Responsive Scrollable Menu

6-सीटर ऑप्शन में आई Kia Carens Clavis EV, कीमत 7-सीटर के बराबर

Kia Carens Clavis EV नए अपडेट्स के साथ लॉन्च हो चुकी है. नए अपडेट में 6-सीटर ऑप्शन, नए GT-Line और X-Line ट्रिम्स और एडवांस फीचर्स मिलेंगे. कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹24.99 लाख तक जाती है, जो 7 सीटर के बराबर है.

The post 6-सीटर ऑप्शन में आई Kia Carens Clavis EV, कीमत 7-सीटर के बराबर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

पैर और पिंडलियों में दर्द कर देता है कमजोर, व्यायाम से लेकर आहार में परिवर्तन दिलाएगा राहत

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। बदलते मौसम का प्रभाव शरीर पर सबसे ज्यादा पड़ता है। अगर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत नहीं है, तो शरीर कई बीमारियों का शिकार हो जाता है।

कई लोगों के साथ हर मौसम में पैरों में दर्द, पैरों का ठंडा रहना और पिंडलियों में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। ऐसे में ठीक से चल पाना और सोने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा होता क्यों है।

पैरों में दर्द, पैरों का ठंडा रहना और पिंडलियों में दर्द की परेशानी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह पोषण तत्वों की कमी, रक्त संचार का सही तरीके से ना होना, विटामिन की कमी, नसों पर अत्याधिक दबाव और कमजोरी का कारण हो सकता है। आयुर्वेद में सरल घरेलू उपाय, सही डाइट और हल्की एक्सरसाइज से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना गर्म पानी में पैरों को डुबोकर रखें। इसके लिए गर्म पानी में हल्दी और नमक को मिला लें और पिंडलियों तक पानी में कुछ मिनट तक डुबोकर रखें।

इससे रक्त का संचार बेहतर होगा, पैरों की नसों को आराम मिलेगा, थकावट कम होगी और रात के समय अच्छी नींद भी आएगी। इसके बाद तुरंत गुनगुने पुदीने के तेल से पिंडलियों और पैरों की हल्के हाथ से मालिश करें। इससे नसों पर पड़ने वाला अत्याधिक दवाब कम होता है।

कुछ हल्के व्यायाम को करने से भी पैरों के दर्द में आराम मिलेगा। इसके लिए कुर्सी पर बैठकर एक पैर को हवा में उठाएं और हाथ में गर्दन को भी ऊपर की तरफ उठाएं। पैर को आराम से नीचे लाएं और फिर गर्दन को आराम से नीचे ले जाएं। साथ ही, विपरीत करण आसन करें। इससे पैरों में रक्त संचार सही होगा और नसों की ब्लॉकेज की समस्या भी कम होगी।

व्यायाम के अलावा आहार में परिवर्तन करना भी जरूरी है। आहार में विटामिन-1 युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इसके साथ ही शरीर को हाइड्रेटेड रखते हुए खूब सारा पानी पिएं।

--आईएएनएस

पीएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Sanju Samson के जाने से बदलेगा Yashasvi Jaiswal का Game? Faf du Plessis ने बताई बड़ी वजह

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक बड़े सौदे में, राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन को साइन किया। विकेटकीपर-बल्लेबाज सैमसन टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक थे और उन्होंने 2022 में टीम को आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया था, लेकिन पिछले साल फ्रेंचाइजी के साथ उनका रिश्ता खराब हो गया, जिसके चलते उन्होंने सीएसके के साथ करार किया। इस फेरबदल से राजस्थान के लिए शीर्ष क्रम में सवाल खड़े हो गए हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: Ruturaj Gaikwad की बढ़ी टेंशन, CSK का Match Winner Nathan Ellis चोट के कारण IPL से बाहर


यशस्वी जायसवाल से वैभव सूर्यवंशी के साथ पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है। युवा प्रतिभा वैभव ने काफी संभावनाएं दिखाई हैं, लेकिन उनके पास दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ खेलने का पर्याप्त अनुभव नहीं है। उनके आक्रामक बल्लेबाजी के तरीके ने निश्चित रूप से सबका ध्यान खींचा है, लेकिन यह देखना बाकी है कि 14 वर्षीय खिलाड़ी लंबे टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं। यह नया संयोजन जायसवाल के खेल पर भी असर डाल सकता है। पहले, जायसवाल अक्सर आक्रामक भूमिका निभाते थे, जबकि सैमसन मैच की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेते थे। 
 

इसे भी पढ़ें: Pat Cummins की एक चोट ने IPL में रचा इतिहास, 19 साल बाद सभी 10 टीमों के Captains बने भारतीय


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने भी इस चर्चा में हिस्सा लेते हुए जायसवाल के कंधों पर आने वाली जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। उनका मानना ​​है कि जायसवाल अपने जाने-माने आक्रामक क्रिकेट को जारी रखेंगे, लेकिन अब थोड़ा संतुलन भी अपनाएंगे। जियोस्टार के 'गेम प्लान' कार्यक्रम में डु प्लेसिस ने कहा कि यशस्वी जायसवाल की खासियत यह है कि उनके साथ संजू सैमसन जैसा बल्लेबाज रहा है, जो लगातार शानदार प्रदर्शन करता रहा है। संजू के लगातार रन बनाने से बल्लेबाजों को अपना खेल खेलने में मदद मिलती है। अब अगर संजू उनसे अलग हो जाते हैं, तो अचानक लोग उन पर और अधिक जिम्मेदारी की नजर से देखेंगे।
Thu, 19 Mar 2026 19:14:17 +0530

  Videos
See all

Halla Bol: इज़रायली हमले से आगबबूला Iran! | US Israel Iran War | South Pars | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T14:07:26+00:00

हाशिम मियाँ को 8 साल बच्चे जैसा पाला, साधु बाबा को उसी ने लूट डाला | Muzaffarnagar | Crime | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T14:04:15+00:00

Expiry date on Egg : अंडों पर लिखा जाएगा एक्सपायरी डेट, UP Government ने लिया बड़ा फैसला | Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T14:10:25+00:00

#primevideo के इवेंट पर पहुंचे Ali Fazal #shorts #mumbai #news #entertainment #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T14:05:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers