PSL 2026: तालिबान के हमलों से डरा पाकिस्तान, बंद दरवाजे के पीछे खेला जाएगा पीएसएल, 2 शहरों में होंगे मैच
Pakistan Super league: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि इस बार टूर्नामेंट तय समय यानी 26 मार्च से शुरू होगा, लेकिन शुरुआती मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। यह फैसला क्षेत्र में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के चलते लिया गया। इसके अलावा पाकिस्तान का तालिबान से चल रहा संघर्ष भी इसकी एक वजह है।
पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पीएसएल पाकिस्तान की शान है और इसे किसी भी हाल में रद्द नहीं किया जाएगा। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार लीग को सिर्फ दो शहरों, कराची और लाहौर तक सीमित रखा गया है।
बंद दरवाजे के पीछे होगा पीएसएल
नकवी ने साफ किया कि यह फैसला सुरक्षा कारणों से नहीं, बल्कि सरकार द्वारा लागू किए गए खर्च में कटौती के तहत लिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान पहुंचना शुरू कर चुके हैं और टूर्नामेंट सुचारु रूप से आयोजित होगा।
पीएसएल का ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी
इस बार पाकिस्तान सुपर लीग का उद्घाटन समारोह भी रद्द कर दिया गया है, जो आमतौर पर काफी भव्य होता है। बोर्ड ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अनावश्यक खर्च से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।
दर्शकों की गैरमौजूदगी से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए पीसीबी ने खास योजना बनाई है। बोर्ड आठों फ्रेंचाइजियों को अनुमानित गेट मनी देने की कोशिश करेगा, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। पहले से तय शहरों- फैसलाबाद, रावलपिंडी, पेशावर और मुल्तान- में मैच न होने के बावजूद फ्रेंचाइजियों को मुआवजा देने की बात कही गई है।
पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर भी इस दौरान मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि लीग लगातार आगे बढ़ रही है और इसका स्तर बेहतर हो रहा है। नकवी ने यह भी बताया कि कुछ खिलाड़ियों द्वारा पीएसएल छोड़कर आईपीएल में शामिल होने के मामलों को पीसीबी का लीगल विभाग देखेगा और जरूरी कार्रवाई करेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कई शीर्ष स्तर के खिलाड़ी PSL से जुड़ रहे हैं, जो इस लीग की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।
कुल मिलाकर, पीएसएल 2026 ऐसे समय में हो रही है जब क्षेत्रीय तनाव अपने चरम पर है। ऐसे में बिना दर्शकों के मैच कराने का फैसला असामान्य जरूर है, लेकिन PCB इसे लीग को जारी रखने के लिए जरूरी कदम मान रहा है। अब देखना होगा कि यह टूर्नामेंट मैदान पर कितना सफल रहता है और खिलाड़ियों के प्रदर्शन से फैंस का मनोरंजन कितना हो पाता है।
Australia schedule: ऑस्ट्रेलिया ने इंटरनेशनल सीरीज का शेड्यूल किया जारी, 14 हफ्तों में 10 टेस्ट खेलेगा, 3 देश से टक्कर
Australia Cricket internatioanl schedule: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का 2026-27 का शेड्यूल सामने आ गया, जो खिलाड़ियों के लिए बेहद व्यस्त और चुनौतीपूर्ण माना जा रहा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अपने इंटरनेशनल कैलेंडर का ऐलान किया, जिसमें भारत दौरे को सबसे अहम और कठिन चुनौती के रूप में देखा जा रहा।खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया को इसी दौरान भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है, जो जनवरी के मध्य या आखिर में शुरू होने की संभावना है।
इस दौरे की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को दिसंबर से मार्च के बीच सिर्फ 14 हफ्तों में कुल 10 टेस्ट मैच खेलने हैं। यह उनके इतिहास के सबसे कठिन और थकाने वाले शेड्यूल में से एक माना जा रहा। इस दौरान टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज, भारत के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 150वीं वर्षगांठ टेस्ट भी खेलना होगा।
ऑस्ट्रेलिया का घरेलू सीजन अगस्त 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से शुरू होगा। इसके बाद टीम अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी, जहां तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। फिर दिसंबर-जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट की घरेलू सीरीज होगी, जिसे बहुत कम समय में पूरा किया जाएगा।
इसके बाद असली चुनौती शुरू होगी, जब ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी। पांच टेस्ट मैचों की यह सीरीज न सिर्फ प्रतिष्ठा की लड़ाई होगी, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के सीनियर खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी परीक्षा भी होगी। पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लॉयन जैसे दिग्गज खिलाड़ी अब तक भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं, ऐसे में यह दौरा उनके लिए फाइनल फ्रंटियर माना जा रहा है।
भारत दौरे के तुरंत बाद 11 से 15 मार्च के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ 150वीं वर्षगांठ टेस्ट खेला जाएगा। इसके अलावा, अगर ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है, तो जून में इंग्लैंड में फाइनल खेलेगा। इसके बाद जून से अगस्त के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज भी खेली जाएगी।
इस व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने तेज गेंदबाजों के वर्कलोड पर खास ध्यान दिया है। यही वजह है कि आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड को आराम देने का फैसला किया गया है, ताकि वे पूरे सीजन के लिए फिट रह सकें।
कुल मिलाकर, ऑस्ट्रेलिया का यह शेड्यूल खिलाड़ियों की फिटनेस, फॉर्म और मानसिक मजबूती की बड़ी परीक्षा लेने वाला है। खासकर भारत दौरा, जहां जीत हासिल करना हमेशा मुश्किल रहा है, इस पूरे कैलेंडर का सबसे अहम पड़ाव साबित हो सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















