Responsive Scrollable Menu

Donald Trump Last Warning! ईरान ने कतर पर दोबारा हमला किया तो... क्या मध्य पूर्व महाविनाश की कगार पर है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया चेतावनी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि खाड़ी क्षेत्र में अब और "विनाश" बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रंप ने जहां एक ओर इजराइल को ईरान के 'साउथ पार्स' गैस क्षेत्र पर और हमले न करने के लिए राजी किया है, वहीं दूसरी ओर ईरान को कड़े शब्दों में आगाह किया है कि यदि उसने कतर के ऊर्जा केंद्रों या एलएनजी (LNG) ठिकानों को दोबारा निशाना बनाया, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई में उस "पूरे क्षेत्र को उड़ाने" में जरा भी नहीं हिचकिचाएगा। यह बयान केवल एक राजनीतिक धमकी नहीं, बल्कि महाविनाश (Catastrophe) की एक गंभीर आहट है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया कि इजराइल ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र ‘साउथ पार्स’ पर और हमले नहीं करेगा लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि अगर ईरान ने कतर पर फिर हमला किया तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा और उस ‘‘पूरे क्षेत्र को उड़ा देगा।’’ वैश्विक ऊर्जा बाजारों में उथल-पुथल और कतर पर ईरानी मिसाइल हमलों के बीच ट्रंप ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी की। ट्रंप ने कहा कि ‘‘मैं इस पैमाने की हिंसा और विनाश की अनुमति नहीं देना चाहता क्योंकि इसका ईरान के भविष्य पर दीर्घकालिक असर पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि लेकिन अगर कतर के तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) स्थलों पर फिर हमला हुआ तो वह ऐसा करने में कतई हिचकिचाएंगे नहीं।’’ इजराइल के हमलों में ईरान के खुफिया मंत्री की मौत हो गई है। इजराइल ने शीर्ष ईरानी नेतृत्व के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बुधवार को ईरान के अपतटीय प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर कथित तौर पर हमला किया जिससे क्षेत्र की आर्थिक जीवनरेखा यानी ऊर्जा पर दबाव और बढ़ गया। ईरान ने अपने विशाल प्राकृतिक गैस क्षेत्र ‘साउथ पार्स’ पर हुए हमले की निंदा की।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने इन हमलों के ऐसे ‘‘अनियंत्रित परिणाम’’ होने की चेतावनी दी, जो ‘‘पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकते हैं।’’ ‘साउथ पार्स’ अपतटीय प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर इजराइल के हमले के बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के अपने पड़ोसी देशों के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले तेज कर दिए और कतर के गैस केन्द्रों को निशाना बनाया। इसके जवाब में कतर ने ईरानी दूतावास के अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया।

तेहरान ने संयुक्त अरब अमीरात के हबशान गैस संयंत्र और बाब क्षेत्र को भी निशाना बनाया जिसे वहां की सरकार ने युद्ध में ‘‘उकसाने वाला खतरनाक कदम’’ बताया। अबू धाबी के अधिकारियों ने कहा कि इन स्थलों पर गैस परिचालन बंद कर दिया गया था। कतर और संयुक्त अरब अमीरात पर हुए इन हमलों से खाड़ी के अरब देशों पर दबाव बढ़ रहा है। ये देश 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ईरानी हमलों से अपनी रक्षा कर रहे हैं, लेकिन अपने सैन्य अड्डों, असैन्य स्थलों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले झेलने के बावजूद उन्होंने ईरान के खिलाफ कोई जवाबी सैन्य कार्रवाई नहीं की है।

Continue reading on the app

सोने-चांदी के कीमतों में आई नरमी, चेक करें 19 मार्च के ताजा रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 19 March 2026: सोना-चांदी खरीदने का है प्लान? 19 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. आज 24 कैरेट सोना 15,774 रुपये प्रति ग्राम और चांदी 2,64,900 रुपये प्रति किलो की कीमत पर है. जानें अपने शहर के ताजा रेट क्या है.

The post सोने-चांदी के कीमतों में आई नरमी, चेक करें 19 मार्च के ताजा रेट्स appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: हर मैच में 250 रन बनाने का दम, फिर भी सबसे कमजोर टीम…कैसे दूर होगी ये बड़ी मुसीबत?

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले एक टीम बड़ी मुसीबत में फंस गई है. इस टीम के पास एक ऐसी बैटिंग लाइन-अप है जो आसानी से 250 रन का आंकड़ा छू सकती है. लेकिन टीम को एक कमजोरी काफी भारी पड़ने वाली है. Thu, 19 Mar 2026 09:21:25 +0530

  Videos
See all

Shorts : “मैं भी मोदी जी को 30 साल से जानता हूं” | Top News | Rajya sabha | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:41:42+00:00

Shorts : नोरा के गाने सरके चुनर तेरी को लेकर जब संसद में बोले आनंद भदौरिया |Top News|Rajya sabha | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:42:56+00:00

Pakistan Afghanistan War Update: लाशों का ढेर बिछाने के बाद सीजफायर का ऐलान | Attack | Taliban | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:45:00+00:00

Iran Israel War Live Update: World War 3 | Ali Khamenei | Netanyahu | Trump | Iran America War | USA #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:44:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers