Responsive Scrollable Menu

सिर पर ईंटों का ढेर रख महिलाओं ने Falguni Pathak के गाने पर बिखेरा जलवा, देख ठेकेदार रह गया शॉक्ड!

सिर पर भारी ईंटें और चेहरे पर मुस्कान, एक वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं काम के बीच मस्ती करती नजर आ रही हैं. महिलाएं सिर पर कई ईंटें रखकर भी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ Falguni Pathak के गाने पर शानदार डांस करती दिखती हैं. उनका बैलेंस और एनर्जी देखकर लोग हैरान रह गए, वहीं वीडियो में मौजूद ठेकेदार भी यह नजारा देखकर चौंक जाता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है. Video Credit: Instagram-@sabitri95284

Continue reading on the app

Pradyut Bordoloi joins BJP: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई, CM हिमंता ने दिलाई सदस्यता

Pradyut Bordoloi joins BJP: असम विधानसभा चुनाव 2026 के आगाज से ठीक 20 दिन पहले राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। कांग्रेस के कद्दावर नेता और नगांव (Nagaon) से मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई (Pradyut Bordoloi) ने बुधवार, 18 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में बोरदोलोई ने औपचारिक रूप से भगवा पार्टी की सदस्यता ली।

प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस छोड़ने की वजह बताई
भाजपा में शामिल होने के बाद प्रद्युत बोरदोलोई ने अपने इस्तीफे की वजह स्पष्ट की। उन्होंने कहा, "मेरे लिए टिकट पाना जीवन-मरण का सवाल नहीं था। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण अपना सिर ऊंचा रखकर जीना था। कांग्रेस ने मुझे बहुत कुछ दिया है, लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि मैं लोकसभा में अपने दूसरे कार्यकाल में हूं और अभी तीन साल बाकी हैं। अगर मैं सिर्फ सांसद बने रहना चाहता, तो अपमान सहकर भी रह सकता था, लेकिन मैंने काम करने और पार्टी छोड़ने का फैसला किया।"

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया स्वागत
इस मौके पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "नगांव के मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के साथ उनका इतिहास 1975 से है; उनके आने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी। हम सभी उनका स्वागत करते हैं। असम प्रदेश भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से सिफारिश करेगी कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव लड़ाया जाए।"

मुख्यमंत्री ने आगे तंज कसते हुए कहा कि जिस किसी में भी आत्मसम्मान है, उसके लिए कांग्रेस में रहने का अब कोई कारण नहीं बचा है। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक कांग्रेस नेताओं को भाजपा में लाना है।

1975 से कांग्रेस के साथ था नाता
प्रद्युत बोरदोलोई का कांग्रेस से इस्तीफा विपक्षी दल के लिए एक गहरी चोट माना जा रहा है। बोरदोलोई 1975 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे और उनकी गिनती राज्य के सबसे अनुभवी नेताओं में होती थी। मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Continue reading on the app

  Sports

भारत की राह मुश्किल... 16 बार की चैंपियन टीम से लग रहा डर, राउंड रोबिन लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

Thomas and Uber Cup: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को थॉमस और उबेर कप में चीन के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारत पिछले टूर्नामेंट (2024) के क्वार्टर फाइनल में चीन से हार गया था, जो बाद में विजेता बना था. उबेर कप में भारतीय महिला टीम भी मौजूदा और 16 बार की चैंपियन चीन के साथ ग्रुप 'ए' में है. मेजबान डेनमार्क और यूक्रेन इस ग्रुप की बाकी टीमें हैं. Wed, 18 Mar 2026 18:16:25 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: हर तरफ से बुरी तरह फंसा हुआ है पाकिस्तान! #afghanistan #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T13:01:09+00:00

social media पर छाया 'नन्ही लक्ष्मी' का अवतार! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T13:01:49+00:00

Aar Paar with Amish Devgan: Mallikarjun Kharge | PM Modi | Rajya Sabha | Rahul Gandhi | Parliament #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T13:01:43+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha |UAE पर iran ने किया हमला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T13:01:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers