Responsive Scrollable Menu

Pradyut Bordoloi joins BJP: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई, CM हिमंता ने दिलाई सदस्यता

Pradyut Bordoloi joins BJP: असम विधानसभा चुनाव 2026 के आगाज से ठीक 20 दिन पहले राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। कांग्रेस के कद्दावर नेता और नगांव (Nagaon) से मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई (Pradyut Bordoloi) ने बुधवार, 18 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में बोरदोलोई ने औपचारिक रूप से भगवा पार्टी की सदस्यता ली।

प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस छोड़ने की वजह बताई
भाजपा में शामिल होने के बाद प्रद्युत बोरदोलोई ने अपने इस्तीफे की वजह स्पष्ट की। उन्होंने कहा, "मेरे लिए टिकट पाना जीवन-मरण का सवाल नहीं था। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण अपना सिर ऊंचा रखकर जीना था। कांग्रेस ने मुझे बहुत कुछ दिया है, लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि मैं लोकसभा में अपने दूसरे कार्यकाल में हूं और अभी तीन साल बाकी हैं। अगर मैं सिर्फ सांसद बने रहना चाहता, तो अपमान सहकर भी रह सकता था, लेकिन मैंने काम करने और पार्टी छोड़ने का फैसला किया।"

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया स्वागत
इस मौके पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "नगांव के मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के साथ उनका इतिहास 1975 से है; उनके आने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी। हम सभी उनका स्वागत करते हैं। असम प्रदेश भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से सिफारिश करेगी कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव लड़ाया जाए।"

मुख्यमंत्री ने आगे तंज कसते हुए कहा कि जिस किसी में भी आत्मसम्मान है, उसके लिए कांग्रेस में रहने का अब कोई कारण नहीं बचा है। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक कांग्रेस नेताओं को भाजपा में लाना है।

1975 से कांग्रेस के साथ था नाता
प्रद्युत बोरदोलोई का कांग्रेस से इस्तीफा विपक्षी दल के लिए एक गहरी चोट माना जा रहा है। बोरदोलोई 1975 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे और उनकी गिनती राज्य के सबसे अनुभवी नेताओं में होती थी। मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Continue reading on the app

पूर्ण बहुमत वाली सरकारों के दौर से भी आगे निकली भाजपा, राज्यसभा में NDA अब 140 पार

यदि INDIA ब्लॉक की बात करें तो उसकी धुरी कही जाने वाली कांग्रेस के पास 29 सीटें हो गई हैं। भाजपा के मुकाबले यह संख्या एक तिहाई से भी कम है। इसके साथ ही विपक्ष की कुल सीटों की संख्या 62 है। विपक्ष में भी डीएमके को झटका लगा है, जिसके सांसदों की संख्या राज्यसभा में अब 8 ही रह गई है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ईशान किशन क्यों हैं इतने खास? गौतम गंभीर ने बताई दिल की बात

आईपीएल 2026 में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते नजर आएंगे. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बताया है कि क्यों ये खिलाड़ी इतना खास है? Fri, 20 Mar 2026 13:27:44 +0530

  Videos
See all

"हमने रूस से तेल खरीद कर 26 Billions Dollars बचाए" | #aarpaar #crudeoil #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T08:07:59+00:00

President Murmu Mathura Visit: सुनो, प्रेमानंद महाराज से क्या बोलीं राष्ट्रपति? | Premanand Maharaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T08:10:02+00:00

Himanta Biswa Sarma | हिमंत बिस्वा सरमा से मिलते ही टूट गई महिला | #viralnews | #viral | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T08:06:45+00:00

Japan का नागासाकी 10 सेकेंड में खत्म | Sanae Takaichi | Ali Khamenei | Benjamin Netanyahu | Donald #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T08:05:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers