Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: ईशान किशन करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी, सलामी जोड़ीदार को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है। टीम ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार, को इसकी आधिकारिक घोषणा की। दरअसल, नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट (लोअर बैक इंजरी) के चलते टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे।

किशन के साथ टीम ने एक और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। यह फैसला टीम के भविष्य को देखते हुए भी अहम माना जा रहा। 

ईशान को मिली हैदराबाद टीम की कप्तानी
ईशान को यह जिम्मेदारी यूं ही नहीं मिली है। हाल ही में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 317 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 193 का रहा। पावरप्ले में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए गेम चेंजर साबित हुई। दूसरी तरफ, अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

झारखंड को ईशान ने कप्तानी में बनाया था चैंपियन
दिलचस्प बात यह है कि यह किशन का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ सिर्फ दूसरा सीजन है, लेकिन इसके बावजूद टीम ने उन पर भरोसा जताया है। इसके पीछे एक बड़ी वजह उनकी कप्तानी में हालिया सफलता भी है। किशन ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में झारखंड को चैंपियन बनाया था।उस टूर्नामेंट के फाइनल में किशन ने हरियाणा के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में सेंचुरी लगाई और टीम को 69 रन से जीत दिलाई। इस प्रदर्शन ने उन्हें सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक लीडर के रूप में भी स्थापित किया।

किशन के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है। 2022 के बाद वह टीम इंडिया से बाहर हो गए थे और कुछ समय के लिए घरेलू क्रिकेट से भी दूर रहे। इसका असर उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर भी पड़ा था। लेकिन वापसी के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह बदला और मैदान पर मजबूत कमबैक किया।

अब आईपीएल 2026 में उनके पास खुद को एक कप्तान के रूप में साबित करने का बड़ा मौका है। शुरुआती मैचों में उनकी कप्तानी और टीम का प्रदर्शन यह तय करेगा कि सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में कितनी मजबूत दावेदार बनती है।

Continue reading on the app

ममता बनर्जी के खिलाफ मुस्लिम कैंडिडेट का हुमायूं कबीर ने किया ऐलान, बना रहे हैं 'बाबरी मस्जिद'

भवानीपुर सीट पर पहले से ही कड़े मुकाबले में एक और पहलू जोड़ने वाले एक कदम के तहत, कबीर ने कहा कि उनकी पार्टी दक्षिण कोलकाता की इस सीट पर ममता बनर्जी के खिलाफ पूनम बेगम को उम्मीदवार बनाएगी, जो एक गैर-बंगाली मुस्लिम उम्मीदवार हैं।

Continue reading on the app

  Sports

2 गेंद पर हैट्रिक पूरी, 2014 के IPL के 1 मैच में बने 2 अनोखा रिकॉर्ड, ओपनर्स ने की 100 रन की साझेदारी, फिर भी हार गई टीम

आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 23 हैट्रिक दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन तांबे की हैट्रिक सबसे अलग है.  आमतौर पर क्रिकेट में हैट्रिक का मतलब होता है लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट, लेकिन तांबे ने इस परिभाषा को ही अनोखे अंदाज़ में बदल दिया उन्होंने सिर्फ 2 लीगल गेंदों में हैट्रिक पूरी कर ली Wed, 18 Mar 2026 19:20:40 +0530

  Videos
See all

Middle East Conflict: नेतन्याहू पर हमला…अफवाह या बड़ी साजिश ? | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:13:24+00:00

Iran Israel War: पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा ने NATO और ट्रंप के रिश्ते पर कही बड़ी बात! | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:10:04+00:00

Rahul Gandhi और Kangana Ranaut पर SP और Shubhrastha में तीखी बहस |PM Modi |Aar Paar |Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:10:06+00:00

कार पर गिरी मिसाइल, 2 की मौत #shorts #viralvideo #viralnews #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:11:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers