

गोवा में शराब आसानी से मिलती है और काफी सस्ती भी होती है, इसलिए लोग यहां खुलकर एंजॉय करते हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप कहीं भी शराब पी सकते हैं. पब्लिक प्लेस पर शराब पीना गैरकानूनी है. अगर आप बीच पर बोतल लेकर घूमते हैं या खुलेआम शराब पीते हैं तो पुलिस की नजर में आ सकते हैं. ऐसे में बेहतर है कि आप सिर्फ लाइसेंस वाले रेस्तरां, बार या कैफे में ही शराब पिएं.

मुसीबत में डाल सकती हैं अश्लील हरकतें 

इसके अलावा, बीच पर गंदगी फैलाना भी जुर्म है. प्लास्टिक या कचरा फेंकने पर जुर्माना लग सकता है. दूसरों की बिना अनुमति फोटो या वीडियो लेना भी परेशानी खड़ी कर सकता है. अश्लील हरकतें या ज्यादा ओवर एक्टिंग करना आपको मुसीबत में डाल सकता है. याद रखें, मस्ती करें लेकिन दूसरों की सुविधा और नियमों का ध्यान रखते हुए.

कपड़े और न्यूडिटी को लेकर नियम

गोवा का माहौल खुला जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यहां कुछ भी करने की आजादी है. बीच पर बहुत ज्यादा एक्सपोज करना या कपड़े उतारना कानून के खिलाफ है. न्यूडिटी (नग्नता) को यहां गंभीर अपराध माना जाता है. ज्यादा ओवरबोर्ड जाने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है. आप आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े पहन सकते हैं, लेकिन मर्यादा बनाए रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: गोवा: कार लोन फ्रॉड केस में पूर्व बैंक अधिकारी समेत दो को सजा, 70 हजार रुपए जुर्माना

ड्राइविंग करते समय सावधानी

गोवा में घूमने के लिए लोग अक्सर स्कूटी या बाइक किराए पर लेते हैं. लेकिन यहां ड्राइविंग के नियम बहुत सख्त हैं. शराब पीकर गाड़ी चलाना बिल्कुल मना है. इतनी ही नहीं अगर पकड़े गए तो भारी जुर्माना या जेल हो सकती है. बिना हेलमेट या लाइसेंस के ड्राइव करना भी गलत है. यहां की सड़कें कई जगह संकरी और खतरनाक हो सकती हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है. ट्रैफिक पुलिस से बचने की कोशिश न करें. नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइव करें.

यह भी पढ़ें: गर्मियों की छुट्टियों में रेल यात्रा होगी आसान! रेलवे ने उठाया ये खास कदम; टिकट बुकिंग में भी नहीं आएगी परेशानी

छोटी-सी गलती खराब कर सकती है ट्रिप

गोवा एक शानदार जगह है जहां आप खुलकर एंजॉय कर सकते हैं. लेकिन यहां के नियमों को समझना और उनका पालन करना बेहद जरूरी है. छोटी-सी गलती आपकी पूरी ट्रिप खराब कर सकती है. इसलिए जब भी गोवा जाएं तो जिम्मेदारी से मस्ती करें और कानून का पालन करें. इसके अलावा दूसरों की प्राइवेसी और सुविधा का ध्यान रखें, तभी आपकी ट्रिप यादगार बनेगी, वरना मजे की जगह परेशानी हाथ लग सकती है.

यह भी पढ़ें: गोवा में शिक्षा क्रांति की शुरुआत, केजरीवाल ने ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन कर छात्रों को सौंपी डिजिटल ताकत

यह भी पढ़ें: गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव : हिंद महासागर में सहयोग मजबूत, 14 देशों के नौसेना प्रमुखों ने समुद्री सुरक्षा का संकल्प लिया

Continue reading on the app

पीएम मोदी और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने पश्चिम एशिया तनाव पर चिंता जताई

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने गुरुवार को इस महीने दूसरी बार फोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया के बदलते हालात पर चिंता जताई। दोनों नेताओं ने इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता जल्द से जल्द वापस लाने के लिए संवाद और कूटनीति की जरूरत पर बल दिया।

पीएम मोदी ने किंग अब्दुल्ला द्वितीय को ईद की अग्रिम मुबारकबाद दी और इस इलाके में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी में जॉर्डन के प्रयासों को सराहा।

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, मैंने अपने भाई, जॉर्डन के राजा, किंग अब्दुल्ला द्वितीय को फोन पर ईद की अग्रिम बधाई दी। हमने पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर चिंता व्यक्त की और इस इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए डायलॉग और डिप्लोमेसी की जरूरत पर बल दिया।

उन्होंने आगे कहा, पश्चिम एशिया में ऊर्जा ठिकानों पर हमले निंदनीय हैं और इनसे तनाव बढ़ सकता है जिसे टाला जाना चाहिए। भारत और जॉर्डन बिना ऊर्जा और अन्य उत्पादों के निर्बाध आवागमन पर विश्वास करते हैं। इस इलाके में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी में जॉर्डन की कोशिशों की दिल से तारीफ करता हूं।

दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच हुई, जो 28 फरवरी को ईरान पर यूएस-इजरायली हमलों के बाद शुरू हुआ था, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए थे। जवाब में, ईरान ने पश्चिम एशिया स्थित यूएस-इजरायली बेस और सहयोगी सेनाओं को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। दोनों नेताओं ने 2 मार्च को भी बात की थी।

पिछले कुछ दिनों से, पीएम मोदी मलेशिया, ओमान, फ्रांस, कुवैत, यूएई, इज़राइल, ईरान, सऊदी अरब, बहरीन और कतर के नेताओं से लगातार संपर्क साध रहे हैं।

बुधवार से गुरुवार के बीच ही उन्होंने कुल 5 देशों के दिग्गजों से बातचीत की। सबने एक सुर में मौजूदा संकट से निपटने के लिए बातचीत और कूटनीति को जारी रखने में सहमति जताई।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अयोध्या में श्रीराम यंत्र की स्‍थापना, बोलीं- हम सभी विकसित राष्ट्र के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं

अयोध्या: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अयोध्या स्थित भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया और गर्भगृह में विराजमान रामलला के दर्शन कर उनकी आरती उतारी। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान में भी हिस्सा लिया और मंदिर के द्वितीय तल पर ‘श्रीराम यंत्र’ की विधिवत स्थापना की। इस पूरे … Thu, 19 Mar 2026 19:53:05 GMT

  Videos
See all

Khabardar: South Pars पर हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने बड़ी धमकी दी | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:09:56+00:00

खंभे से बांधकर महिला की पिटाई | #madhubani #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:07:50+00:00

Iran Isreal war impact on crude oil: जंग से कच्चे तेल में भयंकर उबाल ! | Trump | Mojtaba khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:06:38+00:00

Breaking: West Asia में तेल-गैसे के ठिकानों पर हो रहे हमलों पर PM Modi ने चिंता जताई | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:12:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers