तेल में लगेगी आग! ईरान के हमले से सुलगी सऊदी-कुवैत और यूएई की रिफाइनरी, बाजार में हाहाकार
Middle East War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को हिला दिया है. ईरान के हमलों के बाद सऊदी अरब, कुवैत और यूएई की रिफाइनरियों में आग लगने की खबरों से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है.
The post तेल में लगेगी आग! ईरान के हमले से सुलगी सऊदी-कुवैत और यूएई की रिफाइनरी, बाजार में हाहाकार appeared first on Prabhat Khabar.
Cocktail 2 Teaser Leak: कॉकटेल 2 में शाहिद-रश्मिका-कृति के हॉट लुक्स ने मचाया धमाल, 'जब तलक' गाना Viral
Cocktail 2 Teaser: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म कॉकटेल 2 का टीज़र रिलीज से पहले ही लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ था, लेकिन टीज़र सामने आने के बाद दर्शकों की राय मिली-जुली नजर आ रही है।
टीजर की झलक: बीच पार्टी वाइब में दिखे सितारे
लीक हुआ टीज़र दरअसल फिल्म के गाने 'जब तलक' की एक झलक है, जिसमें तीनों स्टार्स बीच पार्टी में डांस करते नजर आ रहे हैं। पहली झलक में यह गाना 'कॉकटेल' के आइकॉनिक ट्रैक 'तुम्ही हो बंधू' की याद दिलाता है। ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश अवतार में कृति और रश्मिका को देखकर फैंस काफी इंप्रेस हुए हैं, वहीं शाहिद कपूर के स्मूद डांस मूव्स भी लोगों को पसंद आ रहे हैं।
Cocktail 2 Full teaser ????#Cocktail2 #DhurandharTherevenge pic.twitter.com/cQowusdIsy
— unknownguy___ (@DevoteeActress) March 18, 2026
लुक्स की तारीफ, गाने पर सवाल
जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर फैंस ने स्टार्स के लुक्स और फिल्म की वाइब की तारीफ की, वहीं दूसरी ओर गाने को लेकर काफी निराशा भी देखने को मिली। कई यूजर्स का कहना है कि गाना उतना दमदार नहीं है जितनी उम्मीद थी। कुछ ने तो यहां तक कहा कि “टीज़र को म्यूट में देखना बेहतर है,” जबकि कुछ ने इसे “समर ड्रिंक के ऐड जैसा” बताया।
Kriti Sanon Rashmika and Shahid the entire cast is serving in Cocktail 2 teaser. The teaser looks so fun and breezy#Cocktail2 pic.twitter.com/gFCMoUzdff
— r (@bekhayalime) March 18, 2026
2012 की कॉकटेल से ज्यादा उम्मीदें
फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं, जिन्होंने पहली 'कॉकटेल' को भी डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 2012 में आई 'कॉकटेल' की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है, जिसमें दीपिका पादुको, डायना पेंटी और सैफ अली खान नजर आए थे। पहली फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था, इसलिए इस बार भी उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।
रिलीज डेट
'कॉकटेल 2' इस साल 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















