Responsive Scrollable Menu

Cocktail 2 Teaser Leak: कॉकटेल 2 में शाहिद-रश्मिका-कृति के हॉट लुक्स ने मचाया धमाल, 'जब तलक' गाना Viral

Cocktail 2 Teaser: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म कॉकटेल 2 का टीज़र रिलीज से पहले ही लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ था, लेकिन टीज़र सामने आने के बाद दर्शकों की राय मिली-जुली नजर आ रही है।

टीजर की झलक: बीच पार्टी वाइब में दिखे सितारे

लीक हुआ टीज़र दरअसल फिल्म के गाने 'जब तलक' की एक झलक है, जिसमें तीनों स्टार्स बीच पार्टी में डांस करते नजर आ रहे हैं। पहली झलक में यह गाना 'कॉकटेल' के आइकॉनिक ट्रैक 'तुम्ही हो बंधू' की याद दिलाता है। ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश अवतार में कृति और रश्मिका को देखकर फैंस काफी इंप्रेस हुए हैं, वहीं शाहिद कपूर के स्मूद डांस मूव्स भी लोगों को पसंद आ रहे हैं।

लुक्स की तारीफ, गाने पर सवाल

जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर फैंस ने स्टार्स के लुक्स और फिल्म की वाइब की तारीफ की, वहीं दूसरी ओर गाने को लेकर काफी निराशा भी देखने को मिली। कई यूजर्स का कहना है कि गाना उतना दमदार नहीं है जितनी उम्मीद थी। कुछ ने तो यहां तक कहा कि “टीज़र को म्यूट में देखना बेहतर है,” जबकि कुछ ने इसे “समर ड्रिंक के ऐड जैसा” बताया।

2012 की कॉकटेल से ज्यादा उम्मीदें

फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं, जिन्होंने पहली 'कॉकटेल' को भी डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 2012 में आई 'कॉकटेल' की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है, जिसमें दीपिका पादुको, डायना पेंटी और सैफ अली खान नजर आए थे। पहली फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था, इसलिए इस बार भी उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।

रिलीज डेट
'कॉकटेल 2' इस साल 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

Continue reading on the app

Doraemon: डोरेमोन के दिग्गज निर्देशक त्सुतोमु शिबायामा का निधन, 84 की उम्र में ली अंतिम सांस!

Doraemon: जापानी एनीमेशन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक त्सुतोमु शिबायामा (Tsutomu Shibayama) का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 6 मार्च 2026 को अंतिम सांस ली। जापान में उन्हें 'फादर ऑफ नेशनल एनीमेशन' कहा जाता है। उनके काम ने एनीमे इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

फेफड़ों के कैंसर से जंग हार गए

शिबायामा लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़े - 'ढाई साल के शोषण की भरपाई कौन करेगा?' एल्विश यादव ने स्नेक वेनम केस खत्म होने पर उठाया सवाल

स्टूडियो ने दी जानकारी

उनके निधन की जानकारी उनके स्टूडियो से जुड़े सहयोगी स्टूडियो 'Ajia-Do Animation Works' ने 17 मार्च को साझा की। परिवार की इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पहले ही निजी तौर पर किया जा चुका था।

‘डोरेमोन’ से मिली पहचान

Doraemon को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने में शिबायामा का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने करीब 20 साल तक इस शो को संभाला और कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया।

टीवी से लेकर फिल्मों तक योगदान

उन्होंने 1979 से 2005 तक ‘डोरेमोन’ टीवी सीरीज का निर्देशन किया। इसके अलावा इस फ्रेंचाइजी की 20 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन भी किया। उनकी बनाई कहानियां आज भी बच्चों और बड़ों दोनों के दिलों में बसी हैं।

करियर की शुरुआत

शिबायामा ने अपने करियर की शुरुआत 1963 में टोई एनिमेशन से की थी। बाद में उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया और एनीमेशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से एनीमेशन जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर फैंस और कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़े - ‘धुरंधर 2’ का सरप्राइज! ना सलमान-शाहरूख, इस एक्टर ने ‘बड़े साहब’ बनकर लूटी मेहफिल

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: एक और खिलाड़ी ने PSL को मारी ठोकर, आईपीएल की इस टीम में मिला मौका

पाकिस्तानी टी20 लीग PSL पहले ही कुछ विदेशी खिलाड़ियों के नाम वापस लेने से जूझ रही है. वहीं IPL में कई खिलाड़ियों की चोट के चलते भी इन विदेशी खिलाड़ियों को PSL छोड़कर भारतीय लीग में शामिल होने का मौका मिला है. Sun, 22 Mar 2026 18:49:36 +0530

  Videos
See all

sharjeel imam Viral Video: ईद पर गांव के दोस्तों ने शरजील को चेताया | EID 2026 | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:09:20+00:00

Israel Iran War:ईरान को ट्रंप की धमकी !| Hormuz | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:06:19+00:00

Rubika Liyaquat: पंकज शर्मा ने क्यों कहा 'BJP को 77 सीटें जीतने के लाले पड़ जाएंगे' #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:10:00+00:00

Vaishali में जमीनी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, सरेआम आगजनी! #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:08:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers