चतरा जिले में ड्यूटी पर तैनात SSB के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना शिला पिकेट की है, जिससे सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है.
रायपुर के राम कृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बिना सुरक्षा किट और ऑक्सीजन के टैंक में भेजने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सार्थक रंजन ने आईपीएल 2026 से पहले केकेआर के प्रैक्टिस मैच में कमाल बैटिंग की है. इस खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए एक ही ओवर में 20 रन ठोक दिए. सार्थक सांसद पप्पू यादव के बेटे हैं. Fri, 20 Mar 2026 19:32:51 +0530