2,929 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी केस में सीबीआई ने अनिल अंबानी से करीब 8 घंटे की पूछताछ
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। देश के प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी से 2,929 करोड़ रुपए के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को लंबी पूछताछ की।
सूत्रों के मुताबिक, अंबानी दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय पहुंचे, जहां उनसे करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई। इस मामले में उन्हें आगे की जांच के लिए अगले दिन भी पेश होने को कहा गया है।
यह पूरा मामला भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। सीबीआई ने 21 अगस्त 2025 को रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी समेत अन्य कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप है कि कंपनी ने बैंकों से लिए गए कर्ज में अनियमितताएं कीं और फंड का गलत इस्तेमाल किया, जिससे एसबीआई को 2,929 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
सीबीआई के अनुसार, 2013 से 2017 के बीच कंपनी ने समूह की अन्य कंपनियों के साथ जटिल लेन-देन के जरिए लोन राशि का दुरुपयोग किया। यह जानकारी फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 17 सरकारी बैंकों का इस मामले में एक्सपोजर करीब 19,694 करोड़ रुपए था, जिसमें एसबीआई को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
एसबीआई के अलावा पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई बैंक सहित कई बैंकों ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा और अन्य बैंकों से जुड़े अलग-अलग मामलों में भी सीबीआई ने नई एफआईआर दर्ज की है।
सीबीआई ने अगस्त 2025 में मुंबई में रिलायंस कम्युनिकेशंस के दफ्तरों और अनिल अंबानी के निवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने कहा है कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और पूछताछ के लिए निर्धारित तारीखों पर पेश होंगे। उनका कहना है कि यह पेशी एसबीआई की शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर के तहत की जा रही है।
इसी के साथ सीबीआई एक अन्य 57.47 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले की भी जांच कर रही है, जिसमें रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और उसके अधिकारियों पर फंड डायवर्जन के आरोप हैं। इस मामले में भी कई बैंकों को नुकसान होने की बात सामने आई है और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।
सीबीआई की यह कार्रवाई देश के बड़े बैंकिंग धोखाधड़ी मामलों में से एक मानी जा रही है। एजेंसी अब विभिन्न बैंकों से मिली शिकायतों और जब्त दस्तावेजों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
गोवा ट्रिप पर कर दी ये हरकत तो सीधा होगी जेल! जाने से पहले रखना होगा इन बातों का खास ध्यान
Goa Travelling Tips: गोवा घूमने जाना लगभग हर किसी का सपना होता है. चाहे आप दोस्तों के साथ बैचलर ट्रिप पर जा रहे हों या अपने पार्टनर के साथ, यहां की बीच वाइब, म्यूजिक, पार्टी और खुला माहौल हर किसी को पसंद आता है. ऑफ सीजन में भी गोवा की मस्ती कम नहीं होती. लोग बीच पर घूमते हैं, डांस करते हैं और एंजॉय करते हैं. लेकिन इस मस्ती के बीच कुछ ऐसे नियम भी हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है.
नियमों का पालन कितना जरूरी?
अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते, तो आपकी ट्रिप का मजा खराब हो सकता है और आपको जेल तक जाना पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि ट्रिप शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लें.
शराब और पब्लिक बिहेवियर
गोवा में शराब आसानी से मिलती है और काफी सस्ती भी होती है, इसलिए लोग यहां खुलकर एंजॉय करते हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप कहीं भी शराब पी सकते हैं. पब्लिक प्लेस पर शराब पीना गैरकानूनी है. अगर आप बीच पर बोतल लेकर घूमते हैं या खुलेआम शराब पीते हैं तो पुलिस की नजर में आ सकते हैं. ऐसे में बेहतर है कि आप सिर्फ लाइसेंस वाले रेस्तरां, बार या कैफे में ही शराब पिएं.
मुसीबत में डाल सकती हैं अश्लील हरकतें
इसके अलावा, बीच पर गंदगी फैलाना भी जुर्म है. प्लास्टिक या कचरा फेंकने पर जुर्माना लग सकता है. दूसरों की बिना अनुमति फोटो या वीडियो लेना भी परेशानी खड़ी कर सकता है. अश्लील हरकतें या ज्यादा ओवर एक्टिंग करना आपको मुसीबत में डाल सकता है. याद रखें, मस्ती करें लेकिन दूसरों की सुविधा और नियमों का ध्यान रखते हुए.
कपड़े और न्यूडिटी को लेकर नियम
गोवा का माहौल खुला जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यहां कुछ भी करने की आजादी है. बीच पर बहुत ज्यादा एक्सपोज करना या कपड़े उतारना कानून के खिलाफ है. न्यूडिटी (नग्नता) को यहां गंभीर अपराध माना जाता है. ज्यादा ओवरबोर्ड जाने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है. आप आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े पहन सकते हैं, लेकिन मर्यादा बनाए रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: गोवा: कार लोन फ्रॉड केस में पूर्व बैंक अधिकारी समेत दो को सजा, 70 हजार रुपए जुर्माना
ड्राइविंग करते समय सावधानी
गोवा में घूमने के लिए लोग अक्सर स्कूटी या बाइक किराए पर लेते हैं. लेकिन यहां ड्राइविंग के नियम बहुत सख्त हैं. शराब पीकर गाड़ी चलाना बिल्कुल मना है. इतनी ही नहीं अगर पकड़े गए तो भारी जुर्माना या जेल हो सकती है. बिना हेलमेट या लाइसेंस के ड्राइव करना भी गलत है. यहां की सड़कें कई जगह संकरी और खतरनाक हो सकती हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है. ट्रैफिक पुलिस से बचने की कोशिश न करें. नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइव करें.
यह भी पढ़ें: गर्मियों की छुट्टियों में रेल यात्रा होगी आसान! रेलवे ने उठाया ये खास कदम; टिकट बुकिंग में भी नहीं आएगी परेशानी
छोटी-सी गलती खराब कर सकती है ट्रिप
गोवा एक शानदार जगह है जहां आप खुलकर एंजॉय कर सकते हैं. लेकिन यहां के नियमों को समझना और उनका पालन करना बेहद जरूरी है. छोटी-सी गलती आपकी पूरी ट्रिप खराब कर सकती है. इसलिए जब भी गोवा जाएं तो जिम्मेदारी से मस्ती करें और कानून का पालन करें. इसके अलावा दूसरों की प्राइवेसी और सुविधा का ध्यान रखें, तभी आपकी ट्रिप यादगार बनेगी, वरना मजे की जगह परेशानी हाथ लग सकती है.
यह भी पढ़ें: गोवा में शिक्षा क्रांति की शुरुआत, केजरीवाल ने ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन कर छात्रों को सौंपी डिजिटल ताकत
यह भी पढ़ें: गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव : हिंद महासागर में सहयोग मजबूत, 14 देशों के नौसेना प्रमुखों ने समुद्री सुरक्षा का संकल्प लिया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation























