Responsive Scrollable Menu

बस किराया बढ़ा तो बुजुर्ग को पार्सल करने की कोशिश:बेंगलुरु में कूरियर खुला तो जिंदा निकला, पकड़ने जाने पर कहा- विरोध जता रहे थे

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक परिवार ने बुजुर्ग को बोरे में बांधकर कूरियर से पार्सल करने की कोशिश की। परिवार ने यह कदम बस किराया बढ़ने के विरोध में उठाया। घटना मंगलवार शाम की है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया। कूरियर सेंटर के कर्मचारियों को बोरे में हलचल दिखी तो उन्होंने उसे खोलकर देखा। अंदर से एक बुजुर्ग व्यक्ति निकला। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक परिवार एक निजी कूरियर सेंटर पहुंचा और कहा कि वे बुजुर्ग को पार्सल करना चाहते हैं। बोरी में बंद होने के कारण बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। दो तस्वीरों में देखिए कैसे पकड़ा गया पारर्सल… माफी के बाद चेतावनी देकर छोड़ा पुलिस की पूछताछ में बुजुर्ग की बेटी ने बताया कि यह पूरा मामला सोशल मीडिया रील बनाने के लिए किया गया था। परिवार ने बुजुर्ग को एक बोरी में डालकर यह स्टंट किया। परिवार ने पुलिस और लोगों से माफी मांगी। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह का स्टंट किसी की जान को खतरे में डाल सकता है और इसके गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया। परिवार से वीडियो के जरिए माफी मंगवाकर सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया। ----------- रील बनाने के दौरान हुई घटना की ये खबर भी पढ़ें… रील बना रहे युवक ने खुद पर गोली चलाई, मौत:VIDEO शूट कर रहा दोस्त अरे नहीं–अरे नहीं चिल्लाया, पुलिस बोली– पिस्तौल दोस्त की थी दिल्ली के न्यू अशोका गार्डन में मंगलवार को रील बनाते वक्त एक युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्त की पिस्तौल लेकर रील बना रहा था। दोस्त ही इसे शूट कर रहा था। पुलिस का कहना है पिस्तौल का लाइसेंस वीडियो शूट करने वाले दोस्त के नाम पर है। मामले की जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस-कोड:जींस, टी-शर्ट और पार्टी वियर पर रोक, पुरुषों को शर्ट-पैंट, महिलाओं के लिए साड़ी या सूट-सलवार निर्धारित

हिमाचल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड और सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों में सरकार ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की वेशभूषा साफ-सुथरी, सादगीपूर्ण और पेशेवर होनी चाहिए। ऑर्डर में कहा गया कि कार्यस्थल पर अनुशासन, गरिमा और प्रोफेशनल छवि बनाए रखना जरूरी है। इस आदेशों के बाद पुरुष कर्मचारी ऑफिस में शर्ट-पैंट, ट्राउजर जैसे औपचारिक कपड़े पहन कर आएंगे। महिला कर्मचारियों के लिए साड़ी, सूट-सलवार-कमीज, फॉर्मल ड्रेस निर्धारित की गई। जींस, टी-शर्ट और कैजुअल- पार्टी वियर से परहेज करने को कहा गया है। दफ्तर में कपड़े शालीन और औपचारिक होने चाहिए। इन आदेशों की अवहेलना करने को गंभीर उल्लंघन माना जाएगा और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश कार्मिक विभाग की ओर से जारी किए गए है, जिसमें सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और बोर्ड/निगमों को अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर सख्ती इन आदेश में कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर भी अनुशासन बरतने को कहा गया हैं। सरकारी नीतियों पर निजी राय या टिप्पणी सार्वजनिक मंच पर नहीं करने की हिदायत दी गई। राजनीतिक या धार्मिक बयानबाजी से बचने, बिना अनुमति किसी भी सरकारी जानकारी-दस्तावेज को साझा न करने और ऐसी पोस्ट से बचें जिससे सरकार या संस्थान की छवि प्रभावित हो, ऐसे पोस्ट और बयान नहीं देने को बोला गया है। नियमों का आधार सरकार ने यह निर्देश केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1964 के प्रावधानों के तहत जारी किए हैं, जिनमें सरकारी कर्मचारियों के आचरण, अभिव्यक्ति और सोशल मीडिया व्यवहार को नियंत्रित किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Sunrisers का बड़ा फैसला! Pat Cummins बाहर, अब Team की कमान संभालेंगे Ishan Kishan

सनराइजर्स हैदराबाद ने भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन को बुधवार को आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों के लिए अंतरिम कप्तान नियुक्त किया जबकि अभिषेक शर्मा उप कप्तान होंगे। यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट से उबर रहे हैं। कमिंस पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। इसी चोट की वजह से वह पिछली एशेज श्रृंखला के अधिकतर मुकाबलों और टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे।

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर बताया, ‘‘पैट कमिंस चोट से उबरने की प्रक्रिया के दौरान कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। जब तक वह ठीक नहीं हो जाते तब तक इशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उप कप्तान रहेंगे।’’ हालांकि आईपीएल 2016 के विजेता सनराइजर्स ने यह साफ नहीं किया कि कमिंस कितने मैच नहीं खेल पाएंगे। सनराइजर्स ने सभी प्रारूपों में अच्छे प्रदर्शन के बाद इशान को कार्यवाहक कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप में भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

वह टूर्नामेंट में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने नौ मैच में 199.37 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। उनका औसत 80.25 रहा और उन्होंने तीन अर्धशतक भी जड़े। बल्ले से शानदार प्रदर्शन की बदौलत इशान आईसीसी की टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस रैंकिंग में अभिषेक पहले स्थान पर हैं। इस सत्र की शुरुआत में इशान ने झारखंड टीम की कप्तानी करते हुए उसे भारत के शीर्ष घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में पहली बार खिताब दिलाया था।

Wed, 18 Mar 2026 18:52:00 +0530

  Videos
See all

कार पर गिरी मिसाइल, 2 की मौत #shorts #viralvideo #viralnews #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:11:42+00:00

Middle East Conflict: नेतन्याहू पर हमला…अफवाह या बड़ी साजिश ? | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:13:24+00:00

Rahul Gandhi और Kangana Ranaut पर SP और Shubhrastha में तीखी बहस |PM Modi |Aar Paar |Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:10:06+00:00

Iran Israel War: पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा ने NATO और ट्रंप के रिश्ते पर कही बड़ी बात! | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:10:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers