Responsive Scrollable Menu

सऊदी अरब और भारत में ईद के जश्न में होता है ये अनोखा फर्क..., क्यों सऊदी में भारत से एक दिन पहले मनाया जाता है ये त्यौहार?

Eid ul Fitr celebrations Saudi Arabia vs India 2026:  ईद-उल-फितर (मीठी ईद) के जश्न का सऊदी अरब और भारत में अलग-अलग अंदाज है. जहां सऊदी अरब में यह जश्न ज्यादा धार्मिक, परिवार-केंद्रित और अरबी परंपराओं से भरा हुआ होता है, वहीं, भारत में यह रंग-बिरंगा, मेलों वाला और भारतीय संस्कृति से मिश्रित दिखाई पड़ता है.

इस साल आज शाम तक चांद दिखने के बाद सऊदी अरब में ईद कब मनाई जाएगी ये साफ हो जाएगा. जबकि भारत में उसके बाद ईद होगी. बता दें दोनों देशों में ये अंतर भौगोलिक स्थिति और चांद की दृश्यता से जुड़ा होता है, जो हर साल चर्चा का विषय रहता है.  

सऊदी अरब में चांद रात वाली परंपरा नहीं है 

भारत में चांद रात को खास महत्व दिया जाता है. इस रात बाजारों में देर रात तक भीड़भाड़ रहती है. महिलाएं मेहंदी लगवाती हैं, नए कपड़े और ज्वैलरी की खरीदारी करती हैं. दिल्ली के चांदनी चौक, लखनऊ के अमीनाबाद या हैदराबाद के चारमीनार इलाके रात भर जगमगाते रहते हैं. वहीं, सऊदी अरब में ऐसी चांद रात वाली परंपरा नहीं है. रमजान के आखिरी दिनों में ही यहां लोग खरीददारी करते हैं.

नमाज और माहौल दोनों देशों में एक जैस दिखता है

सऊदी अरब में ईद की नमाज मक्का के ग्रैंड मस्जिद या मदीना में होती है, इस दौरान लाखों लोगों एक साथ जुड़ते हैं. वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते हैं. वहीं, भारत में ईदगाह मैदानों या मस्जिदों में नमाज के बाद लोग घर लौटते हैं, रिश्तेदारों से मिलते हैं और कई जगह हिंदू-मुस्लिम पड़ोसी भी शुभकामनाएं देते हैं. भारत में ईद के दिन मेलों (ईद मेला) का रंग अलग होता है. मेलों में झूले, खिलौने, स्ट्रीट फूड, संगीत और नाच-गाना होता है. जबकि सऊदी में जश्न ज्यादा घरेलू और मेहमाननवाजी पर केंद्रित रहता है.

अरबी खाना स्वादिष्ट तो भारतीय व्यंजनों में मसालों का स्वाद 

सऊदी अरब में मुख्य व्यंजन लैम्ब कबसा, मंडी, खजूर, अरबी कॉफी और मामौल (खजूर भरी मीठी बिस्किट) होते हैं. भोजन में मीठे और डेट्स का ज्यादा यूज किया जाता है. वहीं, भारत में बिरयानी (खासकर हैदराबादी), शीर खुरमा, सेवइयां, गुलाब जामुन, हलवा-पूरी और कबाब होते हैं. मीठी ईद का नाम भारत में इसलिए ज्यादा फिट बैठता है क्योंकि यहां मिठाइयों की भरमार होती है.

दोनों देशों का पहनावा है पहचान, भारत में बच्चों को रहता है ईदी का इंतजार

 सऊदी में पुरुष थोब और महिलाएं अबाया पहनती हैं. वे नए जूते और कपड़े लेते हैं. बच्चों को गिफ्ट लाइन में खड़े होकर मिलते हैं. जबकि भारत में महिलाएं सलवार-सूट, अनारकली और पुरुष शेरवानी, रंग-बिरंगे और एम्ब्रॉयडरी वाले कपड़े पहनते हैं. यहां ईदी का (पैसे या गिफ्ट) बच्चों को सबसे ज्यादा क्रेज रहता है.

FAQ

Q1. क्यों सऊदी अरब में ईद भारत से एक दिन पहले मनाई जाती है?  
उत्तर- चांद की दृश्यता भौगोलिक स्थिति पर निर्भर करती है. सऊदी में चांद अक्सर भारत से पहले दिख जाता है, भारत में चांद रात अलग से मनाई जाती है.

Q2. भारत में चांद रात क्यों खास है?  

उत्तर- यह रात महिलाओं के लिए मेहंदी, शॉपिंग और बाजार की रौनक वाली होती है. कई लोग इसे ईद की पूर्व संध्या मानते हैं.

Q3. दोनों जगहों का मुख्य भोजन क्या अंतर है?  

उत्तर- सऊदी में कबसा, मंडी, खजूर-आधारित मीठे व्यंजन होते हैं. भारत में बिरयानी, शीर खुरमा, सेवइंया, भारतीय मिठाइयां होती हैं.

Q4. क्या दोनों जगहों पर नमाज एक जैसी होती है?
  
उत्तर- हां, ईद की नमाज का तरीका एक ही है (दो रकअत), लेकिन सऊदी में बड़े मस्जिदों में लाखों लोग एक साथ रहते हैं जबकि भारत में ईदगाह या लोकल मस्जिदों में अपने घर के पास नमाज की जाती है.

Q5. ईदी क्या है और यह कहां ज्यादा आम है?

उत्तर- बच्चों को ईद पर पैसे या गिफ्ट देना ईदी कहलाई जाती है. भारत में यह बहुत पॉपुलर है, सऊदी में भी ये होती है लेकिन वहां ज्यादा परिवारिक तरीके से होती है.

यह भी पढ़ें: Eid Kab Hai: भारत में 20 या 21 मार्च कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर? जानें किस दिन दिख सकता है शव्वाल का चांद

 

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

India world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. जिसकी मेजबानी 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स करेंगे. भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी. जबकि 19 अगस्त को पाकिस्तान के साथ महामुकाबला होगा. वहीं, महिला टीम 16 अगस्त को चीन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी. 16 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में एम्सटल्वीन का वैगनर स्टेडियम भारतीय चुनौती का मुख्य केंद्र रहेगा. Wed, 18 Mar 2026 22:49:23 +0530

  Videos
See all

US-Israel war on Iran: The big questions answered | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:37:10+00:00

Maharashtra Acid Attack: 6 साल की मासूम पर एसिड अटैक, स्कूल से लौटते वक्त हुआ फेंका तेजाब #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:30:06+00:00

Saleem vastavik attack news: सलीम वास्तविक पर हमले का इंटरनेशनल कनेक्शन | Pakistan | Ghaziabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:30:11+00:00

Iran America War Update: Donald Trump का अगला निशाना Pakistan? क्या छीन लेंगे पाक के एटम बम? N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:33:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers