Responsive Scrollable Menu

भारतीय रेलवे ने पिछले 11 वर्षों में आकर्षित किया 942 मिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने बुधवार को बताया कि भारतीय रेलवे ने पिछले 11 वर्षों में 942 मिलियन डॉलर (करीब 7,800 करोड़ रुपए) का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित किया है।

रेल मंत्रालय के अनुसार, भारतीय रेलवे को 2014-15 से दिसंबर 2025 के बीच कुल 942 मिलियन डॉलर का एफडीआई मिला, जो इस सेक्टर में विदेशी निवेशकों की लगातार बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में ऑटोमेटिक रूट के तहत 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति है।

उन्होंने कहा कि इस नीति के चलते विदेशी निवेश को हाई-स्पीड ट्रेन, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन, सिग्नलिंग सिस्टम और यात्री व माल ढुलाई टर्मिनलों जैसे कई अहम क्षेत्रों में बढ़ावा मिला है।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अपने खर्च में भी काफी बढ़ोतरी की है। रेलवे के लिए ग्रॉस बजटरी सपोर्ट (जीबीएस) 2013-14 में 29,055 करोड़ रुपए से बढ़कर 2026-27 में 2.78 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

इस बढ़े हुए निवेश का उद्देश्य रेलवे नेटवर्क का विस्तार करना, सुरक्षा बढ़ाना, नई तकनीक अपनाना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना है।

उन्होंने कहा कि मजबूत घरेलू फंडिंग के कारण भारतीय रेलवे को इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिकीकरण में ज्यादा निवेश करने का मौका मिला है, जिससे यह वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बन रहा है।

रेल मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भी बढ़ावा दे रहा है। भारत ने स्विट्जरलैंड, जर्मनी, रूस और स्पेन जैसे देशों के साथ समझौते किए हैं। इन समझौतों के तहत हाई-स्पीड रेल, मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट, आईटी सॉल्यूशंस और रेलवे मेंटेनेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग किया जा रहा है।

पिछले एक दशक में भारत ने रेलवे सेक्टर में मजबूत मैन्युफैक्चरिंग बेस भी तैयार किया है। अब देश में लोकोमोटिव, कोच, वैगन और ट्रैक्शन मोटर, ट्रांसफॉर्मर तथा मेट्रो सिस्टम सहित विभिन्न प्रकार के उपकरण बनाए जा रहे हैं।

इन उत्पादों का संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और श्रीलंका सहित कई विकसित और विकासशील देशों में निर्यात भी किया जा रहा है।

सरकार के अनुसार, भारत का कुल रेलवे निर्यात 2016-17 से जनवरी 2026 तक 3.35 अरब डॉलर (करीब 26,000 करोड़ रुपए) रहा है।

निर्यात में यह बढ़ोतरी भारत के रेलवे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर उसकी बढ़ती पहचान को दर्शाता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

KD The Devil Star Cast Fees: संजय दत्त, विजय सेतुपति से शिल्पा शेट्टी तक, केडी: द डेविल के लिए स्टार्स ने लिए इतने पैसे

KD: The Devil Star Cast Fees: कन्नड़ फिल्म 'के.डी : द डेविल'  (KD: The Devil)  इन दिनों अपनी स्टार कास्ट और एक गाने को लेकर काफी चर्चा में है. फिल्म में बड़े-बड़े सितारे शामिल हैं और हर किसी ने मोटी फीस ली है. लेकिन फिल्म के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद ने इसकी रिलीज से पहले ही मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हालांकि इस मूवी के अश्लील हिंदी वर्जन सॉग्स पर बैन लग चुका है. ऐसे में जानते हैं कि इस फिल्म में कौन-कौन है और किसने कितनी फीस ली है.

ध्रुवा सरजा (Dhruva Sarja)

फिल्म में लीड रोल निभा रहे ध्रुवा सरजा (Dhruva Sarja) को इस फिल्म के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये फीस दी गई है. ध्रुवा इस फिल्म का चेहरा हैं और पूरी कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द है. ऐसे में मेकर्स ने उन पर बड़ा दांव लगाया है. हालांकि फिल्म के प्रमोशन के बीच चल रहे विवाद का असर उनकी फिल्म पर पड़ सकता है.

रीश्मा नानाइया (Reeshma Nanaiah)

वहीं, फिल्म की एक्ट्रेस रीश्मा नानाइया (Reeshma Nanaiah) को करीब 1 करोड़ रुपये फीस मिली है. रीश्मा फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं. उनके किरदार को लेकर भी काफी चर्चा है, लेकिन फिलहाल फिल्म का फोकस गाने के विवाद पर ज्यादा चला गया है और फिल्म का प्रमोशन ज्यादा नहीं हो पा रहा है.

विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi)

'के.डी द डेविल' फिल्म में खास भूमिका निभा रहे विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) को लगभग 10-12 करोड़ रुपये फीस दी गई है. विजय की एंट्री फिल्म में दमदार बताई जा रही है. उनकी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें बड़ी रकम दी है. हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही आलोचना के चलते फिल्म की छवि को लेकर सवाल उठने लगे हैं. 

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और उन्होंने इसके लिए 2 से 4 करोड़ रुपये फीस ली है. शिल्पा लंबे समय बाद बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं. लेकिन फिल्म से ज्यादा चर्चा इस समय गाने को लेकर हो रही है, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है.

ये भी पढ़ें:सारा अली खान सतातनी हैं, उन्हें घबराहट क्यों है', केदारनाथ मंदिर में एंट्री को लेकर कंगना रनौत का रिएक्शन

नोरा फतेही (Nora Fatehi)

डांस नंबर के लिए मशहूर नोरा फतेही को इस फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये फीस दी गई है. ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने में उनका डांस ही सबसे ज्यादा चर्चा में है. लेकिन यही गाना विवाद का कारण भी बन गया है, क्योंकि इसके बोल और विजुअल्स को लेकर लोगों ने इसे अश्लील बताया है और सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई है.

संजय दत्त (Sanjay Dutt)

फिल्म में अहम किरदार निभा रहे संजय दत्त को 8 से 10 करोड़ रुपये फीस मिली है. संजय दत्त अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने साउथ की कई बड़ी फिल्में अहम रोल किए हैं. ऐसे में उनसे उम्मीद की जा रही है कि इसमें भी उनका जबरदस्त किरदार देखने के लिए मिलेगा. 

कुल मिलाकर, 'के.डी द डेविल' (KD: The Devil)  एक बड़ी स्टारकास्ट और भारी बजट वाली फिल्म है, लेकिन रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म के आइटम सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ की वजह से फिल्म की कमाई पर असर देखने को मिल सकता है. अब देखना होगा कि इतने बड़े स्टार्स और करोड़ों की फीस के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है.

डिस्क्लेमरः आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लिए हैं न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है. 

ये भी पढ़ें: 'पिता के अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, लेना पड़ा उधार', फराह खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल से पहले छोड़ी शराब, डिविलियर्स के सामने किया बड़ा खुलासा, टीम को चैंपियन बनाने का है सपना

Yuzvendra Chahal stopped consuming alcohol: आईपीएल से पहले पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बड़ा बदलाव करते हुए पिछले छह महीनों से शराब का पूरी तरह त्याग कर दिया है. 35 साल की उम्र में अपनी फिटनेस को 150 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखने वाले चहल ने एबी डिविलियर्स के सामने खुलासा किया कि पिछला फाइनल उन्होंने पसलियों में फ्रैक्चर के बावजूद खेला था. आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक 221 विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी का अब एकमात्र मिशन पंजाब किंग्स को उसका पहला खिताब दिलाना है. Wed, 18 Mar 2026 22:22:55 +0530

  Videos
See all

LIVE: Meningitis: What do I need to know? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:31:07+00:00

US-Israel war on Iran: The big questions answered | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:37:10+00:00

Maharashtra Acid Attack: 6 साल की मासूम पर एसिड अटैक, स्कूल से लौटते वक्त हुआ फेंका तेजाब #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:30:06+00:00

Iran America War Update: Donald Trump का अगला निशाना Pakistan? क्या छीन लेंगे पाक के एटम बम? N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:33:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers