KD The Devil Star Cast Fees: संजय दत्त, विजय सेतुपति से शिल्पा शेट्टी तक, केडी: द डेविल के लिए स्टार्स ने लिए इतने पैसे
KD: The Devil Star Cast Fees: कन्नड़ फिल्म 'के.डी : द डेविल' (KD: The Devil) इन दिनों अपनी स्टार कास्ट और एक गाने को लेकर काफी चर्चा में है. फिल्म में बड़े-बड़े सितारे शामिल हैं और हर किसी ने मोटी फीस ली है. लेकिन फिल्म के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद ने इसकी रिलीज से पहले ही मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हालांकि इस मूवी के अश्लील हिंदी वर्जन सॉग्स पर बैन लग चुका है. ऐसे में जानते हैं कि इस फिल्म में कौन-कौन है और किसने कितनी फीस ली है.
ध्रुवा सरजा (Dhruva Sarja)
फिल्म में लीड रोल निभा रहे ध्रुवा सरजा (Dhruva Sarja) को इस फिल्म के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये फीस दी गई है. ध्रुवा इस फिल्म का चेहरा हैं और पूरी कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द है. ऐसे में मेकर्स ने उन पर बड़ा दांव लगाया है. हालांकि फिल्म के प्रमोशन के बीच चल रहे विवाद का असर उनकी फिल्म पर पड़ सकता है.
रीश्मा नानाइया (Reeshma Nanaiah)
वहीं, फिल्म की एक्ट्रेस रीश्मा नानाइया (Reeshma Nanaiah) को करीब 1 करोड़ रुपये फीस मिली है. रीश्मा फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं. उनके किरदार को लेकर भी काफी चर्चा है, लेकिन फिलहाल फिल्म का फोकस गाने के विवाद पर ज्यादा चला गया है और फिल्म का प्रमोशन ज्यादा नहीं हो पा रहा है.
विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi)
'के.डी द डेविल' फिल्म में खास भूमिका निभा रहे विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) को लगभग 10-12 करोड़ रुपये फीस दी गई है. विजय की एंट्री फिल्म में दमदार बताई जा रही है. उनकी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें बड़ी रकम दी है. हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही आलोचना के चलते फिल्म की छवि को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और उन्होंने इसके लिए 2 से 4 करोड़ रुपये फीस ली है. शिल्पा लंबे समय बाद बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं. लेकिन फिल्म से ज्यादा चर्चा इस समय गाने को लेकर हो रही है, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है.
ये भी पढ़ें:सारा अली खान सतातनी हैं, उन्हें घबराहट क्यों है', केदारनाथ मंदिर में एंट्री को लेकर कंगना रनौत का रिएक्शन
नोरा फतेही (Nora Fatehi)
डांस नंबर के लिए मशहूर नोरा फतेही को इस फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये फीस दी गई है. ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने में उनका डांस ही सबसे ज्यादा चर्चा में है. लेकिन यही गाना विवाद का कारण भी बन गया है, क्योंकि इसके बोल और विजुअल्स को लेकर लोगों ने इसे अश्लील बताया है और सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई है.
संजय दत्त (Sanjay Dutt)
फिल्म में अहम किरदार निभा रहे संजय दत्त को 8 से 10 करोड़ रुपये फीस मिली है. संजय दत्त अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने साउथ की कई बड़ी फिल्में अहम रोल किए हैं. ऐसे में उनसे उम्मीद की जा रही है कि इसमें भी उनका जबरदस्त किरदार देखने के लिए मिलेगा.
कुल मिलाकर, 'के.डी द डेविल' (KD: The Devil) एक बड़ी स्टारकास्ट और भारी बजट वाली फिल्म है, लेकिन रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म के आइटम सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ की वजह से फिल्म की कमाई पर असर देखने को मिल सकता है. अब देखना होगा कि इतने बड़े स्टार्स और करोड़ों की फीस के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है.
डिस्क्लेमरः आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लिए हैं न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
ये भी पढ़ें: 'पिता के अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, लेना पड़ा उधार', फराह खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा
शांगहाई में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के 42वें बैच को प्रमाणपत्र, विदेशी निवेश में निरंतर वृद्धि
बीजिंग, 18 मार्च (आईएएनएस)। चीन के शांगहाई शहर में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के क्षेत्रीय मुख्यालयों और अनुसंधान एवं विकास केंद्रों के 42वें बैच को प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए एक औपचारिक समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर शांगहाई में 30 नए बहुराष्ट्रीय कंपनियों के क्षेत्रीय मुख्यालयों तथा 15 नए अनुसंधान एवं विकास केंद्रों को प्रमाणित किया गया, जो शहर की वैश्विक व्यावसायिक आकर्षण क्षमता को दर्शाता है।
इस बार प्रमाणित किए गए क्षेत्रीय मुख्यालयों और अनुसंधान एवं विकास केंद्रों का अधिकांश हिस्सा शांगहाई के प्रमुख उद्योग क्षेत्रों से संबंधित है, जिनमें बायोमेडिसिन, एकीकृत परिपथ, उच्च-स्तरीय उपकरण निर्माण, ऑटोमोबाइल तथा फैशन उपभोक्ता वस्तुएं शामिल हैं। इनमें कई अग्रणी उद्यम भी शामिल हैं, जिनमें आठ फॉर्च्यून वैश्विक 500 कंपनियों द्वारा स्थापित क्षेत्रीय मुख्यालय या अनुसंधान एवं विकास केंद्र प्रमुख हैं। इन संस्थानों का स्तर भी काफी उच्च है, जिनमें चार एशिया-प्रशांत मुख्यालय, चार ग्रेटर चीन मुख्यालय, तीन व्यावसायिक इकाई मुख्यालय तथा एक वैश्विक अनुसंधान एवं विकास केंद्र शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में शांगहाई में 6,300 से अधिक नए विदेशी निवेश वाले उद्यम स्थापित किए गए, जो वर्ष 2024 की तुलना में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाते हैं। इसी अवधि में शांगहाई में विदेशी पूंजी का वास्तविक उपयोग 16 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक रहा।
इसके अतिरिक्त, शांगहाई में 60 बहुराष्ट्रीय कंपनियों के क्षेत्रीय मुख्यालयों और 45 विदेशी निवेशित अनुसंधान एवं विकास केंद्रों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। फरवरी 2026 तक, चीन में प्रमाणित बहुराष्ट्रीय कंपनियों के क्षेत्रीय मुख्यालयों और विदेशी निवेशित अनुसंधान एवं विकास केंद्रों की कुल संख्या क्रमशः 1084 और 647 तक पहुंच चुकी है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















